एक्सप्लोरर
बहाना नहीं, सच में बीमार हैं कपिल शर्मा, चल रहा है आयुर्वेदिक इलाज!
Written By : ABP News Bureau | Updated at : 09 Sep 2017 08:43 AM (IST)
1/7

कपिल शर्मा ने कहा है कि उनकी तबीयत खराब होने की वजह से ही बॉलीवुड सितारों के साथ शूट कैंसिल हुए हैं. साथ ही कपिल शर्मा ने कहा है कि उन्होंने कभी भी फिल्मी सितारों को इंतजार नहीं करवाया.
2/7

कॉमेडियन कपिल शर्मा की तबीयत खराब होने के चलते सोनी टीवी ने उनके शो पर ब्रेक लगाने का फैसला किया है. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो ब्रेक के बाद कपिल शर्मा बेंगलूरु में आयुर्वेदिक ट्रीटमेंट ले रहे हैं. साथ ही रिपोर्ट्स में सिंतबर के अंत तक वापस से काम पर आ जाएंगे.
3/7

हाल ही में कपिल शर्मा ने एक इंटरव्यू के दौरान यह कबूल भी किया था कि वह सुनील ग्रोवर के साथ हुए विवाद के बाद से नशे की लत का शिकार भी हो गये थे. इसी इंटरव्यू के दौरान कपिल शर्मा ने सुनील ग्रोवर के साथ हुए विवाद से लेकर फिल्मी सितारों के साथ शूट कैंसिल होने पर भी अपनी बात कही है.
4/7

बता दें कि कपिल शर्मा की 'फिरंगी' नवंबर में रिलीज होने जा रही है. कपिल शर्मा ने यह भी कहा है कि अब वह अपनी फिल्म के प्रमोशन के बाद ही 'द कपिल शर्मा शो' को वापस लेकर आएंगे.
5/7

बता दें कि शो पर ब्रेक लगने के बाद भी कपिल शर्मा को लगने वाले झटकों का सिलसिला कम नहीं हुआ. मुश्किल वक्त में भी कपिल शर्मा का साथ देने वाले कॉमेडियन कीकू शारदा ने भी सब टीवी के नये शो को ज्वाइन करने का फैसला कर लिया है. इससे पहले कपिल के शो में 'बुआ' का किरदार निभाने वाली कॉमेडियन और एक्ट्रेस उपासना सिंह राइवल कृष्णा अभिषेक का शो ज्वाइन कर चुकी हैं.
6/7

पिछले काफी समय से ही कपिल शर्मा की तबीयत खराब चल रही थी और इसी वजह से हाल ही में उनके शो के कई एपिसोड्स की शूटिंग भी कैंसिल कर दी गई. बताया जा रहा है कि वह ब्लड प्रेशर और स्ट्रेस की समस्या से जूझ रहे हैं. लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स में यह दावा किया गया कि वह सिर्फ बीमारी का बहाना बना रहे हैं. पर उनकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टर्स ने उन्हें 40 दिन वहीं रहने की सलाह दी है, लेकिन कपिल शर्मा का कहना है कि वह अपनी फिल्म के प्रमोशन के चलते ज्यादा दिन वहां नहीं रुक सकते.
7/7

अंग्रेजी अखबार मुंबई मिरर से बात करते हुए कपिल शर्मा ने बताया था कि वह जल्द ही ठीक होकर वापसी करना चाहते हैं. उन्होंने कहा, ''मुझे फिर से काम पर आने के लिए अपनी हेल्थ को ठीक करने की जरूरत है और मैं सिंतबर के अंत तक वापस आ जाऊंगा.''
Published at : 09 Sep 2017 08:43 AM (IST)
Sponsored Links by Taboola
टॉप हेडलाइंस
टेलीविजन
अर्जुन बिजलानी ने दिखाया अपना आलीशान फार्महाउस, खूबसूरती देख आप भी रह जाएंगे हैरान
टेलीविजन
सलमान को देखकर घबरा गई थीं ये एक्ट्रेस, पहली मुलाकात में कर दी थी ऐसी हरकत
टेलीविजन
सर्जरी के बाद जंगल में कैमरा लेकर दौड़े थे बीपी सिंह, CID के इस एपिसोड ने बनाया था रिकॉर्ड
टेलीविजन
अर्जुन बिजलानी की पत्नी नेहा ने रखी करवाचौथ पार्टी, टीवी की हसीनाओं ने जमाया रंग





















