एक्सप्लोरर

VIDEO: APPLE स्टोर में धड़ल्ले से चोरी... एक के बाद एक कई फोन उठा ले गए चोर, वीडियो हुआ वायरल

Video: APPLE स्टोर में चोरी कि घटना का ये वीडियो बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है. चोरी के दौरान इस स्टोर में चोर के आसपास कई लोग नजर आ रहे हैं. लेकिन कोई भी इसे रोकने के लिए आगे बढ़ता नजर नहीं आ रहा है.

Apple Store Robbery Video: सोशल मीडिया पर चोरी से जुड़े हुए वीडियो आए दिन वायरल होते हैं. ऐसे वीडियो को सोशल मीडिया यूजर्स द्वारा काफी देखा जाता है. इंटरनेट पर ऐसी वीडियो बड़ी तेजी के साथ वायरल होती हैं. हाल ही के दिनों में ऐसा ही एक चोरी का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. जहां चोरों ने APPLE स्टोर में जाकर चोरी को अंजाम दिया.

क्या है पूरा मामला 

वायरल वीडियो ऑकलैंड का बताया जा रहा है. एप्पल (APPLE) स्टोर में चोरी कि घटना का ये वीडियो बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में आप देख सकते हैं कि काले रंग का कपड़ा पहना शख्स धड़ा धड़ डिस्प्ले में लगे फोन को चुराते हुए आपने पैंट में डालता हुआ दिख रहा है. चोरी के दौरान इस स्टोर में चोर के आसपास कई लोग नजर आ रहे हैं. लेकिन कोई भी इसे रोकने के लिए आगे बढ़ता नजर नहीं आ रहा है. स्टोर में मौजूद लोग खड़े होकर पूरी वारदात को होते देख रहे हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, एमरिवील पुलिस विभाग ने पुष्टि की है कि चोरी का ये वीडियो एमरिवील एप्पल (Apple) स्टोर का है.

चोरों ने स्टोर से उड़ाए 40 फोन 

वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि चोर धड़ाधड़ शोकेस में लगे फोन को निकालकर अपनी पैंट के अंदर रख रहा है. बड़ी तेजी से ये एक-एक कर डिस्प्ले में लगे फोन को चुराता है और फिर बाहर निकलकर ग्रे रंग कि गाड़ी में बैठकर भाग जाता है. बताया जा रहा है कि चोर ने स्टोर से तकरीबन 40 आई-फोन चोरी किए हैं. हालांकि हैरान करने वाली बात ये है कि स्टोर ठीक बाहर पुलिस कि गाड़ी खड़ी है.

 

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by PMW TV (@pmwtv)

पुलिस ने दी सफाई 

स्टोर के सामने खड़ी गाड़ी पर सफाई देते हुए पुलिस ने बताया कि पुलिस ने इलाके के कई जगहों पर गेस्ट कार खड़ी की है. ऐसा उन्होंने अपराधियों में भय पैदा करने के लिए किया है. उस वक्त स्टोर के सामने खड़ी गाड़ी में कोई पुलिस वाला मौजूद नहीं था.

वीडियो लोगों ने किया कमेंट

सोशल मीडिया प्लेटफार्म इंस्टाग्राम पर @pmwtv ने शेयर कर कैप्शन में लिखा-'Man took over 40 iPhones from Apple Store in Oakland, all by himself in broad daylight.'  वीडियो देख एक यूजर ने लिखा-किसी ने उसे रोका क्यों नहीं? खबर लिखे जाने तक इस वीडियो को 41 लाख लोग देख चुके हैं.

यह भी पढ़ें: BSEB 2024: परीक्षा में नकल कर​ता पक​ड़ा गया छात्र... बोला "छोड़ दीजिए मैडम'​, पैर पकड़कर मांगी ​माफी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सड़क बनाने के लिए डाली गई सीमेंट ही चोरी कर गए लोग, वीडियो वायरल 
सड़क बनाने के लिए डाली गई सीमेंट ही चोरी कर गए लोग, वीडियो वायरल 
77 साल के शख्स ने ChatGPT को कहा ‘Sir’, फ्लाइट में बना वीडियो वायरल
77 साल के शख्स ने ChatGPT को कहा ‘Sir’, फ्लाइट में बना वीडियो वायरल
समय से पहले एयरपोर्ट पहुंचा, फिर दारू पीकर सो गया; छूटी फ्लाइट
समय से पहले एयरपोर्ट पहुंचा, फिर दारू पीकर सो गया; छूटी फ्लाइट
मालिक के ऑफिस पहुंचा कुत्ता, कार की छत पर करता रहा इंतजार; वीडियो वायरल
मालिक के ऑफिस पहुंचा कुत्ता, कार की छत पर करता रहा इंतजार; वीडियो वायरल

वीडियोज

Fly Dubai Accident: Captain Smit Machchhar ने कैसे बचाई 174 जानें..PM Modi से बताया पूरा सच
SIR Controversy | Mumbai CJP Protest: EC ने माना 'शुद्ध' नहीं SIR? Seedha Sawal | BJP | Congress
SIR Controversy: SIR पर दिल्ली से मुंबई तक प्रदर्शन, Gyanesh Kumar के खिलाफ सड़क पर उतरे विपक्ष
Chitra Tripathi: जंतर-मंतर पर विपक्षी एकता..Rahul Gandhi गायब क्यों? विश्लेषक का विश्लेषण | Gyanesh
PM Modi Speaks With Smit Machchhar: बातचीत में भावुक हुए स्मित, प्रधानमंत्री ने दिया बड़ा संदेश

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर मंतर से शिवाजी पार्क तक प्रदर्शन, क्या बोले राहुल से लेकर अखिलेश?
जंतर मंतर से शिवाजी पार्क तक प्रदर्शन, क्या बोले राहुल से लेकर अखिलेश?
परगट सिंह बने पंजाब कांग्रेस के नए अध्यक्ष, वडिंग के इस्तीफे के बाद नियुक्ति
परगट सिंह बने पंजाब कांग्रेस के नए अध्यक्ष, वडिंग के इस्तीफे के बाद नियुक्ति
गांगुली ने चुनी ODI WC 2027 के लिए भारत की प्लेइंग 11, बेंच पर बैठे खिलाड़ी को किया शामिल
गांगुली ने चुनी ODI WC 2027 के लिए भारत की प्लेइंग 11, बेंच पर बैठे खिलाड़ी को किया शामिल
एयर एंबुलेंस से मुंबई पहुंचीं नुसरत भरूचा, वेंटिलेटर सपोर्ट पर दिखीं एक्ट्रेस
एयर एंबुलेंस से मुंबई पहुंचीं नुसरत भरूचा, वेंटिलेटर सपोर्ट पर दिखीं एक्ट्रेस
ममता बनर्जी को कांग्रेस में आने का अधीर रंजन ने दिया ऑफर, जानें क्या बोली BJP
ममता बनर्जी को कांग्रेस में आने का अधीर रंजन ने दिया ऑफर, जानें क्या बोली BJP
‘बेहद खास पल..’, एशियन गेम्स में भारतीय महिला हॉकी टीम की जीत पर PM मोदी ने जताई खुशी
‘बेहद खास पल..’, एशियन गेम्स में भारतीय महिला हॉकी टीम की जीत पर PM मोदी ने जताई खुशी
जंतर मंतर पहुंचे विजेता दहिया, बोले- 'कोई प्रदर्शन नहीं चाहता, लेकिन...'
जंतर मंतर पहुंचे विजेता दहिया, बोले- 'कोई प्रदर्शन नहीं चाहता, लेकिन...'
UP राज्यसभा चुनाव: सपा के बागियों को माफ करेंगे अखिलेश यादव? बस रखी एक शर्त
UP राज्यसभा चुनाव: सपा के बागियों को माफ करेंगे अखिलेश यादव? बस रखी एक शर्त
Embed widget