एक्सप्लोरर

Watch: तपती धूप में रिक्शे पर सामान ढोते शख्स की बाइक चालक ने यूं की मदद, दिल छू जाएगा Video

Viral Video: सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में आप बाइक पर सवार दो लोगों को एक रिक्शा चालक को ठंडा पानी पिलाते हुए देख सकते हैं.

Trending Video: गर्मी का सितम जारी है. आए दिन सूरज देवता नए-नए रिकॉर्ड बना रहे हैं. चिलचिलाती धूप और लू के थपेड़ों ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है. सबसे ज्यादा परेशानी में तो वो लोग हैं, जिन्हें सूबह से शाम तक धूप में सामान ढोने का काम करना पड़ता है. भीषण गर्मी के बीच रोजी-रोटी के लिए यह लोग पूरे दिन काम करते हैं और इनकी परवाह करने वाले लोग बहुत कम ही दिखाई देते हैं. हालांकि, कुछ लोग होते हैं जो इनकी मदद के लिए आगे आते हैं. इसी को दर्शाता एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया (Social Media) पर तेजी से वायरल हो रहा है.

सोशल मीडिया पर वायरल (Viral) हो रहे इस वीडियो ने हर किसी का दिल जीत लिया है. इंटरनेट की जनता (Netizens) को ये वीडियो खूब पसंद आ रहा है. इस वीडियो में बाइक पर सवार दो लोग एक रिक्शेवाले को ठंडा पानी पिलाते हुए नजर आ रहे हैं. बाइक सवार शख्स ने इस वीडियो को रिकॉर्ड किया है. आज के कठोर समाज को यह वीडियो एक संदेश दे रहा है. 

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by RVCJ Media (@rvcjinsta)

रिक्शा चालक को पिलाया ठंडा पानी

सोशल मीडिया पर वायरल हुए इस वीडियो में आप रिक्शेवाले को सामान ढोते हुए देख सकते हैं. वीडियो देखकर गर्मी का एहसास भी हो जाता है. रिक्शेवाला पसीने से तर-बतर हो चुका है. ऐसे में उसको प्यास भी लग रही होगी ये बात तो कोई भी समझ सकता है, लेकिन मदद के लिए सामने आए सिर्फ दो लोग. बाइक सवार दो लोगों ने रिक्शेवाले को ठंडा पानी ऑफर किया. एक बाइक सवार रिक्शेवाले से कहता है, 'गर्मी में ठंडी का एहसास, लो पानी पियो.'

सोशल मीडिया पर इस वीडियो को काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है. हर कोई बाइक सवार युवकों की तारीफ कर रहा है. आखिर तारीफ होनी भी चाहिए. तपती दोपहरी के बीच उन्होंने सामान ढोते रिक्शेवाले की मदद जो की है. भीषण गर्मी में रिक्शेवाले को पानी पिलाकर उन्होंने हर किसी का दिल जीत लिया है.

वायरल हुआ वीडियो
इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर rvcjinsta ने अपने हैंडल से पोस्ट किया है. वीडियो को अभी तक 1 लाख से ज्यादा लाइक मिल चुके हैं. वीडियो के कैप्शन में लिखा है- 'जरूरतमंद की मदद करो.' वीडियो पर लोग कमेंट्स की भी बाढ़ आ गई है. एक यूजर ने लिखा- 'हमेशा ऐसे मदद करनी चाहिए.' एक और यूजर ने कहा, 'हम सिर्फ एक दूसरे की मदद कर अच्छी दुनिया का निर्माण कर सकते हैं.'

ये भी पढ़ें- Viral Video: बंदर और कुत्ते के बीच हुई 'Wrestling', देखिए किसने किसको उठाकर पटका

ये भी पढे़ं- Watch: उत्तराखंड के 'Messi' की कॉर्नर किक के फैन हुए CM धामी, वीडियो शेयर कर कही ये बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Roadside Tea Viral Video: मसाला नहीं मक्खी चाय... पिएं या उल्टी करें, समझ नहीं पा रहे यूजर्स; देखें वीडियो
मसाला नहीं मक्खी चाय... पिएं या उल्टी करें, समझ नहीं पा रहे यूजर्स; देखें वीडियो
एक के बाद एक टू व्हीलर को टक्कर मार भागा थार ड्राइवर- इंटरनेट पर फूटा लोगों का गुस्सा
एक के बाद एक टू व्हीलर को टक्कर मार भागा थार ड्राइवर- इंटरनेट पर फूटा लोगों का गुस्सा
Delhi DTC Bus Viral Video : दिल्ली की बस में दिखा चौंकाने वाला नजारा! वायरल वीडियो ने बढ़ाई महिला सुरक्षा की चिंता
दिल्ली की बस में दिखा चौंकाने वाला नजारा! वायरल वीडियो ने बढ़ाई महिला सुरक्षा की चिंता
'टाइगर श्रॉफ की एंट्री हो गई'...स्टेज पर लड़के ने मारी ऐसी Back Flip, दूल्हा-दुल्हन भी हुए दंग, वीडियो वायरल
'टाइगर श्रॉफ की एंट्री हो गई'...स्टेज पर लड़के ने मारी ऐसी Back Flip, दूल्हा-दुल्हन भी हुए दंग

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
ड्रग्स नेटवर्क मामले में जीतू पटवारी के भाई से पुलिस ने घंटों की पूछताछ, कांग्रेस ने लगाए आरोप
ड्रग्स नेटवर्क मामले में जीतू पटवारी के भाई से पुलिस ने घंटों की पूछताछ, कांग्रेस ने लगाए आरोप
Monsoon Update: बारिश ने पूरे देश को रुलाया ! दिल्ली, यूपी, हिमाचल समेत देश में कितने लोगों की हुई मौत? जानें
बारिश ने पूरे देश को रुलाया ! दिल्ली, यूपी, हिमाचल समेत देश में कितने लोगों की हुई मौत? जानें
Thursday Box Office Collection: गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- बाकी फिल्मों का कलेक्शन
गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- कलेक्शन
Share Market Today: IT शेयरों में जोरदार खरीदारी, सेंसेक्स 694.83 अंक और निफ्टी 195.95 अंक चढ़कर खुला, जानें बाजार में क्यों लौटी रौनक
Share Market Today: IT शेयरों में जोरदार खरीदारी, सेंसेक्स 694.83 अंक और निफ्टी 195.95 अंक चढ़कर खुला, जानें बाजार में क्यों लौटी रौनक
VIDEO: शपूर जादरान की आखिरी विदाई में छलके आंसू, राशिद खान बोले- 'तुम्हारे बिना जिंदगी पहले जैसी नहीं रहेगी'
VIDEO: शपूर जादरान की आखिरी विदाई में छलके आंसू, राशिद खान बोले- 'तुम्हारे बिना जिंदगी पहले जैसी नहीं रहेगी'
Explained: पहले हरदीप सिंह पुरी ने कहा- 'सब ठीक', फिर नितिन गडकरी ने माना- 'माइलेज घटेगा', आखिर क्या है सच?
पहले हरदीप सिंह पुरी ने कहा- 'सब ठीक', फिर गडकरी ने माना- 'माइलेज घटेगा', आखिर क्या है सच?
Big Bash League: चेन्नई में होगा बिग बैश लीग का मैच, पीएम मोदी ने किया ऐलान, स्टीव वॉ संग मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पहुंचे
चेन्नई में होगा बिग बैश लीग का मैच, पीएम मोदी ने किया ऐलान, स्टीव वॉ संग मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पहुंचे
Embed widget