एक्सप्लोरर
Bigg Boss 11: हिना खान ने एक बार फिर दिया अपने दोस्त को धोखा
Written By : ABP News Bureau | Updated at : 11 Dec 2017 01:18 PM (IST)
1/13

प्रियांक शर्मा ने लव त्यागी, अर्शी खान और पुनीश का नाम घर से बाहर जाने के लिए लिया.
2/13

लव त्यागी ने कहा, ''पुनीश शर्मा, विकास गुप्ता और अर्शी खान को घर से बाहर जाना चाहिए.''
3/13

पुनीश शर्मा ने विकास गुप्ता, हितेन तेजवानी और शिल्पा शिंदे का नाम घर से बाहर जाने के लिए और कहा, ''ये लोग जाएंगे तभी तो मैं शो जीत पाउंगा.''
4/13

आकाश ददलानी ने कहा कि शिल्पा शिंदे, विकास गुप्ता और हितेन तेजवानी उनसे पहले घर से बाहर जाने चाहिए.
5/13

रिएलिटी शो 'बिग बॉस' सीजन 11 में हर दिन नए रिश्ते देखने को मिलते हैं. वीकेंड का वार एपिसोड में कंटेस्टेंट ने एक बार फिर साबित कर दिया कि इस घर में किसी की दोस्ती पर भरोसा नहीं किया जाना चाहिए.
6/13

इसके बाद लव त्यागी ने कहा कि हिना तुमने मेरा नाम क्यों लिया? हिना खान ने कहा मुझसे गलती हुई है मुझे ऐसा नहीं करना चाहिए था.
7/13

शिल्पा शिंदे ने हिना खान, प्रियांक और लव का नाम लिया. शिल्पा ने कहा कि ये तीनों मिलकर खेलते हैं अपना गेम नहीं खेलते, इसलिए मुझे लगता है कि इन्हें घर से बाहर जाना चाहिए.
8/13

हितेन तेजवानी ने लव त्यागी, पुनीश शर्मा और हिना खान का नाम लिया. हितेन ने कहा कि मुझे लगता है कि इन तीनों को मुझसे पहले घर से बाहर होना चाहिए.
9/13

हिना खान ने लव का नाम लेते हुए कहा, ''मुझे लगता है कि लव त्यागी को घर से बाहर चले जाना चाहिए.'' लव के अलावा हिना खान ने पुनीश शर्मा और हितेन तेजवानी का नाम लिया.
10/13

इस टास्क में अर्शी खान ने शिल्पा शिंदे, पुनीश शर्मा और लव त्यागी का नाम लिया.
11/13

हालांकि सलमान खान ने इस टास्क में ट्विस्ट लाने के लिए पहले ही कह दिया था कि कोई भी कंटेस्टेंट आकाश ददलानी का नाम नहीं ले सकता.
12/13

इसके बाद विकास गुप्ता ने लव त्यागी और प्रियांक का नाम लेते हुए कहा कि मेरा पर्सनल कारण है कि ये दोनों पहले घर से बाहर चले जाने चाहिए. साथ ही विकास ने हिना खान का नाम भी लिया और कहा कि इन्हें मेरी हर बात से समस्या होती है.
13/13

सलमान खान ने वीकेंड का वार एपिसोड में घरवालों को एक स्पेशल टास्क दिया था. इस टास्क के दौरान सभी कंटेस्टेंट्स से कहा गया था कि आप उन तीन कंटेस्टेंट के नाम बताएं जिन्हें आप से पहले घर से बाहर जाना चाहिए.
Published at : 11 Dec 2017 01:18 PM (IST)
Sponsored Links by Taboola
टॉप हेडलाइंस
टेलीविजन
मां बनने के दबाव पर छलका कनिका मान का दर्द, बोलीं- बच्चों के बिना घरवालों की नजर में जीरो हूं
टेलीविजन
टीवी को 'डस्टबिन' कहने पर पत्नी ने लगाई रोहित रॉय को फटकार, एक्टर का खुलासा
टेलीविजन
'नहीं चाहता बेटी ये सब देखे', करिश्मा तलवार संग एडिटेड वीडियो पर भड़के प्रिंस नरूला
टेलीविजन
टीवी के सितारों ने शेयर की दशहरे की यादें, बताया क्यों खास है ये त्योहार





















