एक्सप्लोरर

समंदर के नीचे बना है ये 'अंडरवाटर होटल', जहां एक रात रुकने के लिए देने पड़ेंगे 41 लाख रुपये, देखें शानदार VIDEO

महिंद्रा ग्रुप के चेयरपर्सन आनंद महिंद्रा ने ट्विटर पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें समुद्र तल से लगभग 16 फीट नीचे बने इस अंडरवॉटर होटल के खूबसूरत बेडरूम को देखा जा सकता है.

Underwater Hotel In Maldives: क्या आपने कभी ऐसे होटल में स्टे करने का सपना देखा है, जो समुद्र तल कई फीट नीचे स्थित हो और जहां के बेडरूम से समुद्री जीवन का असली नजारा दिखने को मिले? हो सकता है कि आपको ये सारी बातें ख्याली पुलाव लग रही हों. आप सोच रहे होंगे कि भला समुद्र के नीचे कोई होटल कैसे बना सकता है और अगर बना भी दिया जाए तो क्या कोई पानी के अंदर ठहरना चाहेगा. जरा सोचिए समुद्र के नीचे बने होटल के बेडरूम से आपको मछलियां तैरती हुईं दिखाई देंगी. आपको समुद्र में रहने वाली मछलियों के जीवन के बारे में नई-नई बातें पता चलेंगी. आप सोते, उठते, बैठते हर वक्त मछलियों की एक्टिविटीज को ध्यान से देख पाएंगे. आपको कोई डिस्टर्ब करने वाला नहीं होगा. 

अगर आपको लगता है कि यह सिर्फ एक कल्पना है तो ऐसा नहीं है. ऐसा एक होटल मालदीव में स्थित है. महिंद्रा ग्रुप के चेयरपर्सन आनंद महिंद्रा ने ट्विटर पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें समुद्र तल से लगभग 16 फीट नीचे बने इस अंडरवॉटर होटल के खूबसूरत बेडरूम को देखा जा सकता है. वीडियो में आप देख सकते हैं कि टेबल, कुर्सी, बेड, लाइट्स, चार्जिंग प्वाइंट सहित जरूरत की सारी चीजें इस बेडरूम में उपलब्ध है. बेडरूम की दीवारें ट्रांसपेरेंट शीशे की हैं. आपको यहां बोरियत महसूस नहीं होगी, क्योंकि आप समुद्र में तैरने वाली मछलियों को करीब से देख सकेंगे. जरा सोचिए आप समुद्र के बीचोंबीच होंगे और आपके आसपास सिर्फ मछलियां होंगी. 

दुनिया का पहला अंडरवॉटर होटल

आनंद महिंद्रा ने बताया कि मालदीव में स्थित इस होटल का नाम 'द मुराका' है, जो दुनिया का पहला अंडरवॉटर होटल है. उन्होंने कहा कि वह यहां एक रात भी नहीं बिताना चाहेंगे, क्योंकि उनका ध्यान सिर्फ कांच की छत पर रहेगा और वह ये सोचते रहेंगे कि कहीं इसमें दरार न आ जाए. आनंद महिंद्रा ने कहा, 'मुझे ये पोस्ट इस सजेशन के साथ भेजी गई थी कि यहां स्टे करने से वीकेंड आरामदायक गुजरेगा. हालांकि अगर मैं ईमानदारी से कहूं तो मुझे यह बिल्कुल नहीं लगता कि मुझे इस जगह पर नींद आएगी. क्योंकि मैं पूरी रात कांच में दरारों की तलाश में जागता रहूंगा.'

इतनी है कीमत 

बता दें कि मुराका को 2018 के नवंबर महीने में खोला गया था. यह अंडरवॉटर होटल समुद्र से 16 फीट नीचे बनाया गया है. यहां पर एक रात रुकने की कीमत 50,000 डॉलर यानी लगभग 41 लाख रुपये है. 

ये भी पढ़ें: पीरियड्स में ज्यादा ब्लीडिंग होना नॉर्मल बात नहीं, ऐसे पता लगाएं...कहीं आपको कोई सीरियस प्रॉबल्म तो नहीं है!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शेरवानी पहन बिन बुलाए शादी में घुसा फॉरेनर, डीजे पर मचाया तहलका
शेरवानी पहन बिन बुलाए शादी में घुसा फॉरेनर, डीजे पर मचाया तहलका
कलीग्स की गोद में बैठकर 'बिल्लो रानी' पर नाचा लड़का, ऑफिस में मचा गदर
कलीग्स की गोद में बैठकर 'बिल्लो रानी' पर नाचा लड़का, ऑफिस में मचा गदर
खौफनाक शिकार! बाघ ने दबोची हट्टे-कट्ठे घोड़े की गर्दन, वीडियो हुआ वायरल
खौफनाक शिकार! बाघ ने दबोची हट्टे-कट्ठे घोड़े की गर्दन, वीडियो हुआ वायरल
आसमान से 400किमी ऊपर का खौफनाक मंजर, एस्ट्रोनॉट ने शेयर किया वीडियो
आसमान से 400किमी ऊपर का खौफनाक मंजर, एस्ट्रोनॉट ने शेयर किया वीडियो

वीडियोज

ABP News: REEL का जुनून... मौत को चैलेंज ! | Sansani
Jan Mahabhiyog Programme: अभी-अभी 'जन महाभियोग'पर आई बड़ी खबर! | Rahul Gandhi | Congress | ABP
Jan Mahabhiyog Programme: जन महाभियोग में क्या-क्या हुआ? पूरी कहानी | Rahul Gandhi | BJP | Gyanesh
Jan Mahabhiyog Programme: जन-महाभियोग-रैली..खतरे में ज्ञानेश की कुर्सी? | Rahul Gandhi | Congress
Sandeep Chaudhary: 'ज्ञानेश हटाओ'...लोकतंत्र बचाओ या राजनीति चमकाओ? | Jan Mahabhiyog | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान ने अमेरिका के सामने रखीं 7 शर्तें, कहा- 'मानी तो खुलेंगे रास्ते'
ईरान ने अमेरिका के सामने रखीं 7 शर्तें, कहा- 'मानी तो खुलेंगे रास्ते'
दिल्ली में आज इन रास्तों पर जाने से बचें, रामलीला मैदान में रैली को लेकर ट्रैफिक डायवर्जन
दिल्ली में आज इन रास्तों पर जाने से बचें, रामलीला मैदान में रैली को लेकर ट्रैफिक डायवर्जन
GRAP लागू, दूध-दही, गैस और शराब महंगी, बैंक-Fastag के नए नियम, आज 1 नवंबर से बहुत कुछ बदला
GRAP लागू, दूध-दही, गैस और शराब महंगी, बैंक-Fastag के नए नियम, आज 1 नवंबर से बहुत कुछ बदला
ऑस्ट्रेलिया की हार से बदले सारे समीकरण, जानें WTC फाइनल में कैसे जाएगी टीम इंडिया?
ऑस्ट्रेलिया की हार से बदले सारे समीकरण, जानें WTC फाइनल में कैसे जाएगी टीम इंडिया?
पॉलिटिकल व्यूज की वजह से प्रकाश राज के हाथ से निकली फिल्में, पत्नी बोलीं- वो निडर शख्स हैं
पॉलिटिकल व्यूज की वजह से प्रकाश राज के हाथ से निकली फिल्में, पत्नी बोलीं- वो निडर शख्स हैं
दिल्ली मेट्रो की मैजेंटा लाइन का होगा विस्तार, 89 KM लंबा होगा कॉरिडोर
दिल्ली मेट्रो की मैजेंटा लाइन का होगा विस्तार, 89 KM लंबा होगा कॉरिडोर
CJP की दिवाली पार्टी में पहुंचे विपक्ष के नेता, अभिजीत दीपके, सौरव दास से क्या बोलीं सुप्रिया सुले?

Embed widget