एक्सप्लोरर

दांत है या फौलाद! 12 साल के बच्चे ने दांतों से उठा ली एक साथ 7 ईंटें...वीडियो देख घूम जाएगा माथा

भीड़ खड़ी है, कैमरे चालू हैं, लेकिन इस बालक की निगाहें सिर्फ एक चीज पर टिकी हैं अपने मिशन पर. वो झुकता है, दांतों से पकड़ता है, फिर जैसे शरीर को स्टील की तरह लॉक कर देता है.

Trending Video: सोशल मीडिया की दुनिया में आए दिन कोई न कोई करतब लोगों को चौंका देता है, लेकिन इस बार जो वायरल हो रहा है, वो हैरान नहीं कर रहा बल्कि लोगों को हिला रहा है. जी हां, एक वीडियो ने सबकी नजरें और दिमाग दोनों फाड़ दिए हैं, जिसमें सिर्फ 12 साल का बच्चा सात ईंटों के भारी-भरकम बंडल को अपने दांतों से पकड़कर उठाता हुआ दिखाई दे रहा है. न कोई बेल्ट, न कोई मशीन, न ही कोई मदद. सिर्फ नन्हे-से जबड़े, छोटी-सी गर्दन और एक ऐसा हौसला जो किसी पहलवान से कम नहीं. इस वीडियो को देखने के बाद लोग यही कह रहे हैं कि "ये बच्चा नहीं, लौह मानव का ट्रेलर है."

फौलादी बच्चे ने दिखाया खतरनाक करतब

भीड़ खड़ी है, कैमरे चालू हैं, लेकिन इस बालक की निगाहें सिर्फ एक चीज पर टिकी हैं अपने मिशन पर. वो झुकता है, दांतों से पकड़ता है, फिर जैसे शरीर को स्टील की तरह लॉक कर देता है. और फिर ईंटों का बंडल ऊपर उठ जाता है. कुछ सेकंड के लिए पूरा माहौल शांत हो जाता है. फिर तालियां, शोर और वीडियो में कैद एक अविश्वसनीय क्षण जो अब वायरल तूफान बन चुका है. वीडियो में दिख रहा बच्चा मामूली कपड़ों में है, लेकिन उसका करतब बिल्कुल भी मामूली नहीं.

सात ईंटो का वजन केवल दांतों से उठाया

सात ईंटों का वजन औसतन करीब 12 से 14 किलो हो सकता है और उसे सिर्फ अपने दांतों से पकड़कर उठाना ये कोई जिम में ट्रेंड शख्स भी शायद न कर पाए. लेकिन इस लड़के के चेहरे पर न कोई डर है, न थकान, सिर्फ फोकस और फौलादी इरादा. वो ईंटों के बंडल को उठाकर कुछ सेकंड तक थामे रहता है, फिर धीरे से नीचे रखता है.

यह भी पढ़ें: तलब बड़ी चीज है...कब्र में पैर लेकिन चाचा से नहीं छूट रहा दो पैग का नशा- वीडियो देखकर आ जाएगी हंसी

यूजर्स ने थाम ली सांसे

वीडियो को @rareindianclips नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा...भाई का AURA 99999 है. एक और यूजर ने लिखा...पापा की परियां कब करेंगी ये सब. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा...अरे दादा, मेरी तो सांसे रुक गई थी एक पल के लिए.

यह भी पढ़ें: बिहार के लाल क्या हो गया हाल... नीतीश कुमार ने IAS अफसर के सिर पर रखा गमला, तो यूजर्स ने ले लिए मजे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

80 लाख और 65 हजार की EMI, शख्स ने बताई नोएडा में फ्लैट्स की सच्चाई- वीडियो देख घूम जाएगा सिर
80 लाख और 65 हजार की EMI, शख्स ने बताई नोएडा में फ्लैट्स की सच्चाई- वीडियो देख घूम जाएगा सिर
Police Station Viral Video: अरे मेरी भी कंप्लेन लिख लो... खाली पुलिस चौकी देख शराबी बन गया थानेदार, वीडियो देख मजे ले रहे यूजर्स  
अरे मेरी भी कंप्लेन लिख लो... खाली पुलिस चौकी देख शराबी बन गया थानेदार, वीडियो देख मजे ले रहे यूजर्स  
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ- वीडियो वायरल
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ
35 साल पहले दोस्त से लिए थे 1000 रुपये, अब ढूंढकर लौटाए पूरे 25 हजार; रो पड़ा पुराना यार
35 साल पहले दोस्त से लिए थे 1000 रुपये, अब ढूंढकर लौटाए पूरे 25 हजार; रो पड़ा पुराना यार

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'इंतजार खत्म, इसी हफ्ते जोरदार वापसी करेगा मानसून', कहां-कहां होगी बारिश? IMD ने की भविष्यवाणी
'इंतजार खत्म, इसी हफ्ते जोरदार वापसी करेगा मानसून', कहां-कहां होगी बारिश? IMD ने की भविष्यवाणी
'चलो संसद' मार्च और मानसून सत्र के बीच दिल्ली में कई रास्ते बंद, ट्रैफिक एडवाइजरी जरूर पढ़ लें 
'चलो संसद' मार्च और मानसून सत्र के बीच दिल्ली में कई रास्ते बंद, ट्रैफिक एडवाइजरी जरूर पढ़ लें 
ईरान की ऐसी वॉर्निंग सुनकर ट्रंप को भी लगेगा तगड़ा शॉक, अराघची बोले- 'मौत का इंतजार कर रहे लोगों को...'
ईरान की ऐसी वॉर्निंग सुनकर ट्रंप को भी लगेगा तगड़ा शॉक, अराघची बोले- 'मौत का इंतजार कर रहे लोगों को...'
फीफा विश्वकप ट्रॉफी देकर भी क्यों नहीं छोड़ा डोनाल्ड ट्रंप ने स्टेज? जश्न मनाने में डाली खलल, सोशल मीडिया पर हो रहे अब ट्रोल
फीफा विश्वकप ट्रॉफी देकर भी क्यों नहीं छोड़ा डोनाल्ड ट्रंप ने स्टेज? जश्न मनाने में डाली खलल, सोशल मीडिया पर हो रहे अब ट्रोल
'आप लोगों की तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल, अब शेयर कर दी ऐसी तस्वीरें
'आपकी तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल
Delhi Weather Today: दिल्ली-एनसीआर में आज बारिश के आसार, चलेंगी तेज हवाएं, गर्मी और उमस से मिलेगी थोड़ी राहत
दिल्ली-एनसीआर में आज बारिश के आसार, चलेंगी तेज हवाएं, गर्मी और उमस से मिलेगी थोड़ी राहत
Vintage Wheels: आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
80 लाख और 65 हजार की EMI, शख्स ने बताई नोएडा में फ्लैट्स की सच्चाई- वीडियो देख घूम जाएगा सिर
80 लाख और 65 हजार की EMI, शख्स ने बताई नोएडा में फ्लैट्स की सच्चाई- वीडियो देख घूम जाएगा सिर
Embed widget