एक्सप्लोरर

इसके तो जीन में ही आम आदमी है! IAS ने टपरी पर पी चाय तो हैरान रह गए यूजर्स

बिहार के शिक्षा विभाग के एसीएस और 1991 बैच के आईएएस अफसर एस सिद्धार्थ का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वो एक चाय की टपरी पर बैठकर चाय की चुस्की लेते हुए दिखाई दे रहे हैं.

IIT और IIM से पढ़कर सिविल परीक्षा जैसा मुश्किल रास्ता पार करने के बाद ज्यादातर लोगों को गुरूर आ जाता है और वो अपनी दिनचर्या को भी अपने स्टैंडर्ड के हिसाब से ढाल लेते हैं. लेकिन कैसा हो कि एक शख्स में यह सभी खासियत मौजूद हो और बावजूद इसके वो अपनी सादगी कायम रखते हुए अपने चरित्र और दिनचर्या को आम इंसान जैसा जिए.

सोचकर ही सपने जैसे लगता है, लेकिन बिहार के शिक्षा विभाग के एसीएस और 1991 बैच के आईएएस अफसर एस सिद्धार्थ का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वो एक चाय की टपरी पर किसी आम आदमी की तरह बैठकर चाय की चुस्की लेते हुए दिखाई दे रहे हैं. इंटरनेट पर उनकी जमकर तारीफ हो रही है. 

वायरल हो रही बिहार के आईएएस अधिकारी की सादगी

बिहार के ACS एस सिद्धार्थ इन दिनों सुर्खियों में बने हुए हैं. पटना में शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव एक छोटी सी चाय की थड़ी पर चाय पीते हुए वायरल हो गए. उनका यह अंदाज किसी ने पहली बार नहीं देखा है. इतने बड़े अधिकारी होने के बावजूद सिद्धार्थ कई बार रिक्शे से चलते हैं और सड़क किनारे खड़े होकर पानी पुरी का लुत्फ भी उठाते हैं. आईएएस होने के बावजूद उनमें पद का अहंकार जरा भी नहीं है. वो हमेशा सादगी से चलते हैं और अपनी से नीचे काम कर रहे कर्मचारियों को भी सहज भाव से नवाजते हैं. वायरल वीडियो में सिद्धार्थ नौबतपुर की एक छोटी सी चाय की थड़ी पर बैठकर चाय की चुस्की लेते दिखाई दे रहे हैं.

शिक्षकों को वीडियो कॉल कर आए थे चर्चा में

इससे पहले सिद्धार्थ प्रगति यात्रा में मुख्यमंत्री के साथ कदम से कदम मिलाकर चलते दिखाई दिए थे. इसके अलावा कई बार एस सिद्धार्थ शिक्षकों को अपने ऑफिस से ही बैठे बैठे वीडियो कॉल लगाकर उनकी जांच कर लेते हैं. उनका यह अंदाज सभी को पसंद आता है. सादगी के साथ साथ सिद्धार्थ अपने काम को लेकर काफी गंभीर हैं और उन्हें अपनी बेबाकी के लिए जाना जाता है.

यह भी पढ़ें: कार सवार ने डिलीवरी बॉय को मारा धक्का! गुस्साए लड़के ने बरसा दिए 25 थप्पड़, देखें वीडियो

यूजर्स ने दिए ऐसे रिएक्शन

वीडियो को @pritamwithheart नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक हजारों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन देते दिखाई दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा...ऐसे अधिकारियों की सभी को जरूरत है. एक और यूजर ने लिखा....सादगी से चाय पीनी है तो पीजिए, साथ में फोटोग्राफर लेकर घूमने की क्या जरूरत है. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा...दिखावा है ये, सादगी तो बस ढोंग है. वहीं एक यूजर ने लिखा कि इसके तो जीन में ही आम आदमी है.

यह भी पढ़ें: उड़ान के 24 घंटे बाद भी लैंड नहीं किया प्लेन! खोजने में एयरलाइन के छूटे पसीने, खबर जान हैरान रह जाएंगे आप

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ट्रेन में टूथब्रश बेचने वाले का गदर! बोलता है 19 भाषाएं, यात्री हैरान
ट्रेन में टूथब्रश बेचने वाले का गदर! बोलता है 19 भाषाएं, यात्री हैरान
दबे पांव आई मौत, नदी किनारे से भैंसे को पानी में खींच ले गया दरिंदा
दबे पांव आई मौत, नदी किनारे से भैंसे को पानी में खींच ले गया दरिंदा
राजस्थानी गाने पर जमकर थिरकीं विदेशी की हसीनाएं, न्यूयॉर्क में सजी महफिल
राजस्थानी गाने पर जमकर थिरकीं विदेशी की हसीनाएं, न्यूयॉर्क में सजी महफिल
रानू मंडल ने गाया रोमांटिक सॉन्ग, आवाज सुन दिल हार बैठे यूजर्स
रानू मंडल ने गाया रोमांटिक सॉन्ग, आवाज सुन दिल हार बैठे यूजर्स

वीडियोज

चवन्नी vs रुपया..किसका 'सिक्का' चलेगा?
यादव Vs जाट..2027 में किसका होगा पलड़ा भारी?
Bollywood News: दीपिका vs वांगा में नया ट्विस्ट, ‘प्रलय’ आरोपों के बीच एक Like ने खींचा ध्यान (22.08.26)
YRKKH: Armaan की पसंद की ड्रेस में सजी Abhira,Maira-Vani ने की मां-बाबा की तारीफ!
यश की Toxic को बिना बड़े कट मिला A Certificate, 3 घंटे 14 मिनट के रनटाइम से बढ़ा बज

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘बंगाल में रहना है तो...’ वंदे मातरम पर शुभेंदु अधिकारी का बड़ा बयान
‘बंगाल में रहना है तो...’ वंदे मातरम पर शुभेंदु अधिकारी का बड़ा बयान
रक्षाबंधन पर महिलाओं को योगी सरकार का तोहफा, फ्री किया बस का सफर
रक्षाबंधन पर महिलाओं को योगी सरकार का तोहफा, फ्री किया बस का सफर
सुनीता आहूजा से झगड़े के बीच हॉस्पिटल पहुंचे गोविंदा, जानिए क्या हुआ
सुनीता आहूजा से झगड़े के बीच हॉस्पिटल पहुंचे गोविंदा, जानिए क्या हुआ
कोलंबो में इतिहास रचेंगे रवींद्र जडेजा, ऐसा करने वाले होंगे पहले भारतीय
कोलंबो में इतिहास रचेंगे रवींद्र जडेजा, ऐसा करने वाले होंगे पहले भारतीय
बागियों को माफ करेंगी ममता? TMC एमपी बोलीं - 'वो गद्दारों को भी...'
बागियों को माफ करेंगी ममता? TMC एमपी बोलीं - 'वो गद्दारों को भी...'
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
जीरा, धनिया या सौंफ... कौन से मसाले कम पानी में उग सकते हैं?
जीरा, धनिया या सौंफ... कौन से मसाले कम पानी में उग सकते हैं?
Sugar Alternatives: चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
Embed widget