एक्सप्लोरर

Trending: ऐसा कैसे हुआ भई.... बार्बर बाल काट रहा था, बीच में आ रहा था कान, बंदे ने फोल्ड करके अलग कर दिया

Funny Video: वायरल हो रहे इस मजेदार वीडियो में आप देखेंगे कि इलेक्ट्रिक ट्रिमर से बाल कटवाते समय बीच में कान आने लगा तो शख्स ने उसे फोल्ड करके साइड कर दिया. ये देखकर आपकी हंसी छूट जाएगी.

Trending Hair Trimming Video: पार्लर या सैलून में बाल कटवाते समय काफी सावधान रहने की जरूरत होती है. कटिंग करवाते समय अक्सर ये डर लगा रहता है कि कहीं कैंची या उस्तरे से स्किन पर कोई कट न लग जाए. लड़कों के हेयर कट की बात करें तो जब कलम (Sideburns) सेट करने की बारी आती है तो और भी ज्यादा ध्यान देने की जरूरत होती है क्योंकि तब कान बीच में आ जाते हैं. ऐसे में हेयरकट करने वाला और करवाने वाला दोनों बहुत ही सावधानी बरतते हैं.

वायरल हो रहे इस वीडियो (Viral Video) में एक बंदे ने इस गंभीर समस्या से निजात पाने का एक मजेदार ढंग ढ़ूंढ़ निकाला है, जिसे देखकर आपकी हंसी नहीं रुकेगी. इस लड़के ने हेयर कटिंग करवाते समय अपने कान को फोल्ड करके इस इश्यू का तोड़ निकाल लिया है. वायरल वीडियो में एक लड़के को कटिंग करवाने के लिए सैलून की कुर्सी पर बैठा हुआ देखा जा सकता है. सैलून वाला शख्स लड़के के बाल काट रहा था, तभी वही समस्या सामने आती है. ट्रिमर जैसे ही साइड बर्न्स तक पहुंचता है, कान बीच में आ गया. फिर बाल कटवाने आया लड़का कुछ ऐसा करता है, जिसे देखकर आप भी हैरान रह जाएंगे और लोटपोट हो जाएंगे.

वीडियो देखिए:

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by 💈Doudi's barber shop 💈 (@madjid_barber_shop)

लड़के ने कान मोड़कर कर दिया साइड

वीडियो में आपने देखा कि कैसे बाल कटवाने आए लड़के ने देखा कि सैलून वाला शख्स कान के पास मशीन लेकर आ रहा है तो वो उसे रोकता है और फिर लड़का अपने कान को अंदर की तरफ मोड़कर एकदम साइड में कर देता है. ये गजब का आइडिया और हुनर देखकर सैलून वाले शख्स का भी दिमाग घूम जाता है और वो अपनी हंसी नहीं रोक पाता है.

यूजर्स का पसंद आया बंदे का टैलेंट

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है जिसे अब तक 3 लाख से अधिक व्यूज मिल चुके हैं. वीडियो देखकर लोग अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे है और सभी कमेंट बॉक्स में बाल कटवाने आए इस बंदे के टैलेंट की जमकर तारीफ कर रहे हैं. कई यूजर्स ने तो कमेंट करके इस टैलेंट का ट्यूटोरियल भी दिखाने की मांग कर डाली है. कई यूजर को ये देखकर आश्चर्य हुआ और उन्होंने लिखा कि कान कैसे फोल्ड हो गया? वहीं कई अन्य यूजर ने इस धांसू आइडिया को देखकर इसे कमाल का बताया है.

ये भी पढ़ें: बर्फ में फंसी कार, तो बाहर निकालने के लिए दोस्तों ने लगाया धांसू जुगाड़

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सवारी ने ड्राइवर की बेटी के लिए खरीदा खिलौना- दिल जीत लेगा वीडियो
सवारी ने ड्राइवर की बेटी के लिए खरीदा खिलौना- दिल जीत लेगा वीडियो
घायल तेंदुए ने वनकर्मी पर किया हमला, वीडियो देखकर कांप उठेंगे आप
घायल तेंदुए ने वनकर्मी पर किया हमला, वीडियो देखकर कांप उठेंगे आप
कोबरा को गले से पकड़ हड़काने लगा युवक- वीडियो देख फूल जाएंगी सांसे
कोबरा को गले से पकड़ हड़काने लगा युवक- वीडियो देख फूल जाएंगी सांसे
Video: मौत के आगोश से बच्ची को खींच लाया शख्स, यूजर्स कर रहे सलाम
मौत के आगोश से बच्ची को खींच लाया शख्स, यूजर्स कर रहे सलाम

वीडियोज

Sansani: कानपुर में Killer बहू का सीक्रेट प्लान ! UP CRIME News
UP Viral News: Bareilly में करीब 4 करोड़ की लागत से बन रही थी टंकी, कटान के चलते नदी में समाई
Punjab Drug Row | Breaking News: मंत्री से सवाल पूछने वाले को जहर पीना पड़ा? | Janhit | CM Mann
Janhit With Chitra Tripathi: BAPS संतों पर फ्रांस में विवाद क्यों हुआ ?
Sapa New Dress Code | Akhilesh Yadav: अखिलेश का लाल+हरा=नीला हो गया! | BJP | UP Election 2027

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
आतंकी मसूद अजहर पर पाकिस्तान ने बोला झूठ, अब अफगानिस्तान ने खोली पोल
आतंकी मसूद अजहर पर पाकिस्तान ने बोला झूठ, अब अफगानिस्तान ने खोली पोल
गोरखपुर: छात्रों को 'ठंडा' करने निकले दारोगा, अखिलेश बोले- ये अपराधी नहीं
गोरखपुर: छात्रों को 'ठंडा' करने निकले दारोगा, अखिलेश बोले- ये अपराधी नहीं
दलीप ट्रॉफी फाइनल: 700 रन बनाकर भी हार जाएगी साउथ जोन, वैभव की टीम बनेगी चैंपियन; जानें कैसे
700 रन बनाकर भी हार जाएगी साउथ जोन, वैभव की टीम बनेगी चैंपियन; जानें कैसे
अक्षय-सैफ की ‘हैवान’ पर चली सेंसर बोर्ड की कैंची, हटाए गए कई अपशब्द, जानें- कितना है रन टाइम?
‘हैवान’ को कौन सा मिला सर्टिफिकेट, कितना है रन टाइम, जानें यहां
बाइक, शराब और बहुत कुछ... ट्रंप कनाडा के किस-किस सामान को करेंगे बैन?
बाइक, शराब और बहुत कुछ... ट्रंप कनाडा के किस-किस सामान को करेंगे बैन?
'भगोड़ा नहीं हूं, मेरा रिफंड कब मिलेगा', विजय माल्या ने सरकार से रखी मांग
'भगोड़ा नहीं हूं, मेरा रिफंड कब मिलेगा', विजय माल्या ने सरकार से रखी मांग
Roti Storage Tips: रोटियों को लंबे समय तक रखना है नरम? तुरंत छोड़ें ये 1 आदत
रोटियों को लंबे समय तक रखना है नरम? तुरंत छोड़ें ये 1 आदत
गन्ने के साथ उगाएं सरसों-आलू और मसूर, डबल होगी कमाई
गन्ने के साथ उगाएं सरसों-आलू और मसूर, डबल होगी कमाई
Embed widget