एक्सप्लोरर

'काचा बादाम' गाना गाने वाले भुबन बड्याकर ने अपने ही गाने पर किया ऐसा डांस, देखने वाले हो गए फैन

सोशल मीडिया पर 'काचा बादाम' (Kacha Badam Song) गाना गाने वाले भुबन बड्याकर (Bhuban Badyakar) का एक वीडियो वायरल हो रहा है. वीडियो में वो अपने ही गाने पर डांस करते हुए नजर आ रहे हैं.

'काचा बादाम' गाना गाने वाले पश्चिम बंगाल (West Bengal) के भुबन बड्याकर अब एक स्टार बन चुके हैं. सोशल मीडिया पर उनका गाना वायरल है. बीते कई महीनों से उनके गाने पर कंटेंट क्रिएटर (Content Creators) ने धड़ल्ले से रील्स बनाई हैं. साथ ही अब उनका 'काचा बादाम' नाम से ऑफिशियल गाना भी लांच हो चुका है. गाना वायरल (Viral Song) होने के बाद से सड़कों पर मूंगफली बेचने वाले भुबन बड्याकर (Bhuban Badyakar) अब कंटेंट क्रिएशन (Content Creation) में अपना हाथ आजमा रहे हैं. बीते दिनों शेयर किया गया उनका एक डांस वीडियो सोशल मीडिया पर खूब धमाल मचा रहा है. वीडियो में वो कई एक्टर के साथ डांस करते हुए नजर आ रहे हैं. 

सोशल मीडिया (Social Media) की दुनिया आपको कब स्टार बना दे कुछ कहा नहीं जा सकता है. भुबन बड्याकर और रानू मंडल (Ranu Mandal) की स्टोरी तो ये ही बताती है. हालांकि, भुबन बड्याकर के एक के बाद एक वीडियो वायरल हो रहे हैं. काचा बादाम (Kacha Badam Song) के ऑफिशियल गाने के बाद अब उनकी एक डांस वीडियो ने लोगों का दिल जीत लिया है. वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि भुबन बड्याकर अपने ही गाने पर पश्चिम बंगाल के कई एक्टर के साथ डांस करते हुए नजर आ रहे हैं. डांस करते हुए भुबन बड्याकर काफी क्यूट भी लग रहे हैं. आप भी देखिए उनका डांस वीडियो.

यहां देखिए पूरा वीडियो: 

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Neel Bhattacharya (@neel_bhattacharya)

बता दें कि ये वीडियो बंगाली टीवी एक्टर नील भट्टाचार्य (Actor Neel Bhattacharya) ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम एकाउंट से शेयर किया है. उन्होंने कैप्शन में लिखा है- 'उस शख्स के साथ जिसने काचा बादाम गाना गाया है. उनसे मिलकर बहुत खुशी हुई.’ साथ ही नील ने अपने फैन्स से उन्हें सपोर्ट करने के लिए भी कहा है. वीडियो को लोगों द्वारा खूब देखा जा रहा है. वीडियो को अब तक 23.7 मिलियन से ज्यादा बार देखा जा चुका हैं. वहीं 1.4 मिलियन लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है.

ये भी पढ़ें:

विंड टर्बाइन के पंख पर शख्स ने चलाई साइकिल, हैरतअंगेज वीडियो हो रहा वायरल

वैन से उतर कर सड़क पर भागा मगरमच्छ, चिड़ियाघर की टीम ने पाया काबू

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मौत के 8 साल बाद भी पत्नी को रोज फूल देता है ये ड्राइवर- रुला देगा वीडियो
मौत के 8 साल बाद भी पत्नी को रोज फूल देता है ये ड्राइवर- रुला देगा वीडियो
ट्रेन में टूथब्रश बेचने वाले का गदर! बोलता है 19 भाषाएं, यात्री हैरान
ट्रेन में टूथब्रश बेचने वाले का गदर! बोलता है 19 भाषाएं, यात्री हैरान
दबे पांव आई मौत, नदी किनारे से भैंसे को पानी में खींच ले गया दरिंदा
दबे पांव आई मौत, नदी किनारे से भैंसे को पानी में खींच ले गया दरिंदा
राजस्थानी गाने पर जमकर थिरकीं विदेशी की हसीनाएं, न्यूयॉर्क में सजी महफिल
राजस्थानी गाने पर जमकर थिरकीं विदेशी की हसीनाएं, न्यूयॉर्क में सजी महफिल

वीडियोज

चवन्नी vs रुपया..किसका 'सिक्का' चलेगा?
यादव Vs जाट..2027 में किसका होगा पलड़ा भारी?
Bollywood News: दीपिका vs वांगा में नया ट्विस्ट, ‘प्रलय’ आरोपों के बीच एक Like ने खींचा ध्यान (22.08.26)
YRKKH: Armaan की पसंद की ड्रेस में सजी Abhira,Maira-Vani ने की मां-बाबा की तारीफ!
यश की Toxic को बिना बड़े कट मिला A Certificate, 3 घंटे 14 मिनट के रनटाइम से बढ़ा बज

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘बंगाल में रहना है तो...’ वंदे मातरम पर शुभेंदु अधिकारी का बड़ा बयान
‘बंगाल में रहना है तो...’ वंदे मातरम पर शुभेंदु अधिकारी का बड़ा बयान
रक्षाबंधन पर महिलाओं को योगी सरकार का तोहफा, फ्री किया बस का सफर
रक्षाबंधन पर महिलाओं को योगी सरकार का तोहफा, फ्री किया बस का सफर
सुनीता आहूजा से झगड़े के बीच हॉस्पिटल पहुंचे गोविंदा, जानिए क्या हुआ
सुनीता आहूजा से झगड़े के बीच हॉस्पिटल पहुंचे गोविंदा, जानिए क्या हुआ
कोलंबो में इतिहास रचेंगे रवींद्र जडेजा, ऐसा करने वाले होंगे पहले भारतीय
कोलंबो में इतिहास रचेंगे रवींद्र जडेजा, ऐसा करने वाले होंगे पहले भारतीय
बागियों को माफ करेंगी ममता? TMC एमपी बोलीं - 'वो गद्दारों को भी...'
बागियों को माफ करेंगी ममता? TMC एमपी बोलीं - 'वो गद्दारों को भी...'
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
जीरा, धनिया या सौंफ... कौन से मसाले कम पानी में उग सकते हैं?
जीरा, धनिया या सौंफ... कौन से मसाले कम पानी में उग सकते हैं?
Sugar Alternatives: चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
Embed widget