एक्सप्लोरर

Anand Mahindra Latest Post: आनंद महिंद्रा ने शेयर की नदी की ऐसी तस्वीर, देखकर दंग रह गए लोग, बोले- क्या ये सच में है?

Anand Mahindra Latest Post: महिंद्रा ने ट्विटर पर अपनी एक पोस्ट में एक भारतीय नदी की एक बेहतरीन इमेज को शेयर किया है. अद्भुत तस्वीर को देखकर हर कोई दंग है. ये तस्वीर मेघालय की उमंगोट नदी की है.

Anand Mahindra Latest Post: आनंद महिंद्रा का ट्विटर अकाउंट दिलचस्प वीडियो और पोस्ट के लिए सोने की खान जैसा है. दरअसल, वह अक्सर अपने फैंस और फॉलोअर्स के लिए माइक्रोब्लॉगिंग साइट पर इंटरेस्टिंग वीडियो और पोस्ट शेयर करते रहते हैं. हाल ही में महिंद्रा ने ट्विटर पर अपनी एक लेटेस्ट पोस्ट में एक भारतीय नदी की एक बेहतरीन इमेज को शेयर किया. अद्भुत तस्वीर को देखकर हर कोई दंग रह गया है. लोग पूछ रहे हैं कि क्या वाकई ये सच है. 

नदी फाउंडेशन के CEO ने शेयर की थी उमंगोट नदी की तस्वीर

बता दें कि महिंद्रा द्वारा शेयर की गई तस्वीर मेघालय की उमंगोट नदी की है. यह दुनिया की सबसे स्वच्छ नदियों में से एक है. तस्वीर में नदी के ऊपर एक नाव तैरती नजर आ रही है जिसमें नाविक के साथ कई लोग उस पर सवार हैं. इस तस्वीर को एक्चुअल में नदी फाउंडेशन के सीईओ मनोज कुमार द्वारा शेयर किया गया था. जिसे बाद में आनंद महिंद्रा ने अपने ट्वीटर से शेयर किया.

मनोज कुमार ने तस्वीर शेयर करते हुए लिखा है, “यह उमंगोट नदी है जो मेघालय राज्य में शिलॉन्ग से करीब 100 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है. बोट पानी के ऊपर तैर रही है लेकिन नदी साफ दिखाई दे रही है. पानी बेहद ही साफ और पारदर्शी है. जाहिर है यह दुनिया की सबसे स्वच्छ नदियों में से एक है. मैं मेघालय की अरनी यात्रा के दौरान इसे देखने के लिए काफी एक्साइटेड हूं.”

आनंद महिंद्रा ने तस्वीर शेयर कर लोगों को दिया मैसेज

इस तस्वीर को देखने के बाद महिंद्रा काफी हैरान रह गए उन्होंने एक पोस्ट शेयर करते हुए इसे "आश्चर्यजनक दृश्य" कहा. उन्होंने कहा कि यह इस बात की याद दिलाता है कि भारतीय नदियों को कैसा दिखना चाहिए. महिंद्रा ने अपनी पोस्ट में लिखा "यह एक आश्चर्यजनक दृश्य है. यह याद दिलाता है कि हमारी सभी नदियों को कैसा दिखना चाहिए...". इस मैसेज के साथ उन्होंने लोगों से नदियों को साफ रखने की अपील भी की.

केंद्रीय जल शक्ति मंत्रालय ने भी उमंगोट नदी की तस्वीर शेयर की थी

गौरतलब है कि हाल ही में केंद्रीय जल शक्ति मंत्रालय ने भी माइक्रोब्लॉगिंग साइट पर उमंगोट नदी की तस्वीर शेयर की थी. दावकी नदी के नाम से प्रसिद्ध, उमंगोट नदी मेघालय के शिलांग से 100 किलोमीटर दूर है. जल शक्ति मंत्रालय ने एक कैप्शन लिखा था, "ऐसा लगता है जैसे नाव हवा में है, पानी इतना साफ और पारदर्शी है. काश हमारी सभी नदियां उतनी ही स्वच्छ होतीं. मेघालय के लोगों को सलाम.”

ये भी पढ़ें

Eid-e-Milad-un-nabi 2021: आज है ईद-ए-मिलाद का पर्व, जानिए इस दिन का इतिहास और महत्व

Winter Weight Loss Tips: सर्दियों में वजन घटना होगा आसान, जानें नई रिपोर्ट के चौंकाने वाले खुलासे

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पहले से घाटे में हूं...डिलीवरी बॉय का कस्टमर को इमोशनल नोट, रो देंगे आप
पहले से घाटे में हूं...डिलीवरी बॉय का कस्टमर को इमोशनल नोट, रो देंगे आप
तूफान में बेकाबू होकर घास पर उतरा प्लेन, खौफनाक वीडियो वायरल
तूफान में बेकाबू होकर घास पर उतरा प्लेन, खौफनाक वीडियो वायरल
पीले निशान ने बदली किस्मत, खुदाई करने पर हाथ लगा लाखों का सोना
पीले निशान ने बदली किस्मत, खुदाई करने पर हाथ लगा लाखों का सोना
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ब्राजील चुनाव हारते ही देश छोड़कर US भागे फ्लावियो बोल्सोनारो, लूला बोले- 'शर्मनाक'
ब्राजील चुनाव हारते ही देश छोड़कर US भागे फ्लावियो बोल्सोनारो, लूला बोले- 'शर्मनाक'
यूपी MLC चुनाव मतगणना जारी, मेरठ और बरेली में BJP जीती, वाराणसी में सपा का परचम
यूपी MLC चुनाव मतगणना जारी, मेरठ और बरेली में BJP जीती, वाराणसी में सपा का परचम
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ खरगे के घर पर अब INDIA गठबंधन लाएगा 'महाभियोग', जानें प्लान
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ खरगे के घर पर अब INDIA गठबंधन लाएगा 'महाभियोग', जानें प्लान
आयुष्मान खुराना की 'उड़ता तीर' की 5वें दिन घटी कमाई, लेकिन 'पेद्दी' का तोड़ दिया रिकॉर्ड
'उड़ता तीर' की 5वें दिन घटी कमाई, लेकिन 'पेद्दी' का तोड़ दिया रिकॉर्ड
WPL 2027 ऑक्शन में सबसे महंगे बिक सकते हैं ये 3 खिलाड़ी, टूटेंगे सारे रिकॉर्ड
WPL 2027 ऑक्शन में सबसे महंगे बिक सकते हैं ये 3 खिलाड़ी, टूटेंगे सारे रिकॉर्ड
Maharashtra MLC Election Result LIVE: 3 सीटों पर MVA की बढ़त, दो पर महायुति आगे
LIVE: महाराष्ट्र MLC चुनाव की 3 सीटों पर MVA की बढ़त, दो पर महायुति आगे
पूर्व CJI चंद्रचूड़ की आलोचना पर जस्टिस कौल ने दी सफाई, अब क्या बोले?
पूर्व CJI चंद्रचूड़ की आलोचना पर जस्टिस कौल ने दी सफाई, अब क्या बोले?
दुनिया की सबसे कड़क शराब में 96% अल्कोहल, क्या इसे सीधे पी सकते हैं?
दुनिया की सबसे कड़क शराब में 96% अल्कोहल, क्या इसे सीधे पी सकते हैं?
Embed widget