एक्सप्लोरर
Bigg Boss 11: इस कंटेस्टेंट की वापसी में आ गया है बहुत बड़ा ट्विस्ट
Written By : प्रवीण, एबीपी न्यूज | Updated at : 10 Oct 2017 11:45 AM (IST)
1/5

रिएलिटी शो 'बिग बॉस 11' में पिछले हफ्ते मारपीट करने वाले प्रियांक शर्मा की वापसी में बड़ा ट्विस्ट आ गया है. सोमवार को बिग बॉस से जुड़ी हुईं खबरों में दावा किया गया था कि प्रियांक एक बार फिर घर में वापस आ रहे हैं, लेकिन नई जानकारी के मुताबिक मेकर्स ने अपना यह फैसला बदल लिया है.
2/5

हालांकि, प्रियांक के फैंस के लिए राहत की बात यह है कि प्रियांक की वापसी की उम्मीद अभी खत्म नहीं हुई है. एक दूसरे ट्वीट के मुताबिक प्रियांक अगले हफ्ते घर में वापस आ सकते हैं. वैसे बता दें कि अभी तक यह साफ नहीं हो पाया है कि विकास मुख्य घर में वापस आएंगे या फिर उन्हें नया पड़ोसी बनाकर दूसरे घर में एंटर करवाया जाएगा.
3/5

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि शुक्रवार देर रात को विकास गुप्ता और आकाश की झगड़े में दखल देते हुए प्रियांक ने आकाश के साथ मारपीट की थी. जिसके बाद शनिवार को मेकर्स ने इस घटना पर एक्शन लेते हुए प्रियांक को घर से बाहर निकालने का फैसला किया.
4/5

बिग बॉस से जुड़ी खबरें देने वाले द खबरी ट्विटर हैंडल से ट्वीट किया गया है कि प्रियांक की वापसी की बात वायरल होने के बाद मेकर्स ने अपना यह फैसला बदल लिया है. पहले दावा किया जा रहा था कि विकास गुप्ता के घर से भाग जाने के बाद प्रियांक को घर में वापस लाया जा रहा है.
5/5

सोमवार को कई रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि विकास गुप्ता हिना खान से हुए झगड़े के बाद घर से भाग गए थे. लेकिन बिग बॉस की टीम उन्हें शो में वापस लाने में कामयाब रही. रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया गया कि विकास को इस हरकत के लिए अब काल कोठरी के अंदर रखा जाएगा.
Published at : 10 Oct 2017 11:45 AM (IST)
Sponsored Links by Taboola
टॉप हेडलाइंस
टेलीविजन
'तारक मेहता' फेम शैलेश लोढ़ा के कितने बच्चे हैं? बेटी की शादी में खर्च कर दिए करोड़ों
टेलीविजन
शैलेश लोढ़ा की बेटी की शादी में पहुंचे बड़े-बड़े लोग, कहां गायब थी तारक मेहता की कास्ट? यूजर्स ने पूछा- जेठालाल क्यों नहीं आए?
टेलीविजन
बारिश और व्हाइट कपड़ों की दीवानी हैं 'मन्नत' फेम आयशा सिंह, बोलीं- 'शूट के बाद भीगने चली गई'
टेलीविजन
उम्मेद भवन पैलेस में हुई शैलेश लोढ़ा की बेटी की शादी, प्रियंका चोपड़ा ने भी यहीं लिए थे साथ फेरे, एक रात ठहरने का किराया जान लगेगा झटका























