एक्सप्लोरर

Watch: बिहार के टीचर ने गाना गाकर की 'हीटवेव' से बचने की अपील, वीडियो तेजी से वायरल

Trending News: लगातार बढ़ रही गर्मी के बीच बिहार में प्राइमरी स्कूल के एक टीचर का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. जिसमें वह अनोखे अंदाज में गाना गाकर लू से बचने की अपील करते देखे जा रहे हैं.

Trending News: देशभर के ज्यादातर राज्यों में लगातार बढ़ती गर्मी के कारण तापमान में इजाफा देखा जा रहा है. जिसके चलते हीटवेव (लू) के कारण हर कोई काफी परेशान नजर आ रहा है. उत्तर भारत के कई हिस्सों में हीटवेव ने खतरनाक रूप से मौसम को काफी गर्म बना दिया है. इस बीच लोगों से दोपहर में घरों में रहने और गर्मी से बचने के अपील की जा रही है.

हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है, जिसमें बिहार के समस्तीपुर जिले के मालदा गांव के एक प्राइमरी स्कूल के एक शिक्षक का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. जो की अनोखे अंदाज में लू से बचने की टिप्स देते देखा जा रहा है. टीचर का नाम बैद्यनाथ रजक बताया जा रहा है. जिनके गले में पानी की दो बोतलें लटकी हुई देखी जा सकती है.

वायरल हो रहे वीडियो को टीचर्स ऑफ बिहार नाम के ट्विटर अकाउंट से शेयर किया गया है. जिसमें एक अध्यापक बैद्यनाथ रजक बच्चों से तेज गर्मी के दौरान लू से बचने के लिए अपील करते नजर आ रहे हैं. वीडियो में टीचर के पीछ ब्लैकबोर्ड पर हिंदी में मोटे अक्षरों में 'लू' लिखा हुआ देखा जा रहा है.

वीडियो में टीचर को गाना गाकर बच्चों को लू से बचने की अपील करते देखा जा रहा है. जिसमें वह छाता लेकर चलने, खूब पानी पीने के साथ-साथ तरबूज और खरबूजे जैसे फल खाने की बात करते देखे जा रहे हैं. फिलहाल वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. जिसे खबर लिखे जाने तक 3.5 हजार से ज्याद बार देखा जा चुका है. वहीं इस पर यूजर्स के रिएक्शन भी तेजी से आ रहे हैं. ज्यादातर यूजर्स हीटवेव के दौरान आवश्यक चीजों के बारे में बच्चों को शिक्षित करने के शिक्षक के अनूठे तरीके की सराहना कर रहे हैं.

इसे भी पढ़ेंः
Watch: सोशल मीडिया पर छाई दो मुंह वाली छिपकली, वीडियो देख रह जाएंगे दंग

Watch: एक दूसरे के साथ चोर-पुलिस खेलते नजर आए दो कछुए, वीडियो वायरल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

फ्लाइट में सीट बदलवाने का अनोखा तरीका, यात्री की पोस्ट हुई वायरल
फ्लाइट में सीट बदलवाने का अनोखा तरीका, यात्री की पोस्ट हुई वायरल
अनंत सिंह के सामने बैठकर की उन्हीं की मिमिक्री, वीडियो हुआ वायरल
अनंत सिंह के सामने बैठकर की उन्हीं की मिमिक्री, वीडियो हुआ वायरल
बच्चे के रोने पर हनुमान चालिसा चलाती है यह चीनी महिला, बताए इसके फायदे
बच्चे के रोने पर हनुमान चालिसा चलाती है यह चीनी महिला, बताए इसके फायदे
नेपाल में पलभर में धंस गया पहाड़, खौफनाक मंजर देख सहमे लोग: वीडियो वायरल
नेपाल में पलभर में धंस गया पहाड़, खौफनाक मंजर देख सहमे लोग: वीडियो वायरल

वीडियोज

जेल के वो 21 दिन...आज खुलेगा राज!
Shehzad Poonawalla के साथ हुई इस घटना की पूरी कहानी क्या है?
Kathua में CISF जवानों के बीच फायरिंग, 2 अधिकारी समेत चार जवानों की गई जान!
सिर्फ ज्ञानेश के इस्तीफे से क्या होगा?
ज्ञानेश के इस्तीफे से SIR 'दर्द' खत्म होगा?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एफिल टावर के प्रमुख छोड़ेंगे पद, हिन्दू संगठन BAPS के दौरे के दौरान हटाए थे महिला स्टाफ
एफिल टावर के प्रमुख छोड़ेंगे पद, हिन्दू संगठन BAPS के दौरे के दौरान हटाए थे महिला स्टाफ
UP चुनाव: सपा-कांग्रेस से गठबंधन पर असदुद्दीन ओवैसी का बड़ा बयान, बोले- 'जबरदस्ती...'
UP चुनाव: सपा-कांग्रेस से गठबंधन पर असदुद्दीन ओवैसी का बड़ा बयान, बोले- 'जबरदस्ती...'
'वो जिसके साथ रहे खुश रहे', सुनीता आहूजा ने गोविंदा-कोमल के लालाबागचा दर्शन पर तोड़ी चुप्पी
'वो जिसके साथ रहे खुश रहे', सुनीता ने गोविंदा-कोमल के लालाबागचा दर्शन पर तोड़ी चुप्पी
11वें दिन बेटियों ने जीते गोल्ड, पीएम मोदी ने दी बधाई; बोले- 'जश्न मनाने का...'
11वें दिन बेटियों ने जीते गोल्ड, पीएम मोदी ने दी बधाई; बोले- 'जश्न मनाने का...'
CWC बैठक में शशि थरूर के सुझाव पर खरगे ने कसा तंज, बोले- ‘आप आएंगे या सिर्फ...’
CWC बैठक में शशि थरूर के सुझाव पर खरगे ने कसा तंज, बोले- ‘आप आएंगे या सिर्फ...’
UNGA में कश्मीर पर तुर्किए की टिप्पणी को भारत ने किया खारिज, दिया ये दो टूक जवाब
UNGA में कश्मीर पर तुर्किए की टिप्पणी को भारत ने किया खारिज, दिया ये दो टूक जवाब
जम्मू: कठुआ में CISF कर्मियों के बीच फायरिंग, 4 जवानों की मौत
जम्मू: कठुआ में CISF कर्मियों के बीच फायरिंग, 4 जवानों की मौत
23 से 28 सितंबर का मौसमी खेल: UP में 544% अधिक बारिश, तमिलनाडु में 96% सूखा
23 से 28 सितंबर का मौसमी खेल: UP में 544% अधिक बारिश, तमिलनाडु में 96% सूखा
Embed widget