एक्सप्लोरर
हिंदी न्यूज़टेलीविजनBigg Boss 11: अर्शी-हितेन से लेकर बंदगी-पुनीश के रोमांस तक, ये हैं इस सीजन टॉप 5 Moments
Bigg Boss 11: अर्शी-हितेन से लेकर बंदगी-पुनीश के रोमांस तक, ये हैं इस सीजन टॉप 5 Moments
Written By : ABP News Bureau | Updated at : 14 Jan 2018 05:09 PM (IST)
1/6

रिएलिटी शो 'बिग बॉस' सीजन 11 बस खत्म होने की कगार पर है और आज रात इसके विजेता के नाम का एलान हो जाएगा. आज हम आपको इस सीजन की टॉप 5 मूमेंट्स के बारे में बताने जा रहे हैं जिनसे इस शो की टीआरपी ने कई रिकॉर्ड कायम किए. इनमें शिल्पा शिंदे और विकास गुप्ता की लड़ाई से लेकर अर्शी खान और हितेन की नजदीकियों समेंत कई अहम किस्से हैं. आगे की स्लाइड्स में पढ़ें इस सीजन की टॉप 5 बिग मूमेंट्स के बारे में..
2/6

विकास ने तोड़ी जेल - बिग बॉस के सीजन 11 में विकास गुप्ता शुरू से ही लाइम लाइट में रहे. नॉमिनेशन से लेकर शिल्पा शिंदे संग अपने विवादों को लेकर विकास गुप्ता पूरे सीजन लाइम लाइट में बने रहे. इस सीजन में विकास एक बार ही नहीं बल्कि दो बार कालकोठरी से भाग निकले. आपको बता दें कि कालकोठरी की सजा पाने वाले कंटेस्टेंट को एक रात वहां गुजारनी पड़ती हैं और इससे पहले वहां से बाहर नहीं निकला जा सकता. लेकिन विकास ने दो बार ऐसा किया.
3/6

विकास और शिल्पा की दोस्ती - विकास गुप्ता और शिल्पा शिंदे का झगड़ा और फिर उनकी दोस्ती दोनों ने ही इस सीजन को खासा टीआरपी दी. इन दोनों के रिश्ते का खास मूमेंट वो था जब बिग बॉस के ऑपशन दिए जाने पर विकास गुप्ता ने शिल्पा शिंदे को नॉमिनेशन से बचाने के लिए अपने फेवरेट जेकेट को आग लगा दी थी.
4/6

प्यार इश्क और मोहब्बत - बिग बॉस हाउस में आने के बाद ही पुनीश और बंदगी की नजदीकियां बढ़ने लगीं. घर में कई बार इस बात को लेकर बंदगी और पुनीश का झगड़ा हुआ कि पुनीश बंदगी से अपनी शादी छिपा रही हैं. पुनीश और बंदगी की ये नजदीकियां किसी से छिपि नहीं थी. दोनों ही खुले तौर पर अपने प्यार को स्वीकार करते थे. पुनीश और बंदगी की ये नजदीकियां किसी से छिपि नहीं थी. दोनों ही खुले तौर पर अपने प्यार को स्वीकार करते थे.
5/6

हितेन और अर्शी - बिग बॉस की कॉन्ट्रोवर्सी क्वीन अर्शी खान जब तक घर में रही विवादों ने उनका दामन नहीं छोड़ा. अर्शी खान हितेन तेजवानी को पसंद करती थीं और उन्होंने ये बात सबके सामने कबूल की थी. यहां तक कि एक टास्क के दौरान जब हितेन राजकुमार और अर्शी राजकुमारी बनीं थी तो अर्शी ने हितेन को किस तक कर डाला था. किस करने के बाद अर्शी ने कहा था कि वो उनके साथ रहना चाहती हैं और इसके लिए वो उनके बच्चों तक को पालने के लिए तैयार हैं.
6/6

पुनिश औऱर आकाश की लड़ाई - बिग बॉस के टॉप मूमेंट्स में आकाश डडलानी और पुनीश शर्मा की घर में लड़ाई इतनी बढ़ गई कि दोनों एक दूसरे के साथ हाथापाई पर उतर आए. हद तो तब हो गई जब पुनीश ने आकाश को जूता तक फेंक कर मार दिया.
Published at : 14 Jan 2018 05:09 PM (IST)
Sponsored Links by Taboola
टॉप हेडलाइंस
टेलीविजन
प्रेमानंद महाराज की भक्त हैं प्रियांशी यादव, शूटिंग के बीच भी नहीं छोड़तीं नामजप
टेलीविजन
'इन लोगों को ढूंढो', बारुईपुर केस पर मुनमुन दत्ता का फूटा गुस्सा, बच्ची के लिए मांगा इंसाफ
टेलीविजन
7 साल के बाद अब फिर आएगा महा-लीप? 'ये रिश्ता...' के सेट पर रातों-रात हुआ बड़ा बदलाव
टेलीविजन
बेटी की शादी में इमोशनल हुए शैलेश लोढ़ा, 'तारक मेहता' की पगड़ी ठीक करते दिखे विक्की कौशल
























