एक्सप्लोरर

न मेहनत ना कोई सवारी; फिर भी महीने के लाखों कमा रहा था ऑटो वाला, फिर ऐसे खुला काली कमाई का राज

Viral News Mumbai: अब इस ऑटो वाले का खेल पकड़ में आने के बाद पुलिस की नजर भी उस पर टिक गई है और बताया जा रहा है कि उसकी दुकानदारी पर फिलहाल ताला लग चुका है.

मुंबई की भीड़-भाड़ और ट्रैफिक के बीच हजारों ऑटो वाले रोज सवारी की तलाश में इधर से उधर दौड़ते रहते हैं. लेकिन इन्हीं में से एक ऑटो ड्राइवर ऐसा निकला जिसने कमाई के खेल में सबको पीछे छोड़ दिया. उसने न तो घंटों ऑटो दौड़ाया, न पसीना बहाया, फिर भी महीने के लाखों रुपये कमाने लगा. सोशल मीडिया पर जब उसकी कमाई का राज खुला तो हर कोई हैरान रह गया. अब इस ऑटो वाले का खेल पकड़ में आने के बाद पुलिस की नजर भी उस पर टिक गई है और बताया जा रहा है कि उसकी दुकानदारी पर फिलहाल ताला लग चुका है.

इस तरह से महीने के लाखों रुपये कमा रहा था ऑटो वाला

दरअसल, ये पूरा किस्सा शुरू हुआ मुंबई के अमेरिकी दूतावास के बाहर से. यहां हर दिन बड़ी तादाद में लोग वीजा इंटरव्यू के लिए आते हैं. लेकिन दूतावास के नियम बड़े सख्त हैं. अंदर जाते वक्त कोई भी बैग, मोबाइल या पर्स लेकर नहीं जा सकता. इसी मौके को इस चतुर ऑटो ड्राइवर ने अपनी कमाई का हथियार बना लिया. पिछले हफ्ते वेन्यू मोंक के को-फाउंडर राहुल रुपाणी को भी वीजा के लिए यहां आना पड़ा. जब उन्हें दूतावास में बैग ले जाने से रोका गया तो वह परेशान हो गए कि अब सामान का क्या करें. तभी अचानक पास खड़ा एक ऑटो वाला उन्हें आवाज लगाकर बुलाता है और कहता है - "सर, बैग स्टोरेज उधर है, बस हजार रुपये लगेंगे." राहुल ने पहले सोचा शायद मजाक कर रहा है, लेकिन फिर असली प्लान सामने आया.

हर बैग पर फिक्स थे 1000 रुपये

राहुल ने ड्राइवर से बातचीत में जाना कि वो हर दिन ऐसे सैकड़ों लोगों का बैग स्टोर करता है और हर बैग के बदले 1000 रुपये लेता है. यानि बिना ऑटो चलाए महीने में 5 से 8 लाख रुपये की मोटी कमाई कर रहा है. पूरा खेल बेहद सिंपल था. दूतावास के बाहर स्टोरेज की कोई आधिकारिक व्यवस्था नहीं थी, सो इस ड्राइवर ने पुलिस के साथ मिलीभगत कर ये धंधा खड़ा कर दिया. बस लोग आते, बैग जमा करते और दूतावास में निश्चिंत होकर इंटरव्यू के लिए चले जाते.

यह भी पढ़ें: इन्हें भी निबंध लिखना पड़ेगा... स्कूल की ड्रेस में थार चलाते दिखे बच्चे, वायरल रील देखकर आग बबूला हुए लोग

लिंक्डइन पर किया खुलासा

राहुल ने जब इस पूरे खेल का खुलासा अपने लिंक्डइन पर किया तो सोशल मीडिया पर भूचाल आ गया. उनके इस पोस्ट को बिजनेस टाइकून हर्ष गोयनका ने भी लाइक किया और इस ड्राइवर के जुगाड़ को सलाम कर दिया. हालांकि लोगों में नाराजगी भी थी कि आखिर कैसे इस तरह से एक आम आदमी को मजबूर कर मोटी रकम वसूली जा रही है. पोस्ट वायरल होते ही पुलिस हरकत में आई और अब इस पूरे धंधे पर फिलहाल ताला लग चुका है. ड्राइवर से पूछताछ की जा रही है और पुलिस ये भी जांच कर रही है कि आखिर किन-किन अफसरों की मिलीभगत से ये खेल चल रहा था. सोशल मीडिया पर लोग इसे मुंबई का 'बैग स्टोरेज स्कैम' कहकर शेयर कर रहे हैं.

यह भी पढ़ें: प्रदर्शन कवर कर रही ऑस्ट्रेलियाई रिपोर्टर को लगी पुलिस की गोली, कैमरे पर कैद हुई दर्दनाक घटना

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
भारत पर आया विदेशी महिला का दिल, बोली ये देश दिल वालों का- वीडियो वायरल
भारत पर आया विदेशी महिला का दिल, बोली ये देश दिल वालों का- वीडियो वायरल
एक्सप्रेसवे पर दौड़ता रहा घोड़ा, पीछे भागी NHAI टीम- वीडियो वायरल
एक्सप्रेसवे पर दौड़ता रहा घोड़ा, पीछे भागी NHAI टीम- वीडियो वायरल
Viral Video: राजस्थानी पोशाक में हसीन ठुमके, वीडियो देख दिल हार बैठेंगे आप
राजस्थानी पोशाक में हसीन ठुमके, वीडियो देख दिल हार बैठेंगे आप

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget