एक्सप्लोरर

Watch: हौसले को सलाम! एक पैर पर 1 KM का सफर तय कर स्कूल जाती है बिहार की ये बेटी

Viral Video: सोशल मीडिया पर बिहार की एक बेटी का वीडियो वायरल हो रहा है. इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि 10 साल की बच्ची एक पैर पर कूदते हुए स्कूल जाती है.

Trending Video: बिहार (Bihar) के जमुई (Jamui) में बीते कुछ दिनों से एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो ने सोशल मीडिया (Social Media) पर हर किसी को हैरान कर दिया है. वीडियो को देख आपसी आंखों में भी आंसू आएंगे. कहने को देश को आजाद हुए 7 दशक से ज्यादा का समय बीत चुका है, लेकिन मूलभूत सुविधाओं को लेकर देश के कई वर्ग आज भी जूझ रहे हैं. इसी को दर्शाता एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है.

वायरल (Viral) हो रहे इस वीडियो में आप एक 10 साल की मासूम बच्ची को देख सकते हैं. ये बच्ची दिव्यांग है और एक पैर पर कूदती हुई स्कूल जाती है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबित, इस बच्ची का नाम सीमा है, जो अपने माता-पिता के साथ खैरा प्रखंड के नक्सल प्रभावित इलाके के फतेपुर गांव में रहती है.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by ज़िन्दगी गुलज़ार है ! (@zindagi.gulzar.h)

मिली जानकारी के अनुसार दो साल पहले एक सड़क हादसे में सीमा को अपना एक पैर गंवाना पड़ा था. लेकिन इसके बावजूद सीमा ने हार नहीं मानी और पढ़ने की इच्छा को पूरा करने की ठानी. सीमा ने फैसला किया कि वो एक पैर के सहारे ही स्कूल जाएगी.

एक पैर पर कूदते हुए स्कूल जाती है सीमा

सोशल मीडिया पर वायरल हुए इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि सीमा रोजाना एक किलोमीटर एक पैर पर कूदते हुए स्कूल जाती है. सीमा के हौसले को सोशल मीडिया यूजर्स सलाम कर रहे हैं. लोग सीमा के जज्बे की तारीफ कर रहे हैं.

वायरल वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम (Instagram) पर zindagi.gulzar.h के नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है. खबर लिखे जाने तक वीडियो को 2 लाख से ज्यादा लोगों ने लाइक किया है. सोशल मीडिया यूजर्स इस वीडियो पर कमेंट भी कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा- 'भगवान आपको आशीर्वाद दे.' वहीं एक और यूजर ने कहा, 'एक दिन जमाना बिटिया को सलाम करेगा, जब ये बिटिया आईएसस या आईपीएस बनेगी.'

ये भी पढे़ं- Watch: मछलियों से खेलते इन मासूम बच्चों का वीडियो वायरल, आप भी देखिए

ये भी पढे़ं- Watch: ऑस्ट्रेलिया में बना बर्फ का डंपयार्ड, वीडियो देखेंगे तो हो जायेंगे हैरान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bengaluru Traffic Viral Video: बेंगलुरू के ट्रैफिक का स्मार्ट सॉल्यूशन, UniCycle से ऑफिस जाता दिखा शख्स
बेंगलुरू के ट्रैफिक का स्मार्ट सॉल्यूशन, UniCycle से ऑफिस जाता दिखा शख्स
Original vs Fake Packaging: अमूल का नकली दही तो नहीं खा रहे? वायरल वीडियो ने मचाया बवाल
अमूल का नकली दही तो नहीं खा रहे? वायरल वीडियो ने मचाया बवाल
Drunk Snake Viral Video: सांप ने दारू पी ली... किंग कोबरा की हरकतें देख हो जाएंगे हैरान; वीडियो वायरल
सांप ने दारू पी ली... किंग कोबरा की हरकतें देख हो जाएंगे हैरान; वीडियो वायरल
Don't Call Us Chinese: हमको चाइनीज मत बोलो हम इंडिया हैं... ईटानगर की प्यारी बच्ची की अपील वायरल
हमको चाइनीज मत बोलो हम इंडिया हैं... ईटानगर की प्यारी बच्ची की अपील वायरल

वीडियोज

Vande Mataram Controversy: 100 घंटे में 90 साल पुराना 'जिन्न' बाहर आया!
Vande Matram Controversy: 100 घंटे में 90 साल पुराना विवाद फिर क्यों? | Congress | Sonia Gandhi
Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
प्रशांत किशोर की बड़ी तैयारी, नीतीश कुमार से पहले खुद करने जा रहे ये काम
प्रशांत किशोर की बड़ी तैयारी, नीतीश कुमार से पहले खुद करने जा रहे ये काम
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
Tata Nexon की बढ़ेगी टेंशन? आ रही Volkswagen की सस्ती SUV
Tata Nexon की बढ़ेगी टेंशन? आ रही Volkswagen की सस्ती SUV
'विवाद पैदा करने की कोशिश' चंपत राय के 9 पन्नों की चिट्ठी पर आया नृपेंद्र मिश्रा का पहला जवाब
'विवाद पैदा करने की कोशिश' चंपत राय के 9 पन्नों की चिट्ठी पर आया नृपेंद्र मिश्रा का पहला जवाब
Embed widget