एक्सप्लोरर

Anand Mahindra Tweet: आनंद महिंद्रा ने शेयर किया ऐसा वीडियो, जिसे देख आप दांतों तले उंगली दबा लेंगे

Viral Video: महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन आनंद महिंद्रा ने अपने आधिकारिक हैंडल से हैरत में डालने वाला एक वीडियो ट्वीट किया है, जिसे लेकर लोगों की खासी प्रतिक्रियाएं आ रही हैं.

Anand Mahindra Tweets Shocking Video: महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन आनंद महिंद्रा (Anand Mahindra) ने एक बेहद चौंकाने वाला वीडियो (Shocking Video) ट्वीट किया है और लोगों से एक सवाल किया है. वीडियो सीसीटीवी (CCTV) कैमरे का लगता है. वीडियो में एक शख्स बड़े जोखिम से बाल-बाल बचते दिखाई देता है. वीडियो बीती 26 जुलाई के 11 बजकर 10 मिनट, दिन मंगलवार का है. आनंद महिंद्रा ने वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, ''मैं वीकेंड को यह पता लगाने के लिए बिताने जा रहा हूं कि ब्रह्मांड (Universe) इस आदमी को क्या संदेश भेज रहा था. अगर आप उसकी जगह होते तो क्या सोच रहे होते?''

दरअसल, वीडियो में एक शख्स हाथ में बंद छाता लिए सड़क से मजे में आता हुआ दिखाई देता है. जैसे ही वह किसी एटीएम जैसी जगह पर आने के लिए सड़क के किनारे नाले के ऊपर बने चबूतरे पर कदम रखता है, चबूतरा एकाएक धसक जाता है और शख्स नाले में गिरने से बाल-बाल बच जाता है. इस घटना के कारण शख्स की हवाइयां उड़ जाती है.

वीडियो में उसका चेहरा देखकर लगता है कि जैसे उसे समझ नहीं आया कि आखिर एकदम से यह क्या हो गया. शख्स कुछ देर जीभ निकाले और एक हाथ ऊपर उठाए वहीं खड़ा रहता है. तभी अंदर दो-तीन लोग बाहर निकलते हैं और शख्स उनसे आपबीती बताने लगता है. वे लोग नाले की ओर इशारा करते हुए और शख्स से बात करते हुए हंस रहे होते हैं.

यह भी पढ़ें- Udisha: ट्रक उठाते समय टूट गया क्रेन, ड्राइवर सहित पुल से नीचे गिरा 

ऐसे आ रहे रिएक्शन

शख्स के साथ घटी यह घटना किसी को भी सोचने पर मजबूर कर सकती है. शायद इसीलिए आनंद महिंद्रा ने लोगों से सवाल किया है. आनंद महिंद्रा की पोस्ट में एक यूजर ने रिप्लाई करते हुए लिखा है कि यह घटना चेन्नई की है. उसने इसके लिए सरकारी भष्ट्रचार को जिम्मेदार ठहराया है. एक यूजर ने जवाब में एक और वीडियो पोस्ट किया, जिसमें एक शख्स बारिश और जलजमाव के दौरान झूमते सड़क के किनारे नाले में औंधे मुंह गिर जाता है, फिर कुछ लोग उसे बाहर खींचते हुए दिखाई देते हैं.

यह भी पढ़ें- Watch: नमकीन के बेकार रैपर से बना डाला बैग, महिला कारीगरों की इस सुंदर पहल का वीडियो वायरल 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Viral Video: हसीना के हाथ में हुस्न, सोशल मीडिया पर छिड़ी खूबसूरत बहस- देखें वीडियो
हसीना के हाथ में हुस्न, सोशल मीडिया पर छिड़ी खूबसूरत बहस- देखें वीडियो
Viral Video: ट्रेन ने गाय को मारी टक्कर, लेकिन अगले ही पल जो हुआ उस कर दिया हैरान
ट्रेन ने गाय को मारी टक्कर, लेकिन अगले ही पल जो हुआ उस कर दिया हैरान
बच्ची को डराने के लिए किया फेक अल्ट्रासाउंड, मां का जुगाड़ देख नहीं रुकेगी हंसी
बच्ची को डराने के लिए किया फेक अल्ट्रासाउंड, मां का जुगाड़ वायरल
यमराज का वेकेशन- जंगल में शेरों के बीच बेखौफ होकर निकले चाचा, हैरान कर रहा वीडियो
यमराज का वेकेशन- जंगल में शेरों के बीच बेखौफ होकर निकले चाचा, हैरान कर रहा वीडियो

वीडियोज

Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘अब चाहे जेल में डालें या जान से मारें’, बांग्लादेश वापसी पर शेख हसीना की खरी-खरी
‘अब चाहे जेल में डालें या जान से मारें’, बांग्लादेश वापसी पर शेख हसीना की खरी-खरी
Xप्लेन: विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
'पेपर लीक सिर्फ झारखंड का मुद्दा...', छात्रों के प्रदर्शन पर बोले CM सोरेन
'पेपर लीक सिर्फ झारखंड का मुद्दा...', छात्रों के प्रदर्शन पर बोले CM सोरेन
इस साल कब होगा भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच? क्या विराट-रोहित दिखेंगे एक्शन में?
इस साल कब होगा भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच? क्या विराट-रोहित दिखेंगे एक्शन में?
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़ गए राहुल गांधी, बोले- 'No, पहले...'
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़े राहुल, बोले- 'पहले सदन में आएं गृहमंत्री'
PoJK में हुए दिखावटी चुनाव पर भड़के प्रदर्शनकारी, बोले - 'जूते की नोक पर...'
PoJK में हुए दिखावटी चुनाव पर भड़के प्रदर्शनकारी, बोले - 'जूते की नोक पर...'
बिहार: तबेले में बदला शिक्षा का मंदिर! 13 साल से स्कूल पर है कब्जा
बिहार: तबेले में बदला शिक्षा का मंदिर! 13 साल से स्कूल पर है कब्जा
Embed widget