एक्सप्लोरर

टेनिस स्टार Novak Djokovic के वैक्सीन न लगवाने के फैसले पर बोले Adar Poonawalla- आपका फैन हूं, मुझे उम्मीद है...

Covid Vaccine: वर्ल्ड नंबर एक टेनिस खिलाड़ी नोवाक जोकोविच ने कहा है कि वह किसी भी स्थिति में कोविड वैक्सीन नहीं लगवाएंगे. वह अपने इस फैसले की हर संभव कीमत चुकाने को भी तैयार हैं.

Covid Vaccine: वैक्सीन मैन्युफैक्चरर  सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (एसआईआई) (Serum Institute of India -SII) के सीईओ अदार पूनावाला (Adar Poonawalla) ने कहा है कि  वह दुनिया के नंबर एक टेनिस खिलाड़ी नोवाक जोकोविच (Novak Djokovic ) के कोविड वैक्सीन (Covid Vaccine) न लगवाने के विचार का सम्मान करते हैं. उन्होंने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि जोकोविच अपने विचार बदल लेंगे. 

अदार ने जोकोविच को टैग करते हुए ट्वीट किया, “मैं वैक्सीन नहीं लगाने के आपके व्यक्तिगत विचारों का सम्मान करता हूं और आपको खेलते हुए देखना पसंद करता हूं, लेकिन मुझे आशा है कि आप अपना विचार बदल देंगे. इस बीच, हममें से बाकी लोगों को अब ग्रैंड स्लैम में मौका मिल सकता है.” आदार पूनावाला ने इस ट्वीट के साथ एक वीडियो भी शेयर किया जिसमें वह खुद टेनिस खेलते नजर आ रहे हैं. 

 

बता दें वर्ल्ड नंबर एक टेनिस खिलाड़ी नोवाक जोकोविच (Novak Djokovic ) ने साफ कर दिया है कि वह किसी भी स्थिति में कोविड वैक्सीन (Covid Vaccine) नहीं लगवाएंगे. वह अपने इस फैसले की हर संभव कीमत चुकाने को भी तैयार हैं.  बीबीसी को दिए एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा है कि अगर उन्हें भविष्य में होने वाले किसी भी टेनिस टूर्नामेंट में हिस्सा नहीं लेने दिया जाए तो भी वह वैक्सीन नहीं लगवाएंगे.

जोकोविच का कहना है कि वह वैक्सीन के विरोध में नहीं हैं, लेकिन इसे लगवाने या न लगवाने का फैसला व्यक्तिगत होना चाहिए, इसे थोपा नहीं जाना चाहिए. जब उनसे पूछा गया कि क्या वह अपने फैसले के लिए भविष्य में विंबलडन और फ्रेंच ओपन जैसे ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट का त्याग करने को भी तैयार हैं? तो जोकोविच का जवाब 'हां' था. उन्होंने कहा, 'अगर इसकी यही कीमत है तो मैं जरूर चुकाऊंगा.'

गौरतलब है कि पिछले महीने जोकोविच को अपने इसी फैसले के कारण ऑस्ट्रेलियन ओपन में हिस्सा नहीं लेने दिया गया था. वैक्सीन नहीं लगवाने के कारण उनका वीजा रद्द कर दिया गया था. उन्हें ऑस्ट्रेलिया में घुसने तक की अनुमति नहीं दी गई थी. इस मामले पर अब जब जोकोविच ने बीबीसी को इंटरव्यू दिया तो उन्होंने बताया, 'मैं कभी वैक्सीन के विरोध में नहीं रहा. लेकिन मैं उस स्वतंत्रता को समर्थन देता हूं जिसमें आप यह तय करें कि आपको कोई चीज अपने शरीर में डलवाना है या नहीं.'

​यह भी पढ़ें: 

MPBSE: कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करते हुए आज से शुरू हुईं एमपी बोर्ड की परीक्षाएं

Coronavirus: 'भारत में कोरोना से 30 लाख लोगों की मौत हुई', इस दावे पर सरकार ने दिया ये जवाब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Video: कलेक्टर की गाड़ी का करो चालान, बगैर नंबर प्लेट देख भड़के वकील
कलेक्टर की गाड़ी का करो चालान, बगैर नंबर प्लेट देख भड़के वकील
बच्ची ने किसानों के लिए तोड़ी गुल्लक, सीएम राहत कोष में दान कर दी पॉकेटमनी
बच्ची ने किसानों के लिए तोड़ी गुल्लक, सीएम राहत कोष में दान कर दी पॉकेटमनी
Video: कजरारे गाने पर हसीना का डांस, ठुमकों से दहला इंटरनेट
कजरारे गाने पर हसीना का डांस, ठुमकों से दहला इंटरनेट
बालकनी से 11KV की लाइन पर थूका गुटका, चली गई चाचा की जान
बालकनी से 11KV की लाइन पर थूका गुटका, चली गई चाचा की जान

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान
'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
बिहार के गयाजी से बैंकॉक के लिए सीधी उड़ान, CM सम्राट ने दिखाई हरी झंडी
बिहार के गयाजी से बैंकॉक के लिए सीधी उड़ान, CM सम्राट ने दिखाई हरी झंडी
Embed widget