एक्सप्लोरर

बीच सड़क नेवले से भिड़ गया किंग कोबरा, लोग देखते रहे खौफनाक नजारा- वीडियो वायरल

Cobra Mongoose Fight Video: यूपी के औरैया में सड़क पर कोबरा और नेवला एक दूसरे से जोरदार टक्कर लेते हुए दिखाई दिए है. सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है यह वीडियो.

दुनिया में कुछ जानवर ऐसे माने जाते हैं जो एक-दूसरे के जानी दुश्मन होते हैं. जैसे कुत्ता-बिल्ली और सांप-नेवला. अक्सर इनके बीच भिड़ंत की वीडियो देखने को मिलते हैं. कुछ ऐसा ही नजारा इस बार उत्तर प्रदेश के औरैया में नजर आया. सड़क के बीचों-बीच एक ब्लैक कोबरा और नेवले के बीच खतरनाक लड़ाई हो गई.

दोनों आमने-सामने आकर ऐसे भिड़े कि सड़क पर चलने वाले लोग रुक गए. गाड़ियों की रफ्तार कम हो गई.  सभी लोग इन दोनों के मुकाबले को देखने लगे. कई लोगों ने तो फोन निकाल कर इस पूरे नजारे का वीडियो बना लिया. सड़क पर कोबरा और नेवला भी डटकर एक दूसरे का सामना करते हुए नजर आ रहे हैं. सोशल मीडिया पर वीडियो काफी वायरल हो रहा है. 

सड़क पर कोबरा और नेवला की लड़ाई

वायरल हो रहे इस वीडियो में सड़क के बीच पर एक ब्लैक कोबरा नजर आ रहा है. इसके तुरंत बाद ही झाड़ियां से एक नेवला बिजली की रफ्तार से ब्लैक कोबरा पर झपट्टा मारता है. वह उस कोबरा के फन से बचते हुए सीधा गर्दन पर हमला कर देता है.  कुछ ही सेकंड में नेवला अपने दांतों से जकड़कर ब्लैक कोबरा झाड़ियों की तरफ घसीट ले जाता है.

यह भी पढ़ें: भूतों की पड़ताल करने वाले डैन रिवेरा की रहस्यमयी मौत, इस भूतिया डॉल के साथ कर रहे थे सफर

सड़क के आसपास मौजूद लोग यह खतरनाक लड़ाई देखकर हैरान रह जाते हैं. कई लोग मोबाइल निकाल कर वीडियो बनाने लगते हैं. यह वीडियो उत्तर प्रदेश के औरैया का बताया जा रहा है. सोशल मीडिया पर ब्लैक कोबरा और नेवले की लड़ाई का वीडियो खूब वायरल हो रहा है.  

यह भी पढ़ें: एक दिन पहले लगा था मीटर और अगले ही दिन आ गया एक लाख 70 हजार का बिल

मशहूर है दोनों की दुश्मनी

नेवला और सांप की दुश्मनी किसी से छुपी नहीं है. दोनों को एक दूसरे का जानी दुश्मन माना जाता है. नेवला सांप का जहर झेलने की क्षमता रखता है यही वजह है कि वो सीधे कोबरा जैसे जहरीले सांप पर हमला करने से नहीं डरता. फुर्ती और ताकत में नेवला सांप  से काफी ज्यादा तेज होता है. कई बार इस लड़ाई में सांप जीत जाता है. लेकिन ज्यादातर मुकाबलों में जीत नेवले की ही होती है. यूपी के औरैया में कुछ ऐसा ही देखने को मिला जहां नेवला ब्लैक कोबरा को जकड़कर झाड़ियों में ले जाता दिखा. 

यह भी पढ़ें: ब्रिटेन की संसद में गूंजा 'जय श्री राम', धीरेंद्र शास्त्री की मौजूदगी में पहली बार हुआ हनुमान चालीसा का पाठ; देखें वीडियो 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मां तो मां होती है... गाय के बछड़े को दूध पिलाती कुतिया का वीडियो वायरल
मां तो मां होती है... गाय के बछड़े को दूध पिलाती कुतिया का वीडियो वायरल
पहले शरमाई फिर उड़ा दिया गर्दा, शीला की जवानी पर ठुमके लगाती हसीना का वीडियो वायरल
पहले शरमाई फिर उड़ा दिया गर्दा, शीला की जवानी पर ठुमके लगाती हसीना का वीडियो वायरल
Viral Video: मुर्गे के सामने भीगी बिल्ली बना कुत्ता, बुरी तरह खदेड़ा
मुर्गे के सामने भीगी बिल्ली बना कुत्ता, बुरी तरह खदेड़ा
पहाड़ से गिरा भारीभरक पत्थर बस से टकराया, सामने आया तबाही का वीडियो
पहाड़ से गिरा भारीभरक पत्थर बस से टकराया, सामने आया तबाही का वीडियो

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सद्दाम से शुरू हुई कहानी का THE END! 23 साल बाद इराक से लौटेंगे अमेरिकी सैनिक
सद्दाम से शुरू हुई कहानी का THE END! 23 साल बाद इराक से लौटेंगे अमेरिकी सैनिक
'असल शुद्धिकरण उत्तराखंड का होना चाहिए', खरगे के 'अपमान' पर भड़कीं कुमारी सैलजा
'असल शुद्धिकरण उत्तराखंड का होना चाहिए', खरगे के 'अपमान' पर भड़कीं कुमारी सैलजा
51 साल से वर्ल्ड कप ना जीतने का दुख, ABP से बोले वर्ल्ड चैंपियन खिलाड़ी अशोक ध्यानचंद
51 साल से वर्ल्ड कप ना जीतने का दुख, ABP से बोले वर्ल्ड चैंपियन खिलाड़ी अशोक ध्यानचंद
45 साल की उम्र में तीसरी शादी करेंगे पवन सिंह? राधे मां ने कर दी भविष्यवाणी, पावर स्टार ने यूं किया रिएक्ट
तीसरी शादी करेंगे पवन सिंह? राधे मां ने कर दी भविष्यवाणी
NDA और विपक्ष के सांसद प्रदर्शन करते हुए आमने सामने आए, बीच में खड़ी रही सिक्योरिटी
NDA और विपक्ष के सांसद प्रदर्शन करते हुए आमने सामने आए, बीच में खड़ी रही सिक्योरिटी
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
दिल्ली की मंडी में आज क्या रहेगा सोयाबीन का भाव? जान लें ताजा अपडेट
दिल्ली की मंडी में आज क्या रहेगा सोयाबीन का भाव? जान लें ताजा अपडेट
Fish Without Onion And Garlic: बगैर लहसुन प्याज कैसे बनाएं मछली? इस रेसिपी से आएगा वही स्वाद
बगैर लहसुन प्याज कैसे बनाएं मछली? इस रेसिपी से आएगा वही स्वाद
Embed widget