एक्सप्लोरर

Watch: बिना हाथों के ही की तीरंदाजी, लक्ष्य पर साधा सटीक निशाना, बना मिसाल

Trending News: इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक दिव्यांग शख्स को पैरों से तीरंदाजी करते देखा जा रहा है. वीडियो यूजर्स को काफी मोटिवेशन दे रहा है.

Viral News: इन दिनों सोशल मीडिया पर कुछ ऐसे कंटेंट लगातार वायरल होते देखे जा रहे हैं, जो हमें अपनी जीवन में काफी कुछ करने के लिए प्रेरित करते रहते हैं. ऐसे वीडियो को सोशल मीडिया पर देखना हर किसी को पसंद आ रहा है. हाल ही में एक प्रेरणादायक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होता देखा गया है. जिसमें एक दिव्यांग शख्स को बिना हाथों के ही तीरंदाजी करते और मेडल जीतते देखा जा रहा है.

सोशल मीडिया पर सामने आए इस वीडियो को लोग हाथों हाथ शेयर कर रहे हैं. यह वीडियो लोगों को तेजी से प्रेरित करता दिख रहा है. वीडियो में देखा जा सकता है कि एक दिव्यांग एथलीट जो दोनों हाथों के नहीं होने के बाद भी खुद को असहाय महसूस नहीं होने देता है, और अपने लक्ष्य पर एक दम सटीक निशाना साधता है. वीडियो में उस शख्स को मेडल जीतते हुए भी देखा जा रहा है.

फिलहाल वीडियो को आईपीएस अधिकारी दिपांशू काबरा ने अपने ट्विटर अकाउंट से शेयर किया है. वीडियो को खबर लिखे जाने तक 41 हजार से ज्यादा व्यूज मिल गए हैं. वहीं इसे 4 हजार से ज्यादा यूजर्स ने लाइक भी किया है. यूजर्स अपने रिएक्शन इस पर कमेंट करते भी दिखाई दे रहे हैं. एक यूजर्स ने लिखा 'हिम्मत, हौसला और धैर्य हो तो कुछ भी हासिल किया जा सकता है ', एक अन्य यूजर ने लिखा 'हौंसले बुलंद होतो हर मंजिल आसान हो जाती है.'

इसे भी पढ़ेंः Trending News: OMG! मेडिकल साइंस का कमाल, लकवाग्रस्त शख्स के दिमाग में लगाई चिप और दिमाग से ही लिखा ट्वीट

बता दें कि वीडियो में दिखाई दे रहा शख्स मैथ्यू स्टुट्जमैन हैं. जो जन्म से ही बिना हाथों के पैदा हुए थे. जिसके बाद उन्हें उनके माता-पिता ने ठुकरा दिया था, इसके बाद उन्हें एक किसान परिवार ने अडॉप्ट कर लिया था. उन्होंने 16 साल की उम्र में अपने पिता से तीरंदाजी को लेकर अपनी बात रखी, जिसके बाद उन्होंने लगातार कड़ी मेहनत और प्रयास से सफलता हासिल कर ली. फिलहाल मैथ्यू स्टुट्जमैन एक अमेरिकी तीरंदाज हैं, उन्होंने 2012 पैरालिंपिक में सिल्वर मेडल जीतकर सभी को हैरान कर दिया था. उनके नाम इस खेल में सबसे लंबे समय तक सटीक शॉट लगाने का विश्व रिकॉर्ड है.

इसे भी पढ़ेंः Watch: परिवार ने अजनबी के लिए खरीदा लंच, बदले में मिला हैरान करने वाला गिफ्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Video: F1 ट्रैक पर गूंजा भांगड़ा, सिल्वरस्टोन में पंजाबी रंग देखकर हैरान रह गई दुनिया- वीडियो वायरल
F1 ट्रैक पर गूंजा भांगड़ा, सिल्वरस्टोन में पंजाबी रंग देखकर हैरान रह गई दुनिया- वीडियो वायरल
Video: ढलते सूरज के सामने हसीना ने किया दिलकश डांस, VIDEO देख लोग बोले- नजरें हटाना मुश्किल
ढलते सूरज के सामने हसीना ने किया दिलकश डांस, VIDEO देख लोग बोले- नजरें हटाना मुश्किल
सालों बाद अचानक भाई को देखा, बहन के नहीं रुके आंसू , VIDEO ने लाखों लोगों को किया भावुक
सालों बाद अचानक भाई को देखा, बहन के नहीं रुके आंसू , VIDEO ने लाखों लोगों को किया भावुक
'घर पर कोई नहीं था...' रात 2 बजे लहंगा पहनकर लड़की ने किया धमाकेदार डांस, VIDEO वायरल
'घर पर कोई नहीं था...' रात 2 बजे लहंगा पहनकर लड़की ने किया धमाकेदार डांस, VIDEO वायरल

वीडियोज

Aamir Khan बोले, Gauri के साथ शुरू होगी जिंदगी की नई शुरुआत
Rakhi Sawant की Lock Upp 2 में एंट्री का बड़ा इशारा
Ram Kapoor बने Lock Upp 2 के सबसे अमीर कंटेस्टेंट!
Sunita Ahuja ने Govinda संग शादी को लेकर किए बड़े खुलासे
Gaurav Khanna ने Akanksha Chamola संग रिश्ते पर पहली बार तोड़ी चुप्पी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राम मंदिर चढ़ावा चोरी विवाद के बीच मौलाना रशीदी ने याद दिलाए कौनसे 1400 करोड़? VHP को लेकर कसा तंज
राम मंदिर चढ़ावा चोरी विवाद के बीच मौलाना रशीदी ने याद दिलाए कौनसे 1400 करोड़, VHP को लेकर कसा तंज
'पहले यूपी में तमंचे बनते थे, अब ब्रह्मोस...', CM योगी आदित्यनाथ का सपा-कांग्रेस पर हमला
'पहले यूपी में तमंचे बनते थे, अब ब्रह्मोस...', CM योगी आदित्यनाथ का सपा-कांग्रेस पर हमला
Anshula Kapoor Chooda Ceremony: भाई अर्जुन कपूर के गले लग खूब रोईं अंशुला कपूर, सामने आई इनसाइड फोटोज
Anshula Kapoor Chooda Ceremony: भाई अर्जुन कपूर के गले लग खूब रोईं अंशुला कपूर, सामने आई इनसाइड फोटोज
तिलक वर्मा ने रचा इतिहास, सबसे कम उम्र में ऐसा करने वाले बने पहले बल्लेबाज; विराट-अभिषेक सब पिछड़े
तिलक वर्मा ने रचा इतिहास, सबसे कम उम्र में ऐसा करने वाले बने पहले बल्लेबाज; विराट-अभिषेक पिछड़े
Sambit Patra WhatsApp Hack: 'अर्जेंट है पैसे भेज दो...', BJP सांसद संबित पात्रा का व्हाट्सएप हुआ हैक, ठग ने कई लोगों को किया मैसेज
'अर्जेंट है पैसे भेज दो...', BJP सांसद संबित पात्रा का व्हाट्सएप हुआ हैक, ठग ने कई लोगों को किया मैसेज
प्रशांत किशोर ने लिया बजरंगबली का आशीर्वाद, उपचुनाव में RJD-कांग्रेस से लेंगे मदद? बोले- 'हम लोग…'
प्रशांत किशोर ने लिया बजरंगबली का आशीर्वाद, उपचुनाव में RJD-कांग्रेस से लेंगे मदद? बोले- 'हम लोग…'
मोटा मुनाफा कमाना है तो जुलाई में लगाएं खीरा, ये 3 जादुई किस्में करेंगी पैसों की बारिश

Embed widget