एक्सप्लोरर

Video: 98 साल की उम्र में महिला ने दिखाए कमाल के करतब, जिम्नास्टिक का वीडियो हो रहा वायरल

Viral Video: एक बुजुर्ग महिला जिसकी उम्र 98 साल है वह बड़ी आसानी से जिमनास्टिक कर रही है. बुजुर्ग महिला ने लियोटार्ड ड्रेस पहनी हुई है जो कि जिमनास्टिक करते हुए पहनी जाती है.

Trending Video: कहते हैं कि "एज इज जस्ट ए नंबर" यानी कि उम्र तो सिर्फ एक संख्या होती है. अगर इंसान चाहे तो कुछ भी कर सकता है, फिर चाहे उसकी उम्र कुछ भी हो. "खम ठोक ठेलता है जब नर, पर्वत के जाते पांव उखड़" रामधारी सिंह दिनकर की यह कविता आपको सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो को देखने के बाद सच होती दिखाई देगी. सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक बुजुर्ग महिला जिसकी उम्र 98 साल बताई जा रही है, जिम्नास्टिक करते हुए दिखाई दे रही है. 98 साल की इस महिला को जिम्नास्टिक करते हुए देख सोशल मीडिया पर हर कोई हैरान है. जिम्नास्टिक कर रही महिला का नाम जोहाना क्वास है.

दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें देखा जा सकता है कि एक बुजुर्ग महिला जिसकी उम्र 98 साल है वह बड़ी आसानी से जिमनास्टिक गतिविधियां कर रही है. बुजुर्ग महिला ने लियोटार्ड ड्रेस पहनी हुई है जो कि जिमनास्टिक करते हुए पहनी जाती है. महिला कसरत करने वाले पाइप पर कभी उल्टा लटकती है तो कभी उस पर पुशअप्स करती है. 98 साल की महिला की ऐसी फुर्ती देखकर हर कोई हैरान है और कह रहा है कि यह तो किसी चमत्कार से कम नहीं है. लेकिन यह कोई चमत्कार नहीं है, ऐसा सच में हो सकता है अगर आप फिट रहें और अपने खाने पीने का ख्याल रखें तो आप भी ऐसी उम्र तक पहुंच सकते हैं, ना सिर्फ इस उम्र को पा सकते हैं बल्कि ऐसी फुर्ती भी आपके अंदर आ सकती है. बुजुर्ग महिला के बारे में लोगों का कहना है कि यह अपने खाने पीने का ख्याल रखती है और रेगुलर जिम्नास्टिक की गतिविधियों में शामिल रहती है. अब इस महिला का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

देखें वीडियो

वीडियो को anand mahindra के आधिकारिक एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसे अब तक 2 लाख 32 हजार से ज्यादा बार देखा जा चुका है तो वहीं करीब 4 हजार से ज्यादा बार लाइक किया गया है. यूजर्स इस पर कमेंट भी करते हुए दिखाई दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा....किसी ने सही कहा है कि उम्र सिर्फ एक संख्या होती है. एक और यूजर ने लिखा....अभ्यास इंसान को मुकम्मल बना देता है. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा....मुझे विश्वास नहीं हो रहा कि इस महिला की उम्र 98 साल है.

यह भी पढ़ें: Video: लिफ्ट में अपने पालतू कुत्ते को बेरहमी से पीटता दिखा शख्स, वीडियो देखकर लोगों को आया गुस्सा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Trending Video: भगवान राम के रूप में दिखे मोदी, आरती के बाद हुई 'मोदी चालीसा'; वीडियो वायरल
भगवान राम के रूप में दिखे मोदी, आरती के बाद हुई 'मोदी चालीसा'; वीडियो वायरल
Bike Stunt Video: और कर लो स्टंट...बाइक सवार का हुआ बुरा हाल, वीडियो वायरल
और कर लो स्टंट...बाइक सवार का हुआ बुरा हाल, वीडियो वायरल
Dangerous Driver Video: ये हैवी ड्राइवर है... खाईं से पार कराई बोलेरो, वीडियो देख आएगी कंपकंपी
ये हैवी ड्राइवर है... खाईं से पार कराई बोलेरो, वीडियो देख आएगी कंपकंपी
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे

वीडियोज

SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)
Bareilly Ke Bacchan: 😳Ajab Singh की हरकत पर Sangam ने दी नसीहत, ससुर जी को बुरी लगी बातें! #sbs
Sunny Deol की ‘Batwara 1947’ क्यों हुई फ्लॉप? Muslim किरदार और कहानी पर उठे सवाल
Bigg Boss 20 में Mouni Roy की Entry? Salman Khan के शो में Naagin लगाएंगी Glamour का तड़का!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘मैं क्राउडफंडिंग के लिए तैयार, वो...’, लद्दाख वायरल महिला पर भड़के रिटायर आर्मी ऑफिसर
‘मैं क्राउडफंडिंग के लिए तैयार, वो...’, लद्दाख वायरल महिला पर भड़के रिटायर आर्मी ऑफिसर
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
पैलेट गन से टियर गैस तक, जंतर-मंतर प्रदर्शन पर SC ने बनाई कमेटी, पुलिस एक्शन की होगी जांच
पैलेट गन से टियर गैस तक, जंतर-मंतर प्रदर्शन पर SC ने बनाई कमेटी, पुलिस एक्शन की होगी जांच
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
Embed widget