एक्सप्लोरर

Video: पहाड़ों पर जुगाड़ लगाकर चंद सेकंड में किया घंटों का काम, वीडियो हुआ वायरल

Viral Video: हाल ही में एक हैरतअंगेज वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसमें एक किसान काफी मेहनत भरे काम को एक जुगाड़ के जरिए बड़ी ही आसानी से करते नजर आ रहे हैं. जिसे देख हर कोई दंग रह गया है.

Jugaad Viral Video: इन दिनों कई लोगों को अपने मुश्किल कामों को आसानी से करने के लिए कई तरह के जुगाड़ फिट करते देखा जा रहा है. जिसे देख यूजर्स को काफी हैरानी होती है. हाल ही में एक ऐसा ही वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसमें कुछ किसानों को पहाड़ों पर अपने मुश्किल काम को आसान करने के लिए एक हैरतअंगेज जुगाड़ लगाते देखा गया. यूजर्स किसानों के कमाल के जुगाड़ को देख उनकी सराहना कर रहे हैं. 

आमतौर पर खेती और किसानी काफी मेहनत और कमर तोड़ देने वाला काम होता है. ऐसे में जब पहाड़ पर खेती की बात की जाए तो इसमें किसानों के सामने कई चुनौतियां सामने आती हैं. एक ओर मैदानी इलाकों में मशीनों की मदद से खेती में मदद मिल जाती हैं. वहीं पहाड़ों में खेती के काम में सीमित संसाधनों से ही मदद मिल पाती हैं. जिसके कारण कई बार कुछ कामों को करने में काफी समय और मेहनत लगती हैं.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by @insaat_sanal1

जुगाड़ की मदद से कर रहे काम

फिलहाल इन दिनों वायरल हो रहे एक वीडियो यूजर्स को हैरान कर रही है, वहीं यह भी बता रही है कि आधुनिक समस्याओं के लिए आधुनिक समाधान की आवश्यकता होती है. दरअसल वीडियो में कुछ किसान पहाड़ों पर ऊंचाई पर बने खेत से माल की ढुलाई के लिए एक जुगाड़ का इस्तेमाल करते दिख रहे हैं. आमतौर पर पहाड़ों में जिस माल की ढुलाई करने में काफी समय और मेहनत लगता है. उसे यह किसान एक रस्सी की मदद से चंद सेकंड में बड़े ही आराम से करते नजर आ रहे हैं.

वीडियो को मिले 5 मिलियन व्यूज

वीडियो में एक किसान अनाज के बंडल को रस्सी पर बांधकर पहाड़ी की नीचे बने अपने घर तक पहुंचाने के लिए रस्सी पर सरकाते नजर आ रहा है. किसानों का यह जुगाड़ देख यूजर्स काफी प्रभावित नजर आ रहे हैं. वीडियो को इंस्टाग्राम पर insaat_sanal1 नाम की प्रोफाइल से पोस्ट किया गया है. जिसे खबर लिखे जाने तक 43 हजार से ज्यादा यूजर्स ने लाइक किया है. वहीं वीडियो को 5 मिलियन तकरीबन 50 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है. वीडियो को देख यूजर्स लगातरा अपने रिएक्शन कमेंट करते हुए किसानों के जुगाड़ की सराहना करते नजर आ रहे हैं.

यह भी पढ़ेंः Video: उर्फी जावेद की ही तरह शख्स ने पहना बोरी से बना कुर्ता, यूजर्स ने दिए फनी रिएक्शन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तुम मुझे यूं भुला न पाओगे...रानू मंडल की आवाज से हिला सोशल मीडिया
तुम मुझे यूं भुला न पाओगे...रानू मंडल की आवाज से हिला सोशल मीडिया
मंदिर में नकली गन लेकर घुस रहा था बच्चा, पुलिस वाले ने मांग लिया लाइसेंस
मंदिर में नकली गन लेकर घुस रहा था बच्चा, पुलिस वाले ने मांग लिया लाइसेंस
'पापा की परी' का दिवाली स्टंट पड़ा भारी! बांहों में फटा रॉकेट
'पापा की परी' का दिवाली स्टंट पड़ा भारी! बांहों में फटा रॉकेट
लैम्बोर्गिनी देखने आए बच्चों को बिजनेसमैन ने कराई सुपरकार की राइड
लैम्बोर्गिनी देखने आए बच्चों को बिजनेसमैन ने कराई सुपरकार की राइड

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मैं भारत से आने वाले सास-ससुर से बहुत प्यार करता हूं', जेडी वेंस क्यों लुटाने लगे प्यार?
'मैं भारत से आने वाले सास-ससुर से बहुत प्यार करता हूं', जेडी वेंस क्यों लुटाने लगे प्यार?
राजा भैया और पंकज चौधरी दिखे साथ, सपा बोली- जनता हमारे...
राजा भैया और पंकज चौधरी दिखे साथ, सपा बोली- जनता हमारे...
विजय के बाद धनुष की राजनीति में एंट्री? TVK ने पहले ही कर दिया स्वागत
विजय के बाद धनुष की राजनीति में एंट्री? TVK ने पहले ही कर दिया स्वागत
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ को मिली पुलिस प्रोटेक्शन, सुरक्षा में बॉडीगार्ड किए गए तैनात
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ को मिली पुलिस प्रोटेक्शन, सुरक्षा में बॉडीगार्ड तैनात
विराट-गंभीर की दोस्ती करवानी है, BCCI ने इस वजह से प्रज्ञान ओझा को बनाया चीफ सेलेक्टर
विराट-गंभीर की दोस्ती करवानी है, BCCI ने इस वजह से प्रज्ञान ओझा को बनाया चीफ सेलेक्टर
सौरव दास-आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत क्यों बढ़ाई, कोर्ट ने कहा- 'साफ पता चलता है कि...'
सौरव दास-आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत क्यों बढ़ाई, कोर्ट ने कहा- 'साफ पता चलता है कि...'
शिवसेना UBT में कलह! संजय राउत के बयान पर भड़कीं प्रियंका चतुर्वेदी, क्या कहा?
शिवसेना UBT में कलह! संजय राउत के बयान पर भड़कीं प्रियंका चतुर्वेदी, क्या कहा?
NEET UG स्ट्रे वैकेंसी राउंड का रिजल्ट हुआ जारी, ऐसे दर्ज कराएं आपत्ति
NEET UG स्ट्रे वैकेंसी राउंड का रिजल्ट हुआ जारी, ऐसे दर्ज कराएं आपत्ति
Embed widget