एक्सप्लोरर

उदित नारायण ही नहीं ये हॉलीवुड सेलेब्स भी कर चुके हैं लाइव किस, कई वीडियो हुए वायरल

Viral Video: वायरल हो रहे एक वीडियो में एक महिला प्रशंसक को सेल्फी के बाद गायक के गालों पर चूमते हुए देखा जा सकता है, जिसके दौरान नारायण अपना सिर हिलाते हैं और उसके साथ होंठ मिलाते हैं.

Trending Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो इन दिनों तेजी से वायरल है जिसमें गायक उदित नारायण अपने लाइव परफॉर्मेंस के दौरान महिला प्रशंसकों के साथ लिपलॉक करते दिखाई दे रहे हैं.  इंटरनेट पर इस पर यूजर्स ने कई सारी कड़ी प्रतिक्रियाएं दी हैं और कई लोगों ने तो पहले के ऐसे उदाहरण भी खोज निकाले हैं, जब उन्होंने अलका याग्निक और श्रेया घोषाल जैसी महिला गायकों के गालों पर किस किया था, जिससे वे हैरान रह गई थीं. वायरल हो रहे एक वीडियो में एक महिला प्रशंसक को सेल्फी के बाद गायक के गालों पर चूमते हुए देखा जा सकता है, जिसके दौरान नारायण अपना सिर हिलाते हैं और उसके साथ होंठ मिलाते हैं. भीड़ ताली बजाती है और हूटिंग करती है, जबकि लड़की उदित नारायण के इस रवैये को देख हैरान रह जाती है.

उदित के अलावा ये हॉलीवुड स्टार्स भी कर चुके हैं खुलेआम किस

लेकिन क्या आप जानते हैं कि उदित नारायण खुले आम पब्लिक में किस करने वाले पहले शख्स नहीं हैं. उनसे पहले कई सारे हॉलीवुड स्टार्स भी ऐसी हरकत कर चुके हैं. इसमें सबसे पहले नाम आता है रिचर्ड गेयर का. जी हां ये वहीं रिचर्ड गेयर हैं जो हाल ही में हुए राष्ट्रपति चुनाव में कमला हैरिस के समर्थन में उतरे थे. रिचर्ड गेयर अमेरिका के फेमस एक्टर हैं और पॉलिटिशियन्स के साथ भी उनका उठना बैठना है. 2007 में रिचर्ड ने एक कैंपेन प्रोग्राम के दौरान बॉलीवुड अदाकारा शिल्पा शेट्टी को सबके सामने किस कर डाला था.

जिसके बाद शिल्पा और रिचर्ड पर राजस्थान और गाजियाबाद में कुल तीन मामले दर्ज किए गए थे. इसके अलावा मडोना, ब्रिटनी स्पीयर्स और क्रिस्टीना एग्विलेरा ने 2003 MTV VMA में एक दूसरे को ऑन-स्टेज किस किया था. तो वहीं 2015 ऑस्कर रेड कार्पेट पर जॉन ट्रैवोल्टा ने स्कारलेट जोहानसन के गाल पर अचानक किस कर दिया था, जो वायरल हो गया था.

यह भी पढ़ें: Deepseek AI के बाद चीन में दिखे ये खतरनाक रोबोट, सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा वीडियो

मीका सिंह और राखी सावंत का किस भी काफी सुर्खियों में रहा

आपको बता दें कि बॉलीवुड में ऐसी कई घटनाएं हो चुकी हैं जहां सेलेब्स ने एक दूसरे को जबरन पकड़ कर किस कर लिया था. बॉलीवुड सिंगर मीका सिंह ने ड्रामा क्वीन राखी सावंत को एक इवेंट के दौरान जबरन लिप लॉक कर दिया था, जिसके बाद राखी सावंत सकपका गई थी. बहरहाल उदित नारायण के वायरल वीडियो को लेकर यूजर्स में नाराजगी है और वो अश्लीलता फैलाने के आरोप में उदित पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा...इस उम्र में ये हाल हैं तो जवानी में क्या करते होंगे.

यह भी पढ़ें: हाथ पैरों में है चमत्कारिक शक्तियां, लोगों को छूकर ठीक कर रहे कुंभ के डॉक्टर बाबा, वायरल हो रहा वीडियो

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Cat Viral Video: बच्चों से मिलने की जिद... बार-बार गिरी लेकिन दीवार पर चढ़ ही गई बिल्ली, वीडियो वायरल
बच्चों से मिलने की जिद... बार-बार गिरी लेकिन दीवार पर चढ़ ही गई बिल्ली, वीडियो वायरल
बेबी बंप के साथ प्रेग्नेंट महिला का डांस वीडियो वायरल, माधुरी दीक्षित के गाने पर लगाए ठुमके
बेबी बंप के साथ प्रेग्नेंट महिला का डांस वीडियो वायरल, माधुरी दीक्षित के गाने पर लगाए ठुमके
जैकेट में छिपे पिल्ले ने जीता पटना पुलिस का दिल, बाइकर को रोककर देखा प्यारा नजारा
जैकेट में छिपे पिल्ले ने जीता पटना पुलिस का दिल, बाइकर को रोककर देखा प्यारा नजारा
Rajasthan Roadways Bus Viral Video : 77 साल बाद गांव पहुंची रोडवेज बस, जश्न में झूमे लोगों का वीडियो वायरल
77 साल बाद गांव पहुंची रोडवेज बस, जश्न में झूमे लोगों का वीडियो वायरल

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सुखबीर बादल ने पीएम मोदी से की मुलाकात, बदल जाएगी पंजाब की सियासत?
सुखबीर बादल ने पीएम मोदी से की मुलाकात, बदल जाएगी पंजाब की सियासत?
अबान की कार से मिलीं लिटरेचर की ये किताबें! भाई के लिए ले जा रहा था जेल
अबान की कार से मिलीं लिटरेचर की ये किताबें! भाई के लिए ले जा रहा था जेल
आरक्षण पर Gen Z से मोहन भागवत बोले, 'उत्थान के लिए है, न कि कोई...'
आरक्षण पर Gen Z से मोहन भागवत बोले, 'उत्थान के लिए है, न कि कोई...'
50 की उम्र में भी क्यों कुंवारी हैं सैफ अली खान की बहन सबा पटौदी ? बोलीं- ‘मैं 19 साल की उम्र में शादी...’
50 की उम्र में भी क्यों कुंवारी हैं सैफ अली खान की बहन सबा? खुद बताई वजह
टीम इंडिया पर BCCI सख्त, नया फिटनेस नियम; इतने मिनट में पूरी करनी होगी 2km दौड़
टीम इंडिया पर BCCI सख्त, नया फिटनेस नियम; इतने मिनट में पूरी करनी होगी 2km दौड़
'NTA के एक्सपर्ट्स ने लीक कराया NEET-UG का पेपर', CBI का बड़ा खुलासा
'NTA के एक्सपर्ट्स ने लीक कराया NEET-UG का पेपर', CBI का बड़ा खुलासा
आनंदीबेन ने गोरखपुर यूनिवर्सिटी में किया गुजरात का जिक्र, अखिलेश यादव बोले- खुल गई पोल
आनंदीबेन ने गोरखपुर यूनिवर्सिटी में किया गुजरात का जिक्र, अखिलेश यादव बोले- खुल गई पोल
भारत में कौन विदेशी चंदा ले सकता है, कौन नहीं? जानें नियम
भारत में कौन विदेशी चंदा ले सकता है, कौन नहीं? जानें नियम
Embed widget