एक्सप्लोरर

बेंगलुरू की वो लड़की, जिसने 17 साल की उम्र में जीते 3 करोड़ 31 लाख रुपए

ब्रेकथ्रू जूनियर चैलेंज जिसे विज्ञान का ऑस्कर भी कहा जाता है. उसे पर इस साल भारत में बेंगलुरु की रहने वाली सिया गोदिका ने कब्जा जमाया है. सिया गोदिका ने 'यामानाका फैक्टर्स' वीडियो से चैलेंज जीता.

सोशल मीडिया पर इन दिनों बेंगलुरु की एक लड़की के खूब चर्चे है. इसने पूरी दुनिया में अपना ही नाम रोशन नहीं किया बल्कि देश का भी नाम रोशन किया है. सालाना होने वाले ब्रेकथ्रू जूनियर चैलेंज में 17 साल की सिया गोदिका ने लगभग 3 करोड़ से ज्यादा की राशि का चैलेंज अपने नाम किया है. दरअसल साल 2015 में गूगल के सह-संस्थापक सर्गेई ब्रिन, अमेरिकी उद्यमी ऐनी वोज्स्की, रूस के यूरी मिलनर और उनकी पत्नी जूलिया और मार्क जुकरबर्ग और उनकी पत्नी प्रिसिला चान द्वारा ब्रेकथ्रू जूनियर चैलेंज शुरू किया गया था. हर साल इसमें हजारों युवा हिस्सा लेते हैं.

इस साल इस प्रतियोगिता के लिए कुल 2400 प्रतियोगी शामिल हुए थे. इस प्रतियोगिता का मकसद युवाओं में लाइफ साइंस, फिजिक्स, मैथमेटिक्स को लेकर क्रिएटिव थिंकिंग और कम्युनिकेशन स्किल्स, फंडामेंटल कांसेप्ट को मजबूत करना है. इस प्रतियोगिता में जीत पर दी जाने वाली राशि छात्र, स्कूल और उसके टीचर के बीच बांटी जाती है. इस साल इस प्रतियोगिता को बेंगलुरु की 17 साल की लड़की ने अपने नाम किया है. 

सिया गोदिका ने जीती 3 करोड़ से ज्यादा की राशि

ब्रेकथ्रू जूनियर चैलेंज जिसे विज्ञान का ऑस्कर भी कहा जाता है. उस पर इस साल भारत में बेंगलुरु की रहने वाली सिया गोदिका ने कब्जा जमाया है. सिया गोदिका ने ब्रेकथ्रू जूनियर चैलेंज में भाग लिया था. जिसमें उन्होंने 'यामानाका फैक्टर्स'  नाम का वीडियो बनाया था. इस वीडियो में, 12वीं कक्षा की छात्रा एक बुजुर्ग महिला बनी थी  जो फिर से युवा बन गई. 

वीडियो में सेलुलर रीप्रोग्रामिंग पर नोबेल पुरस्कार विजेता शिन्या यामानाका की खोजों का भी प्रदर्शन किया गया था. इसी के चलते सिया ने 14 फाइनलिस्ट प्रतियोगियों के बीच यह पुरस्कार अपने नाम किया.  चैलेंज के इन 4 लाख डॉलर में से सिया की टीचर को 50000 डॉलर दिए जाएंगे तो वहीं उनके स्कूल को 100000 डॉलर दिए जाएंगे, बचे हुए ढाई लाख डॉलर सिया के हिस्से में जाएंगे.

6 साल पहले भाई ने जीता था चैलेंज

सिया गोदिका का कितनी टैलेंटेड हैं. इस बात का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है उन्होंने प्रिंसेस डायना अवार्ड भी अपने नाम किया है. और साथ ही फेमिनिा ब्यूटीफुल इंडियन 2023 का भी अवार्ड अपने नाम किया है. 6 साल पहले साल 2018 में उनके भाई समय गोदिका ने ब्रेकथ्रू जूनियर चैलेंज अपने नाम किया था.  

यह भी पढ़ें: Viral Video: वाह! शख्स ने मक्खी को भी कर दिया ट्रेंड, इशारों पर उड़ती दिखी, वायरल हुआ वीडियो

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मंदिर में नकली गन लेकर घुस रहा था बच्चा, पुलिस वाले ने मांग लिया लाइसेंस
मंदिर में नकली गन लेकर घुस रहा था बच्चा, पुलिस वाले ने मांग लिया लाइसेंस
'पापा की परी' का दिवाली स्टंट पड़ा भारी! बांहों में फटा रॉकेट
'पापा की परी' का दिवाली स्टंट पड़ा भारी! बांहों में फटा रॉकेट
लैम्बोर्गिनी देखने आए बच्चों को बिजनेसमैन ने कराई सुपरकार की राइड
लैम्बोर्गिनी देखने आए बच्चों को बिजनेसमैन ने कराई सुपरकार की राइड
रील बनाने की सनक में समुद्र में जा गिरा कपल, वीडियो देख नहीं रुकेगी हंसी
रील बनाने की सनक में समुद्र में जा गिरा कपल, वीडियो देख नहीं रुकेगी हंसी

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
RSS के स्थापना दिवस पर पीएम मोदी ने दी शुभकामनाएं, कहा- 'आने वाले समय में भी देश...'
RSS के स्थापना दिवस पर पीएम मोदी ने दी शुभकामनाएं, कहा- 'आने वाले समय में भी देश...'
Dussehra 2026: दिल्ली-NCR में भीड़ से लेकर ट्रैफिक पर नजर, 13 हजार पुलिसकर्मी अलर्ट
दिल्ली-NCR में भीड़ से लेकर ट्रैफिक पर नजर, 13 हजार पुलिसकर्मी अलर्ट
सौरव दास-आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत क्यों बढ़ाई, कोर्ट ने कहा- 'साफ पता चलता है कि...'
सौरव दास-आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत क्यों बढ़ाई, कोर्ट ने कहा- 'साफ पता चलता है कि...'
Box Office Clash: 23 अक्टूबर को बड़े पर्दे पर महाक्लैश, रिलीज होंगी 'उड़ता तीर' से 'तू है मेरी किरण' तक 8 धांसू फिल्में
23 अक्टूबर को बड़े पर्दे पर महाक्लैश, रिलीज होंगी 8 धांसू फिल्में
विराट-गंभीर की दोस्ती करवानी है, BCCI ने इस वजह से प्रज्ञान ओझा को बनाया चीफ सेलेक्टर
विराट-गंभीर की दोस्ती करवानी है, BCCI ने इस वजह से प्रज्ञान ओझा को बनाया चीफ सेलेक्टर
आज भारत आ रहे अमेरिकी विदेश मंत्री रुबियो, जयशंकर से करेंगे मुलाकात, जानें शेड्यूल
आज भारत आ रहे अमेरिकी विदेश मंत्री रुबियो, जयशंकर से करेंगे मुलाकात, जानें शेड्यूल
रेप पीड़िता को 31वें हफ्ते में गर्भपात की इजाजत, दिल्ली HC की अहम टिप्पणी
रेप पीड़िता को 31वें हफ्ते में गर्भपात की इजाजत, दिल्ली HC की अहम टिप्पणी
'पापा की परी' का दिवाली स्टंट पड़ा भारी! बांहों में फटा रॉकेट
'पापा की परी' का दिवाली स्टंट पड़ा भारी! बांहों में फटा रॉकेट
Embed widget