एक्सप्लोरर
शिल्पा शिंदे के निशाने पर आए विकास गुप्ता, लगाया ये बड़ा आरोप
Written By : ABP News Bureau | Updated at : 20 Jan 2018 12:12 PM (IST)
1/6

शिल्पा का कहना है, ''मैं ये तो नहीं कहना चाहती कि मेरे साथ जो भी कुछ बुरा हुआ उसमें सिर्फ विकास गुप्ता का हाथ है. लेकिन शो के प्रोड्यूसर के साथ मेरी मुश्किलें बढ़ाने में उनका भी योगदान है. बिग बॉस 11 से ठीक पहले उन्होंने मुझे लीगल केस में भी फंसाने की कोशिश की. उन्होंने मुझे यहां तक कह दिया था कि मैं आपको घर पर ही बैठाऊंगा.''
2/6

शिल्पा ने आगे हैरान करने वाला खुलासा करते हुए बताया, ''जैसे ही विकास गुप्ता को यह मालूम चला कि मैं 'बिग बॉस 11' का हिस्सा बनने वाली हूं, उन्होंने ऐसा होने से रोकने की पूरी कोशिश की. ऐसा करने में उन्हें कामयाबी नहीं मिल पाई.''
3/6

सलमान खान के बारे में बात करते हुए शिल्पा ने कहा, ''पूरे सीजन के दौरान सलमान खान ही ऐसे शख्स थे जो बिना कहे भी मेरी बात समझ लेते थे. वो हमेशा निष्पक्ष रहे और मैं सच्ची थी तो मुझे उनका साथ मिला.''
4/6

अंग्रेजी अखबार मुंबई मिरर को दिए इंटरव्यू में शिल्पा शिंदे ने कहा है "विकास गुप्ता ना तो मेरे दोस्त हैं और ना ही मेरे दुश्मन. हां मैंने शो के दौरान उनसे एक प्रोजेक्ट करने का वादा किया है, पर यह 2 दिन से ज्यादा का नहीं होगा.''
5/6

इसके साथ ही शिल्पा ने बताया है, ''मैं इस शो में आने के लिए कभी तैयार नहीं थी, पर बिग बॉस की टीम ने मुझे भरोसा दिलाया. सलमान खान की वजह से मैं इस शो का हिस्सा बनीं. मुझे मालूम था कि सलमान खान मेरे साथ कुछ भी गलत नहीं होने देंगे.''
6/6

रिएलिटी शो 'बिग बॉस' सीजन 11 की विजेता बनने के बाद शिल्पा शिंदे हर दिन एक नया खुलासा कर रही हैं. हिना खान से जुड़े राज से पर्दा उठाने के बाद शिल्पा शिंदे ने अब विकास गुप्ता को निशाने पर ले लिया है.
Published at : 20 Jan 2018 12:12 PM (IST)
Sponsored Links by Taboola
टॉप हेडलाइंस
टेलीविजन
34 साल की उम्र में आसिफ खान को आया था हार्ट अटैक, पत्नी हुईं इमोशन
टेलीविजन
बिना बुलाए बिग बी की दिवाली पार्टी में घुसे थे मीका सिंह, अमिताभ के मैसेज ने जीता दिल
टेलीविजन
'झाड़ू-पोछा खुद कर लेता हूं', अमिताभ बच्चन ने KBC में खोला राज
टेलीविजन
'बैक पेन से जूझ रही हूं, फिजियोथेरेपी चल रही', दो बच्चों के जन्म के बाद दिव्यांका त्रिपाठी का हुआ ऐसा हाल




















