एक्सप्लोरर

देवर की शादी में भाभी ने रील बनाने के लिए किया ऐसा डांस, दुल्हन का रिएक्शन हो रहा वायरल

Viral Video: वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे दो भाभियां अपने देवर की शादी में उनकी नई नवेली देवरानी के आगे डांस कर रही है, इसी दौरान देवरानी के रिएक्शन भी देखने लायक हैं.

Trending Video: देवर भाभी का रिश्ता बड़ा ही प्यारा और खट्टा मीठा होता है.इस रिश्ते में प्यार और मजाक दोनों का मिश्रण देखने को मिल जाता है. भाभियां अपने देवर से बिल्कुल वैसे ही रिश्ता बनाकर रहती है जैसे एक बहन अपने भाई से. ऐसे में जब देवर की शादी होती है तो भाभीयों की जैसे चांदी ही हो जाती है. वे अपनी देवरानी पर हुक्म चलाने के लिए एकदम तैयार होती है. ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें देखा जा सकता है कि कैसे दो भाभियां अपने देवर की शादी में उनकी नई नवेली देवरानी के आगे डांस कर रही है, इस दौरान देवरानी के रिएक्शन भी देखने लायक हैं.

डांस करती रही भाभी, दुल्हन देती रही ऐसे रिएक्शन

वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि, एक शादी समारोह में स्टेज पर खड़े दुल्हा दुल्हन के आगे कैसे उनकी भाभियां हम आपके हैं कौन फिल्म के गाने "लो चली मैं " पर शानदार डांस करती नजर आ रही हैं. इस दौरान जब भाभी डांस करती है तो दुल्हन के रिएक्शन एकदम ठंडे रहते हैं. जैसे उसे इन सब से कोई फर्क ही नहीं पड़ रहा है. लेकिन जैसे ही गाने की लाइन "हुक्म चलाउंगी मैं " पर भाभी के मूव्स पहुंचते हैं तो दुल्हन हक्की बक्की रह जाती है. यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Santa Banta Jokes (@_santa_banta_jokes_)

जल्दी कर बहन सुबह पनवेल जाना है

वीडियो में देखा जा सकता है कि भाभी बॉलीवुड गाने पर डांस कर रही है. उनके डांस मूव्स कमाल के हैं. गाजरी रंग की साड़ी पहनकर भाभी ने जबरदस्त ठुमके लगाए हैं, जिसका वीडियो लोग खूब पसंद कर रहे हैं. लेकिन नई भाभी इस बात से बेखबर है कि उनकी नई देवरानी को इस बात से बिल्कुल फर्क नहीं पड़ रहा है. देवरानी के रिएक्शन देखकर गोलमाल फिल्म का जल्दी बोल सुबह पनवेल निकलना है वाला डायलॉग आपको याद आ जाएगा. जैसे देवरानी बोल रही हो कि भाभी आपका हो गया हो तो निकलो, हमें और भी काम करने हैं.

आज के जमाने की बहु है, घमंड तो दिखाएगी ही

वीडियो को Santa Banta Jokes नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक 15.7 मिलियन से ज्यादा बार देखा जा चुका है. वीडियो को 5 लाख 17 हजार से ज्यादा लोगों ने लाइक भी किया है. लोग इस वीडियो पर रिएक्शन देते हुए भी नजर आ रहे हैं. एक यूजर ने लिखा...उसे सच में कोई फर्क नहीं पड़ रहा है. एक और यूजर ने लिखा....क्या मजबूरी रही होगी दुल्हन की. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा....आज के जमाने की बहू है.

यह भी पढ़ें: ट्रक ड्राइवर से लेकर झाड़ू मारने वाले तक, यूट्यूब से लाखों रुपये कमा रहे हैं ये लोग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सड़क धंसी और गड्ढे में समा गई कार, चेन्नई का वीडियो वायरल
सड़क धंसी और गड्ढे में समा गई कार, चेन्नई का वीडियो वायरल
एक्सीडेंट के बाद कार मालिक ने शख्स को लगाया गले, जीता दिल
एक्सीडेंट के बाद कार मालिक ने शख्स को लगाया गले, जीता दिल
450 करोड़ के रानी कमलापति स्टेशन पर घूमती दिखीं भैंस, वीडियो वायरल
450 करोड़ के रानी कमलापति स्टेशन पर घूमती दिखीं भैंस, वीडियो वायरल
बंदे ने फ्री में गाड़ी पार्किंग का लगाया ऐसा जुगाड़, वीडियो हो गया वायरल
बंदे ने फ्री में गाड़ी पार्किंग का लगाया ऐसा जुगाड़, वीडियो हो गया वायरल

वीडियोज

नाना पाटेकर की अंतिम यात्रा की तैयारी शुरू, गांव में पसरा सन्नाटा
एक शिष्य के सुसाइड पर सवाल !
मायानगरी के नाना...ऐसे तो नहीं जाना था
आंदोलन की बदलती 'भाषा', शुरू हुआ रील आंदोलन !
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब कहां रुकेंगे?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Bypolls Result 2026 LIVE Streaming: नंदीग्राम में BJP और तमिलनाडु में चलेगा विजय का जादू? कहां-कैसे देखें रिजल्ट
नंदीग्राम में BJP और तमिलनाडु में चलेगा विजय का जादू? कहां-कैसे देखें रिजल्ट Live
CJP प्रोटेस्ट से पहले सुरक्षा घेरा, दिल्ली में 20000 से अधिक जवानों की तैनाती
CJP प्रोटेस्ट से पहले सुरक्षा घेरा, दिल्ली में 20000 से अधिक जवानों की तैनाती
वैभव सूर्यवंशी के 'सुपरस्टार' बनने पर कपिल देव का बड़ा बयान, कांबली से की तुलना
वैभव सूर्यवंशी के 'सुपरस्टार' बनने पर कपिल देव का बड़ा बयान, कांबली से की तुलना
नाना पाटेकर के निधन पर तनुश्री दत्ता का बड़ा बयान, 'अहंकारी आदमी था, ईश्वर ने ही प्राण हरे हैं...'
नाना पाटेकर के निधन पर तनुश्री दत्ता का बड़ा बयान, 'अहंकारी आदमी था, ईश्वर ने ही प्राण हरे हैं...'
'घर में रहे, Video न शेयर करें', भारतीय दूतावास की सऊदी में अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी
'घर में रहे, Video न शेयर करें', भारतीय दूतावास की सऊदी में अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी
'अभी इंतजार कीजिए', स्टारलिंक विवाद पर क्यों एलन मस्क बोले- थैंक्यू राहुल
'अभी इंतजार कीजिए', स्टारलिंक विवाद पर क्यों एलन मस्क बोले- थैंक्यू राहुल
'ज्ञानेश कुमार की तय हो जवाबदेही', दीपके को डर- '10 अक्टूबर से पहले गिरफ्तार..'
'ज्ञानेश कुमार की तय हो जवाबदेही', दीपके को डर- '10 अक्टूबर से पहले गिरफ्तार..'
SIR के पक्ष में उतरे 42 रिटायर्ड जज, देश के नाम खुला खत लिखकर किया आगाह
SIR के पक्ष में उतरे 42 रिटायर्ड जज, देश के नाम खुला खत लिखकर किया आगाह
Embed widget