एक्सप्लोरर

तीरंदाज ने हवा में गिरते तीर पर साधा अचूक निशाना, ऐसा टैलेंट बहुत कम ही देखने को मिलता है

Viral Video: हाल ही में सोशल मीडिया पर एक तीरंदाज का हैरतअंगेज वीडियो सामने आया है, जिसमें एक तीरंदाज को हवा में नीचे गिरते तीर पर अचूक निशाना लगाते देखा जा रहा है. जिसे देख हर कोई दंग रह गया है.

Archery Viral Video: सोशल मीडिया पर हमें आए दिन ऐसे कमाल के लोगों का वीडियो देखने को मिलता रहता है. जिसमें उन्हें अपने हैरतअंगेज टैलेंट का प्रदर्शन करते देखा जाता है. बीते कुछ समय में जहां कुछ पेस्ट्री शेफ के अलावा मेकअप आर्टिस्ट के कमाल के वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आए हैं. वहीं इन दिनों एक तीरंदाज अपने टैलेंट से सभी को हैरत में डालते नजर आ रहा है. जिसे देख हर कोई अचंभे में पड़ गया है.

आमतौर पर हमने कई तीरंदाज खिलाड़ियों को धनुष से निशाना साधते और लक्ष्य को भेदते देखा ही है. तीरंदाजी के खेल के दौरान काफी एकाग्रता की जरूरत पड़ती है. जिसके जरिए ही खिलाड़ी अपने लक्ष्य को भेद पाता है. वहीं थोड़ी सी चूक या फिर ध्यान भटकने से निशान चूक जाते हैं. ऐसे में सोशल मीडिया पर आए वीडियो में एक शख्स को हवा में उड़ रहे तीर पर निशाना साधते देखा जा रहा है.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Archery (@archery.club.ig)

तीरंदाज ने टैलेंट से जीता दिल

वायरल हो रहे वीडियो में हम एक तीरंदाज को हाथों में धनुष और तीर लिए देख सकते हैं. जो धनुष से एक तीर हवा में उछालता है और फिर उसके नीचे आने से पहले दूसरे तीर को धनुष पर लगा नीचे आ रहे तीर पर निशाना साधने के बाद उसे बिना देखे ही तीर छोड़ देता है. वीडियो में हैरानी भरी बात यह है कि धनुष से निकला दूसरा तीर आसमान से नीचे आ रहे पहले तीर को चीरकर निकल जाता है. जिसे देख हर कोई दंग रह गया है.

वीडियो को मिले 7 लाख व्यूज

वीडियो को सोशल मीडिया के कई प्लेटफॉर्म पर शेयर किया जा रहा है. इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को archery.club.ig नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है. खबर लिखे जाने तक वीडियो को सोशल मीडिया पर 51 हजार से ज्यादा यूजर्स ने लाइक किया है और 7 लाख से ज्यादा यूजर्स ने इसे देख लिया है. फिलहाल वीडियो में तीरंदाज के हैरतअंगेज कौशल को देख यूजर्स की आंखें खुली की खुली रह गई हैं. वीडियो को देख यूजर्स लगातार कमेंट कर शख्स के टैलेंट की सराहना कर रहे हैं.

यह भी पढ़ेंः आनंद महिन्द्रा ने कहा, अगर आप भाग्य और कर्म में भरोसा नहीं रखते तो जरा ये देख लें...आप भी हैरान रह जाएंगे!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रानू मंडल ने अपने फैंस के साथ किया डांस- वीडियो वायरल
रानू मंडल ने अपने फैंस के साथ किया डांस- वीडियो वायरल
पोते को दूर जाता देख भर आई दादा जी की आंखें, वीडियो हुआ वायरल
पोते को दूर जाता देख भर आई दादा जी की आंखें, वीडियो हुआ वायरल
टोल पर दिखाई हवाबाजी, बैरियर तोड़ते ही फूटा कार का कांच
टोल पर दिखाई हवाबाजी, बैरियर तोड़ते ही फूटा कार का कांच
लाहौर की पार्टियों में जब नाचने लगे गोरिल्ला, डीजे पर लगाए ठुमके
लाहौर की पार्टियों में जब नाचने लगे गोरिल्ला, डीजे पर लगाए ठुमके

वीडियोज

Patiala University Mystery: पटियाला की यूनिवर्सिटी में साए का आतंक !
SIR Controversy: 'लोकतंत्र में चुनाव आयोग की अहम भूमिका'- Chirag Paswan | Gyanesh Kumar | EC
Chitra Tripathi | SIR Controversy: बैठक तो कर ली Gyanesh Kumar ने... सवालों का जवाब कब?| Voter List
PM Modi joins 'Bhajan clubbing' : भजन से 'वोट वंदन'? | ABP News
Punjab University: पंजाब की यूनिवर्सिटी में 'भूत' पर क्लेश! | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
SIR विवाद: 'जनादेश को स्वीकार करना सीखें', EC के समर्थन में उतरे चंद्रबाबू नायडू
SIR विवाद: 'जनादेश को स्वीकार करना सीखें', EC के समर्थन में उतरे चंद्रबाबू नायडू
'बहुत बुरी बात है... राहुल गांधी माफी मांगें', नेता प्रतिपक्ष पर क्यों बरसे CM मोहन यादव?
'बहुत बुरी बात है... राहुल गांधी माफी मांगें', नेता प्रतिपक्ष पर क्यों बरसे CM मोहन यादव?
'कभी यह ख्याल नहीं आएगा कि...', रोहित शर्मा ने 2027 ODI वर्ल्ड कप को लेकर दिया बड़ा बयान
'कभी यह ख्याल नहीं आएगा कि...', रोहित शर्मा ने 2027 ODI वर्ल्ड कप को लेकर दिया बड़ा बयान
The Vvaan vs The Paradise BO Saturday: 'द पैराडाइज' 76 करोड़ के पार, जानें- 'द वन' का संडे कलेक्शन
'द पैराडाइज' 76 करोड़ के पार, जानें- 'द वन' का संडे कलेक्शन
Video: कुणाल घोष की गाड़ी पर हमला, फेंके गए अंडे, TMC विधायक बोले- यह जंगलराज
Video: कुणाल घोष की गाड़ी पर हमला, फेंके गए अंडे, TMC विधायक बोले- यह जंगलराज
मौसंबी की खेती में कितनी कमाई? जान लें लागत से मुनाफे तक का हिसाब
मौसंबी की खेती में कितनी कमाई? जान लें लागत से मुनाफे तक का हिसाब
एक हफ्ते के अंदर खोलें होर्मुज..., वॉर खत्म करने के लिए US को ईरान ने भेजे ये नए प्रस्ताव
एक हफ्ते के अंदर खोलें होर्मुज..., वॉर खत्म करने के लिए US को ईरान ने भेजे ये नए प्रस्ताव
'ज्ञानेश कुमार को इस्तीफा देना होगा, नहीं तो...', ममता ने बताया INDIA गठबंधन का प्लान
'ज्ञानेश कुमार को इस्तीफा देना होगा, नहीं तो...', ममता ने बताया INDIA गठबंधन का प्लान
Embed widget