एक्सप्लोरर

ऑनलाइन मीटिंग का मजा अब होगा दोगुना, Zoom ऐप पर आए ये कमाल के फीचर्स, स्कूली बच्चों की मौज 

मीटिंग के लिए अगर आप Zoom ऐप्लिकेशन का इस्तेमाल करते हैं तो अब मीटिंग एक्सपीरियंस और भी शानदार होने वाला है. नए साल पर जूम ऐप में 4 नए फीचर ऐड हुए हैं. जानिए इनके बारे में. 

Zoom: वैश्विक महामारी कोरोना हमें बहुत कुछ सिखा और समझा कर गई. हमने पिछले 2 से 3 सालों में वो सब देखा जो पहले कभी देखने को नहीं मिला. कोरोना के दौरान जिस तरह मास्क का खूब जिक्र हुआ ठीक इसी तरह टेक के क्षेत्र में Zoom ऐप्लिकेशन का खूब इस्तेमाल किया गया है. बच्चो की पढ़ाई हो, कर्मचारियों को नया प्रोजेक्ट देना हो, सरकार को अर्जेंट हाई-लेवल मीटिंग करनी हो या अन्य कुछ भी, सब कुछ Zoom ऐप्लिकेशन से हुआ. दरअसल, जूम वीडियो कम्युनिकेशन सर्विस ऑफर करता है जिससे लोग आपस में कनेक्ट हो पाते हैं. जूम ऐप को देखकर ही बाजार में पिछले 1 साल के अंदर कई नए ऐप्स भी आएं  हैं. इस बीच, अच्छी खबर ये है कि नए साल के मौके पर जूम ने अपने ऐप्लिकेशन में 4 नए फीचर जोड़े हैं जिससे मीटिंग एक्सपीरियंस और बेहतर होने वाला है. दरअसल, अभी तक अगर कोई मीटिंग लंबी चलती थी तो मीटिंग में मौजूद यूजर्स बोर होने लगते थे क्योकि उन्हें सिर्फ सामने वाले व्यक्ति को सुनते रहना पड़ता था. लेकिन अब जूम ने ऐप पर कई नए फीचर जोड़े हैं जिससे यूजर्स मीटिंग को रोमांचक बना सकते हैं. जानिए इन फीचर्स के बारे में 


ये फीचर्स बदल देंगे जूम पर मीटिंग एक्सपीरियंस 


अवतार 

जूम ने ऐप पर जो सबसे मजेदार फीचर जोड़ा है वो है ह्यूमन अवतार का. यानि अब यूजर खुद के कार्टून वर्जन को मीटिंग में बतौर प्रोफाइल पिक्चर लगा पाएंगे. मीटिंग को मजेदार बनाने के लिए कम्पनी ने ऐप पर कई फ़िल्टर भी जोड़ें हैं. आप अपने अनुसार अवतार को कस्टमाइज कर सकते हैं. फ़िलहाल ये फीचर जूम के बीटा वर्जन पर उपलब्ध है जो जल्द सभी के लिए रोलआउट किया जाएगा. ये फीचर खासकर उन लोगों के लिए अच्छा है जो मीटिंग के वक़्त कुछ न कुछ करते रहते है. जैसे खाना-पीना, दुसरो से बातें आदि.


मीटिंग टेम्पलेट 

जूम ने यूजर्स के लिए मीटिंग टेम्पलेट नाम से एक फीचर ऐप पर जोड़ा है जिसमें वे अलग-अलग मीटिंग के लिए सेटिंग्स चुन सकते हैं. आप अपने हिसाब से कस्टम मीटिंग टेम्पलेट भी बना सकते है. कुछ डिफ़ॉल्ट मीटिंग टेम्पलेट भी इसमें दिए गए हैं जिन्हें चुनते ही मीटिंग के लिए सेटिंग अपने आप हो जाती है. इससे ये फायदा होगा कि आपको मीटिंग के लिए  सेटिंग पर ज्यादा समय खर्च नहीं करना पड़ेगा और आप मेन प्रोजेक्ट की रिहर्सल अच्छे से कर पाएंगे.


थ्रेडेड मैसेज और रिएक्शन 

थ्रेडेड मैसेज और रिएक्शन फीचर को ऐप पर इसलिए जोड़ा गया है ताकि यूजर एक्सपीरियंस को बेहतर बनाया जा सके. इस फीचर से लोग किसी भी मैसेज का जवाब सहज तरीके से दे सकते हैं. यानि आप हर एक मैसेज का जवाब उसी मैसेज पर टैप करके दे सकते हैं. ये फीचर इस महीने के अंत तक रोलआउट किया जाएगा.

मिलेगी Q&A की सुविधा 

ये फीचर जूम वन बिजनेस, जूम वन बिजनेस प्लस, जूम वन एंटरप्राइज और जूम वन एंटरप्राइज प्लस अकाउंट्स में दिया गया है. इस फीचर के तहत मीटिंग होस्ट और को-होस्ट को ये सुविधा मिलेगी कि वे क्लाइंट या पार्टिसिपेंट के द्वारा पूछे गए सवाल को देख, उसका जवाब या उसे खारिज कर सकते हैं. साथ ही ये   भी तय कर सकते हैं कि किन-किन सवालों को सभी के सामने रखना है और किन्हें नहीं.

यह भी पढे़ें:

32 GB का स्टोरेज स्पेस, 5000 mAh की बैटरी.. सिर्फ 599 में खरीदें ये स्मार्टफोन

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

YouTube पर दिखेंगे सिर्फ आपकी पसंद के वीडियो, ऐसे बनाएं अपनी मर्जी का फीड
YouTube पर दिखेंगे सिर्फ आपकी पसंद के वीडियो, ऐसे बनाएं अपनी मर्जी का फीड
फोन GPS बंद होने पर भी चल सकता है आपकी लोकेशन का पता, ये तरीके आते हैं काम
फोन GPS बंद होने पर भी चल सकता है आपकी लोकेशन का पता, ये तरीके आते हैं काम
Online Gaming करते हैं तो आपके फोन में जरूर होनी चाहिए यह चीज, बड़े खतरों से बचा देगी
Online Gaming करते हैं तो आपके फोन में जरूर होनी चाहिए यह चीज, बड़े खतरों से बचा देगी
WWDC से पहले ही AI Siri की सारी जानकारी हो गई लीक, जानिये इसमें क्या-कुछ नया मिलेगा
WWDC से पहले ही AI Siri की सारी जानकारी हो गई लीक, जानिये इसमें क्या-कुछ नया मिलेगा

वीडियोज

Jackie Shroff की यह family film बच्चों के साथ बड़ों का भी दिल जीत रही है
Hamirpur Bridge Collapse: हमीरपुर हादसे पर बड़ा खुलासा | UP News | Breaking | abp
Twisha Death Case: कोर्ट में पेश होंगे Samarth और Giribala Singh | Samarth | CBI | HC
Iran US War Update: गुस्से में ईरान, America में हलचल | Masoud Pezeshkian | Breaking News | Trump
Hamirpur Bridge Collapse: पुल ढहने से हाहाकार! मलबे में दबे मजदूरों को बचाने के लिए मची भगदड़

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
300 अरब डॉलर का निवेश और होर्मुज स्ट्रेट में स्वतंत्र नौवहन... US-ईरान के बीच सीजफायर के लिए क्या-क्या रखे गए प्रस्ताव?
300 अरब डॉलर का निवेश, होर्मुज में स्वतंत्र आवाजाही... US-ईरान सीजफायर के लिए क्या-क्या प्रस्ताव?
आजम खान के बेटे अब्दुल्ला आजम को कोर्ट से राहत मिलने पर संजय सिंह बोले, 'एक बार वो...'
आजम खान के बेटे अब्दुल्ला आजम को कोर्ट से राहत मिलने पर संजय सिंह बोले, 'एक बार वो...'
लाइव मैच में फिक्सिंग? GT और RR के क्वालीफायर-2 में दो बार हुआ टॉस; जानें पूरा माजरा
लाइव मैच में फिक्सिंग? GT और RR के क्वालीफायर-2 में दो बार हुआ टॉस; जानें पूरा माजरा
हॉस्पिटल से डिस्चार्ज हुईं दिव्यांका त्रिपाठी, दिखाई जुड़वां बच्चों की पहली झलक, सासू मां ने उतारी नजर
हॉस्पिटल से डिस्चार्ज हुईं दिव्यांका त्रिपाठी, दिखाई जुड़वां बच्चों की पहली झलक, सासू मां ने उतारी नजर
Weather Update: दिल्ली-NCR में तापमान गिरा, कोलकाता में आंधी-बारिश से तबाही, जानें कैसा रहने वाला है पूरे देश का मौसम
दिल्ली-NCR में तापमान गिरा, कोलकाता में आंधी-बारिश से तबाही, जानें देशभर के मौसम का मिजाज
ABP इंडिया @2047 कॉन्क्लेव का सजेगा मंच, राजनेता-उद्यमी और फिल्मी सितारों का लगेगा जमावड़ा
ABP इंडिया @2047 कॉन्क्लेव का सजेगा मंच, राजनेता-उद्यमी और फिल्मी सितारों का लगेगा जमावड़ा
Opinion: भारत-चीन संबंध और फ्री तिब्बत पर नई दिल्ली का 'अस्पष्ट' रुख
Opinion: भारत-चीन संबंध और फ्री तिब्बत पर नई दिल्ली का 'अस्पष्ट' रुख
Surya Grahan 2026: सावधान! 12 अगस्त को लगेगा साल का दूसरा सूर्य ग्रहण, जानें कहां दिखेगा 'रिंग ऑफ फायर'
Surya Grahan 2026: सावधान! 12 अगस्त को लगेगा साल का दूसरा सूर्य ग्रहण, जानें कहां दिखेगा 'रिंग ऑफ फायर'
Embed widget