एक्सप्लोरर

क्या तुम्हारा बॉयफ्रेंड है? गुड़गांव में फ्लैट खोज रही महिला से पूछे गए अजीब सवाल, भड़क गए यूजर्स

Viral News: गुड़गांव में एक महिला को एक कमरा किराए पर लेने वाले किराएदार के साथ तब असहज स्थिति का सामना करना पड़ा जब उसने उससे अपने प्रेम जीवन के बारे में सवाल पूछे.

Trending News: गुड़गांव हो या फिर बेंगलुरु किसी भी बड़े आईटी हब या फिर महानगर में लोगों को किराए के मकान ढूंढ पाना गले की फांस बन जाता है. कई बार लोग किराए का घर खोजने के चक्कर में ऐसी समस्या का सामना करते हैं जिसके बारे में उन्होंने कभी सोचा हुआ भी नहीं होता है. जी हां, हाल ही में एक महिला को गुड़गांव में एक फ्लैट मेट की तलाश थी, लेकिन उसे इस दौरान अजीब अनुभव हुआ जिसे शेयर करते हुए उसने गुड़गांव को जंगली तक कह डाला. पोस्ट शेयर करने के बाद इंटरनेट पर चर्चाएं शुरू हो गई हैं और लोग गुड़गांव को बेंगलुरु से जोड़कर देखने लगे हैं.

गुड़गांव में फ्लैट खोज रही महिला ने शेयर किया खराब अनुभव

वायरल पोस्ट में एक महिला की किराएदार से बातचीत दिखाई गई है, जिसमें महिला से उसकी जिंदगी से जुड़े पर्सनल सवाल पूछे जा रहे हैं. गुड़गांव में एक महिला को एक कमरा किराए पर लेने वाले किराएदार के साथ तब असहज स्थिति का सामना करना पड़ा जब उसने उससे अपने प्रेम जीवन के बारे में सवाल पूछे. एक्स यूजर ने फेसबुक ग्रुप "फ्लैट एंड फ्लैटमेट्स (गुड़गांव)" पर एक महिला के साथ हुई बातचीत का स्क्रीनशॉट शेयर किया. दरअसल, महिला अपने लिए एक अच्छा फ्लैट मेट खोज रही थी, तभी उसने साथ ये घटना पेश आई.

किरायदार ने ही पूछ डाला लव का फंडा

पोस्ट में किराएदार महिला से पूछ रही है कि क्या उसके पास "कोई तारीख" है. इस सवाल को सामने वाली महिला ने शिफ्टिंग की तारीख समझा और कहा कि वो या तो दिसंबर के आखिरी हफ्ते में शिफ्ट होगी या फिर जनवरी के पहले हफ्ते में. जिसके बाद किराएदार महिला ने उसे साफ करते हुए पूछा कि क्या उसका कोई बॉयफ्रेंड है? जिसके बाद फ्लैट खोज रही महिला ने कहा कि उसका एक बॉयफ्रेंड है लेकिन वो गुड़गांव से बाहर रहता है. जिसके बाद किराएदार महिला ने बात को आगे बढ़ाते हुए उससे पूछा कि क्या उसके बॉयफ्रेंड के साथ उसका रिश्ता सीरियस है? इस मामले का स्क्रीन शॉट लेकर महिला ने सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया.

यह भी पढ़ें: यहां डस्टबिन भी कर रहे हैं बात, लोगों से पूछ रहे सवाल- वीडियो वायरल

यूजर्स ने दी तीखी प्रतिक्रिया

पोस्ट को @shivangishahaha के नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे कई लोगों ने लाइक और शेयर किया है, जिसके बाद यूजर्स ने कमेंट्स की झड़ी लगा दी है. एक यूजर ने लिखा....गुड़गांव भी अब बेंगलुरु बनता जा रहा है. एक और यूजर ने लिखा...किसी की पर्सनल लाइफ से किसी को क्या ही लेना देना हो सकता है. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा...महिला है, गॉसिप तो चाहिए ही होगी.

यह भी पढ़ें: शादी में दूल्हा-दुल्हन ने ली एनिमल के रणबीर कपूर जैसी एंट्री, वीडियो जमकर हो रहा वायरल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छोटे बच्चे के लावणी डांस ने इंटरनेट पर मचाया गदर, बोले लोग- 'नटराज'
छोटे बच्चे के लावणी डांस ने इंटरनेट पर मचाया गदर, बोले लोग- 'नटराज'
भारतीय रेल से हुआ प्यार, भारत घूमने के लिए विदेशी युवती ने छोड़ दी नौकरी
भारतीय रेल से हुआ प्यार, भारत घूमने के लिए विदेशी युवती ने छोड़ दी नौकरी
दुर्गा पूजा पंडाल में पिता ने बेटी को दिया सम्मान, वायरल हुआ वीडियो
दुर्गा पूजा पंडाल में पिता ने बेटी को दिया सम्मान, वायरल हुआ वीडियो
हैदराबाद के छात्र का कमाल! मम्मी के बर्थडे पर बना डाला रोबोट
हैदराबाद के छात्र का कमाल! मम्मी के बर्थडे पर बना डाला रोबोट

वीडियोज

Delhi News: स्कूल में मौत की पहेली ! | Sansani | ABP News
JDU Action on Anant Singh: बगावत की सजा...अनंत सिंह JDU से विदा! | MLC Election Bihar
Janhit With Chitra Tripathi: कारोबारियों की दीवाली..काली करके मानेंगे राहुल? | Delhi | Gyanesh Kumar
Congress Ramlila Maidan Rally: Rahul Gandhi और INDIA गठबंधन की महारैली! | Delhi | Ramlila Ground
SIR Controversy: SIR गड़बड़झाले का मास्टरमाइंड कौन? पत्रकारों का सटीक विश्लेषण! | Rahul Gandhi

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस में सड़कों पर उतरे लाखों लोग, प्रदर्शन में बवाल, 1000 से ज्यादा गिरफ्तार
फ्रांस में सड़कों पर उतरे लाखों लोग, प्रदर्शन में बवाल, 1000 से ज्यादा गिरफ्तार
'ईमानदार हैं तो मुस्लिम CM बनाने का ऐलान करें', अखिलेश यादव को AIMIM की चुनौती
'ईमानदार हैं तो मुस्लिम CM बनाने का ऐलान करें', अखिलेश यादव को AIMIM की चुनौती
Bigg Boss 20: 'मुझे घिन आती है...' लव गिल संग स्काउट की नजदीकियों पर भड़कीं गर्लफ्रेंड काश्वी हिरानंदानी
'मुझे घिन आती है...' लव गिल संग स्काउट की नजदीकियों पर भड़कीं गर्लफ्रेंड काश्वी हिरानंदानी
एशियन पैरा गेम्स में पाकिस्तान की घनघोर बेइज्जती, नहीं आया एक भी गोल्ड मेडल; भारत ने जीते 114
एशियन पैरा गेम्स में पाकिस्तान की घनघोर बेइज्जती, नहीं आया एक भी गोल्ड मेडल
सऊदी पर हमलों का असर, एयर इंडिया ने 7 नवंबर तक कैंसिल की रियाद की फ्लाइट
सऊदी पर हमलों का असर, एयर इंडिया ने 7 नवंबर तक कैंसिल की रियाद की फ्लाइट
'तेल ठिकानों को बनाया निशाना', हूतियों का मक्का-मदीना पर अटैक से इनकार
'तेल ठिकानों को बनाया निशाना', हूतियों का मक्का-मदीना पर अटैक से इनकार
Bed Sheet Tips: बिस्तर पर चादर कैसे बिछाएं? होटल जैसी फिटिंग के लिए अपनाएं ट्रिक
बिस्तर पर चादर कैसे बिछाएं? होटल जैसी फिटिंग के लिए अपनाएं ट्रिक
STET उम्मीदवार ध्यान दें, परीक्षा में जूता-मौजे पहनकर पहुंचे तो नहीं मिलेगी एंट्री 
STET उम्मीदवार ध्यान दें, परीक्षा में जूता-मौजे पहनकर पहुंचे तो नहीं मिलेगी एंट्री 
Embed widget