एक्सप्लोरर
Bigg Boss 11: घर से भाग गए हैं विकास गुप्ता, इस कंटेस्टेंट की होगी वापसी
Written By : ABP News Bureau | Updated at : 09 Oct 2017 04:11 PM (IST)
1/7

विकास गुप्ता शो की शुरुआत से ही शिल्पा शिंदे के साथ झगड़े की वजह से चर्चा में बने हुए हैं. अब तक शो के दौरान घर के सभी सदस्य विकास की तरफ नज़र आ रहे थे, लेकिन नये प्रोमो में देखने को मिल रहा था कि अब कंटेस्टेंट्स शिल्पा की साइड लेने जा रहे हैं.
2/7

पॉपुलर रिएलिटी शो 'बिग बॉस' सीजन 11 की शुरुआत में हर दिन नया ड्रामा देखने को मिल रहा है. ताजा रिपोर्ट्स की माने तो विकास गुप्ता 'बिग बॉस' के घर से भाग गए हैं. साथ ही बताया जा रहा है आकाश से मारपीट करने वाले प्रियांक शर्मा की एक बार फिर घर में एंट्री हो गई है.
3/7

बता दें कि शुक्रवार की रात को विकास और आकाश का झगड़ा हो गया था और इस झगड़े में कूदते हुए प्रियांक ने आकाश के साथ मारपीट की थी. बिग बॉस के मेकर्स ने प्रियांक की इस हरकत पर कड़ी आपत्ति जताई और शनिवार को उन्हें घर से बाहर कर दिया गया.
4/7

मीडिया रिपोर्ट्स में भी दावा किया जा रहा है कि हिना खान से हुए झगड़े के बाद विकास गुप्ता घर से बाहर भाग गए हैं.
5/7

द खबरी ट्वीटर हैंडल के दूसरे ट्वीट में बताया गया है कि शो से बाहर निकाले जाने प्रियांक शर्मा की घर में सरप्राइज एंट्री होने जा रही है.
6/7

मीडिया रिपोर्ट्स में भी दावा किया जा रहा है कि प्रियांक को घर से तो बाहर निकाल दिया गया था लेकिन उन्हें उनका सामान नहीं दिया गया था. साथ ही दावा किया जा रहा है कि जल्द ही उनकी घर में वापसी होगी.
7/7

बिग बॉस से जुड़ी हुई जानकारी देने वाले द खबरी नाम के ट्विटर हैंडल से बताया गया है कि विकास घर से भाग गए हैं. मिली जानकारी के अनुसार विकास को घर का एक दरवाजा खुला मिला और वह वहां से बाहर भाग गए.
Published at : 09 Oct 2017 04:11 PM (IST)
Sponsored Links by Taboola
टॉप हेडलाइंस
टेलीविजन
प्रेमानंद महाराज की भक्त हैं प्रियांशी यादव, शूटिंग के बीच भी नहीं छोड़तीं नामजप
टेलीविजन
'इन लोगों को ढूंढो', बारुईपुर केस पर मुनमुन दत्ता का फूटा गुस्सा, बच्ची के लिए मांगा इंसाफ
टेलीविजन
7 साल के बाद अब फिर आएगा महा-लीप? 'ये रिश्ता...' के सेट पर रातों-रात हुआ बड़ा बदलाव
टेलीविजन
बेटी की शादी में इमोशनल हुए शैलेश लोढ़ा, 'तारक मेहता' की पगड़ी ठीक करते दिखे विक्की कौशल
























