Watch: पक्षियों ने पानी पर लगाई ऐसी दौड़, देखकर दांतों तले उंगली दबा लेंगे आप; वीडियो वायरल
वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक बड़ा सा तालाब या झील जैसा है, जिसमें ढेर सारे पक्षी हैं. वहीं, दो पक्षी पानी के अंदर से निकलते हैं और पानी की सतह पर तेजी से दौड़ने लगते हैं.

सोशल मीडिया पर पशु-पक्षियों के वीडियोज की भरमार है. इनके वीडियोज फनी होने के साथ-साथ काफी प्यारे भी होत हैं. आए दिन हम ऐसा कोई न कोई मजेदार वीडियो जरूर देखते हैं. आज सोशल मीडिया पर पक्षियों का ऐसा ही एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर आप दंग रह जाएंगे.
पानी पर दौड़ लगाते हुए पक्षी
वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक बड़ा सा तालाब या झील जैसा है, जिसमें ढेर सारे पक्षी हैं. वहीं, दो पक्षी पानी के अंदर से निकलते हैं और पानी की सतह पर तेजी से दौड़ने लगते हैं. इन दोनों पक्षियों को देखकर लगता है कि दोनों एक दूसरे के साथ रेस लगा रहे हैं. दौड़ते हुए ये दोनों बिल्कुल एक दूसरे की बराबरी में हैं. दोनों एक साथ इतने पास-पास दौड़ रहे हैं कि एक बार को तो वीडियो में देखने पर लगता है कि ये दो नहीं बल्कि एक ही पक्षी है.
I thought only Jesus walk upon the water 😁 pic.twitter.com/wmp6PHqJbi
— This Picture Speaks (@this_speaks) May 10, 2022
सोशल मीडिया पर छाया हुआ है ये वीडियो
दोनों इस तरह पानी के ऊपर दौड़ते हुए दूर तक जाते हैं. फिर थोड़ी देर बाद दोनों पानी में डुबकी लगा लेते हैं. पानी के ऊपर इन दो पक्षियों का यह खेल देखने में बड़ा ही प्यारा लग रहा है. पानी की सतह पर पक्षियों की रेस का यह वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है. यूजर्स इस वीडियो को खूब पसंद कर रहे हैं. ट्विटर पर Figen नाम के अकाउंट से यह वीडियो शेयर किया गया हैं. इसपर अबतक 3 लाख से अधिक व्यूज आ चुके हैं और 13K से ज्यादा लोगों ने अबतक इसे लाइक किया है. लोग इस प्यारे से वीडियो पर अपने रिएक्शन भी दे रहे हैं.
यह भी पढ़ें:
Watch: रेस्टोरेंट में 'बुलेट ट्रेन' से परोसा जाता है खाना, ये टेक्नोलॉजी देखकर दंग रह जाएंगे आप
Watch: छात्रा से पूछा गया सवाल- एक साल में कितने महीने होते हैं? जवाब सुनकर लोगों ने पीट लिया सिर





















