एक्सप्लोरर
तस्वीरें: इन कलाकारों ने छोटे पर्दे पर निभाया है भगवान राम का किरदार
Written By : एबीपी न्यूज़ वेब डेस्क | Updated at : 08 Nov 2019 09:08 PM (IST)
1/5

अयोध्या मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट जल्द ही फैसला सुना सकता है. जिसे लेकर देश के अन्य हिस्सों में पुलिस की तैनाती कर दी गई है ताकि कानून व्यवस्था कायम रहे. ऐसे में जब अयोध्या का नाम आता है तो मन में छवि राम की बनती है और भगवान राम के किरदार को छोटे पर्दे पर कई बार निभाने की कोशिश की गई है.
2/5

सिनेमाई राम ने खास तौर पर एक छवि के रूप में राम के चरित्र को साकार करने की कोशिश की है. साल 1987 में बनी रामानंद सागर की ऐतिहासित टीवी सीरीज रामायण में राम का किरदार अभिनेता अरुण गोविल ने निभाया था. छोटे पर्दे पर उनके अलावा कई कलाकरों ने राम का रोल निभाया लेकिन उनकी छवि जिस तरह दर्शकों के मन में बसी थी कि लोग उनकी छवि को भगवान राम की छवि मान कर पूजा करते नजर आ जाते.
3/5

छोटे पर्दे के चर्चित कलाकारों में टीवी अभिनेता आशीष शर्मा ने छोटे पर्दे भी राम का किरदार निभाया था. उन्होंने टीवी सीरियल सिया के राम के में राम का किरदार निभाया था.
4/5

इन कलाकारों के अलावा एक कलाकार और हैं जिन्होंने राम के किरदार को छोटे पर्दे पर निभाया है. जी हां, हम बात कर रहे हैं. टीवी सीरियल बुद्धा से पहचान बनाने वाले अभिनेता हिमांशु कोहली की जो छोटे पर्दे पर राम का किरदार निभा चुके हैं. उन्होंने सीरियल लव-कुश में भगवान राम का किरदार निभाया है.
5/5

एनडीटीवी इमेजिन पर दिखाए गए सीरियल रामायण में अभिनेता गुरुमीत चौधरी ने राम का किरदार निभाया था. अरुण गोविल के अलावा गुरुमीत छोटे पर्दे पर सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले 'राम' रह चुके हैं. गुरुमीत अपनी पत्नी देबीना के साथ इस टीवी सीरीज का हिस्सा थे. उनकी पत्नी देबीना ने सीता का किरदार निभाया था. दोनों पति पत्नी की जोड़ी को दर्शकों ने काफी पसंद भी किया है.
Published at : 08 Nov 2019 08:48 PM (IST)
Sponsored Links by Taboola
टॉप हेडलाइंस
टेलीविजन
'तारक मेहता' फेम शैलेश लोढ़ा के कितने बच्चे हैं? बेटी की शादी में खर्च कर दिए करोड़ों
टेलीविजन
शैलेश लोढ़ा की बेटी की शादी में पहुंचे बड़े-बड़े लोग, कहां गायब थी तारक मेहता की कास्ट? यूजर्स ने पूछा- जेठालाल क्यों नहीं आए?
टेलीविजन
बारिश और व्हाइट कपड़ों की दीवानी हैं 'मन्नत' फेम आयशा सिंह, बोलीं- 'शूट के बाद भीगने चली गई'
टेलीविजन
उम्मेद भवन पैलेस में हुई शैलेश लोढ़ा की बेटी की शादी, प्रियंका चोपड़ा ने भी यहीं लिए थे साथ फेरे, एक रात ठहरने का किराया जान लगेगा झटका























