एक्सप्लोरर

इसे कहते हैं किस्मत...बेंगलुरु एयरपोर्ट पर डेटिंग ऐप चला रहा था शख्स, एक साथ मिल गए इतने मैच

जहां लोगों को तमाम कोशिशों के बाद एक हमसफर नहीं मिलता वहां इस शख्स को बगैर मांगे 111 लड़कियों के मैच मिल गए. सोशल मीडिया पर पोस्ट के वायरल होते ही यूजर्स इस शख्स से टिप्स मांगने लगे हैं.

किस्मत खुलना आप किसे कहेंगे? शायद बहुत सारा पैसा, हर ख्वाहिश की वक्त रहते पूर्ति और एक खूबसूरत सी बीवी. लेकिन एक शख्स की किस्मत इन सब के ना रहते हुए भी उस वक्त खुल गई जब उसे बेंगलुरु एयरपोर्ट पर एक डेटिंग ऐप के जरिए एक नहीं, दो नहीं बल्कि पूरे 111 मैच मिल गए. जी हां, सोशल मीडिया पर एक पोस्ट तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें दावा किया गया है कि एक शख्स जो बोरियत मिटाने के लिए डेटिंग ऐप का इस्तेमाल कर रहा था, उसे एक साथ 111 मैच मिल गए. जहां लोगों को तमाम कोशिशों के बाद एक हमसफर नहीं मिलता वहां इस शख्स को बगैर मांगे 111 लड़कियों के मैच मिल गए. सोशल मीडिया पर पोस्ट के वायरल होते ही यूजर्स इस शख्स से टिप्स मांगने लगे हैं.

शख्स को 10 मिनट में डेटिंग ऐप पर मिले 111 मैच

दरअसल, हुआ कुछ यूं कि बेंगलुरु एयरपोर्ट पर अंकित नाम के एक शख्स ने वक्त बिताने के लिए डेटिंग ऐप का सहारा लिया. जहां उसे 10 मिनट के अंदर ही 111 मैच मिल गए. ये दावा शख्स ने अपनी पोस्ट में किया जो उसने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शेयर की है. शख्स ने पोस्ट शेयर करते हुए लिखा...ईमानदारी से कहूं तो 100/घंटा मैच की संख्या काफी उचित है. मेरे 4 छात्र हर रोज 600-700 मैच कर रहे हैं. यहां बताया गया है कि कोई भी शख्स यह कैसे कर सकता है. पहले तो आप स्वाइप न करें. प्रीमियम खरीदें.

केवल उन लोगों पर स्वाइप करें जो आप पर स्वाइप करते हैं. इससे आपके मैच मिलने की संभावना 100% बनी रहती है. इसके अलावा घोड़ों के साथ तस्वीरें अच्छी लगती हैं. कुत्ते अब फैशन से बाहर हो चुके हैं. मैं घुड़सवारी करता हूं, इसलिए इससे मदद मिलती है.

यह भी पढ़ें: स्पैम कॉल समझकर काटता रहा शख्स! एक महीने बाद सच्चाई पता चली तो दीवार पर दे मारा सिर

यूजर्स ने मांगी टिप्स, शख्स ने शेयर की

इसके अलावा शख्स ने कहा कि आमतौर पर जहां हर कोई क्लिक कर रहा हो, वहां क्लिक होना एक बुरा विचार है. अगर आप बेंगलुरु में हैं, तो यूरोप की तस्वीरें काम आती हैं. अगर आप यूरोप में हैं, तो बेंगलुरु की तस्वीरें काम आती हैं. आपका बायो सबसे आखिर में आता है. लेकिन आपका पेशा और कॉलेज पहले आते हैं. वहां रचनात्मक बनें. इसके अलावा भी शख्स ने कई सारे टिप्स लोगों को दे डाले. अब यूजर्स इस पोस्ट पर अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा...क्या बात है भाई, किस्मक वाला है. एक और यूजर ने लिखा...कुछ और टिप्स दे दो भाई नहीं हो रहा है.

यह भी पढ़ें: रुई और सफेद रेत से बना स्नो विलेज देख लगी पर्यटकों की भीड़, पोल खुलने पर हुआ जमकर बवाल, देखें वीडियो

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

चेकपोस्ट पर पुलिस वाले ने मांगा चाय-पानी का खर्च, ट्रक वाले ने पकड़ाया कप
चेकपोस्ट पर पुलिस वाले ने मांगा चाय-पानी का खर्च, ट्रक वाले ने पकड़ाया कप
ऑफिसर के मुंंह पर चालान फाड़कर फेंका, नहीं दिया फाइन; अब लगा 2.87 लाख का जुर्माना
ऑफिसर के मुंंह पर चालान फाड़कर फेंका, नहीं दिया फाइन; अब लगा 2.87 लाख का जुर्माना
20 साल की जेल... बटर चिकन स्टफ्ड इडली हुई वायरल, मेन्यू देख भड़के यूजर्स
20 साल की जेल... बटर चिकन स्टफ्ड इडली हुई वायरल, मेन्यू देख भड़के यूजर्स
बूढ़ी दादी को भाई ने दिया बर्थडे सरप्राइज, वीडियो देख इमोशनल हुआ इंटरनेट
बूढ़ी दादी को भाई ने दिया बर्थडे सरप्राइज, वीडियो देख इमोशनल हुआ इंटरनेट

वीडियोज

Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!
आजम परिवार से अखिलेश यादव क्या हुई बात ?
वोट का गड़बड़झाला और विदेशी टूलकिट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
रेहान वाड्रा के साथ क्या हुआ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
'वो औलाद की तरह...', अखिलेश से मुलाकात के बाद बोलीं आजम खान की पत्नी
'वो औलाद की तरह...', अखिलेश से मुलाकात के बाद बोलीं आजम खान की पत्नी
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
6000 रिश्ते ठुकराए, 47 की उम्र में भी सिंगल, नहीं बनना चाहते थे एक्टर, किस्से प्रभास के
एक्टर नहीं बनना चाहते थे प्रभास, 6 हजार रिश्तों को मारी ठोकर
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो

Embed widget