एक्सप्लोरर

Zomato ले आया अपनी UPI Service, क्या अब खाना ऑर्डर करने के लिए GPay, Paytm की नहीं जरूरत?

Zomato UPI Service Launch : जोमैटो ने अपनी UPI सर्विस लॉन्च कर दी है. खबर में समझिए इससे आपको क्या फायदा होगा.

Zomato UPI Service : जोमैटो ने अपनी UPI सर्विस शुरू कर दी है. इसके लिए कंपनी ने ICICI बैंक के साथ पार्टनरशिप की है. जोमैटो का कहना है कि UPI सर्विस के माध्यम से कंपनी कस्टमर के पेमेंट एक्सपीरियंस को और बेहतर बनाना चाहती है. जोमेटो की UPI सर्विस में यूजर्स को केवाईसी करने की जरूरत नहीं होगी और कोई भी अपनी यूपीआई आईडी को पर्सनलाइज्ड करने में सक्षम होगा. कंपनी इसे ट्रांजेक्शन करने का सुरक्षित तरीका बता रही है. खबर में Zomato UPI के बारे में डिटेल जानिए

Zomato UPI सर्विस लॉन्च

जोमैटो UPI के लॉन्च के साथ कंपनी लोगों के लिए पेमेंट को आसान बनाना चाहती है. इस सर्विस के तहत आप जोमैटो एप से आसानी से पेमेंट कर पाएंगे, लेकिन ऐसा करने के लिए आपको किसी भी बैंक अकाउंट को सेव कर एक नई यूपीआई आईडी बनानी होगी. इस तरह, जो लोग पेमेंट करने के लिए Google Pay, Paytm या PhonePe जैसे UPI प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल कर रहे हैं, उन्हें उन पर रीडायरेक्ट करने की जरूरत नहीं पड़ेगी.

क्या Zomato UPI सभी के लिए उपलब्ध है?

फिलहाल, Zomato UPI सर्विस चुनिंदा यूजर्स के लिए उपलब्ध है. आप ऐप के प्रोफाइल सेक्शन में देख सकते हैं कि आपको यह सर्विस मिली है या नहीं. कहा जा रहा है कि  कंपनी आने वाले समय में लगभग सभी यूजर्स के लिए इस सर्विस को रोलआउट करेगी. इस आधार पर जोमैटो की UPI सर्विस के साथ और अधिक बैंकों के जुड़ने की उम्मीद है. फिलहाल के लिए Zomato Gold यूजर्स इसे सेटिंग सेक्शन में देख सकते हैं.

Zomato UPI कैसे एक्टिवेट करें?

जोमैटो ऐप खोलें. प्रोफाइल सेक्शन में जाएं और Zomato UPI सेक्शन सर्च करने के लिए नीचे स्क्रॉल करें. इसमें एक्टिव जोमैटो UPI ऑप्शन पर क्लिक करें. अब आपको यूपीआई आईडी देनी होगी. फिर आपको अपना मोबाइल नंबर वेरिफाई करना होगा. इसके बाद, आपको पेमेंट करने के लिए बैंक अकाउंट जोड़ने के लिए कहा जाएगा.

यह भी पढ़ें - WhatsApp फ्रॉड को रोकने आगे आई सरकार, यूजर्स के फायदे के लिए उठाया ये कदम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

किस तरह के ऐप्स ज्यादा डाउनलोड कर रहे लोग? चौंका देंगी ये डिटेल्स
किस तरह के ऐप्स ज्यादा डाउनलोड कर रहे लोग? चौंका देंगी ये डिटेल्स
केबल लगाने से कहीं ज्यादा काम करता है Type-C पोर्ट, जानें कैसे
केबल लगाने से कहीं ज्यादा काम करता है Type-C पोर्ट, जानें कैसे
दुनिया के साथ 6G की रेस में भारत, Jio ने जताई शुरुआती रोलआउट की उम्मीद
दुनिया के साथ 6G की रेस में भारत, Jio ने जताई शुरुआती रोलआउट की उम्मीद
महंगी चिप्स का iPhone 18 Pro पर असर, Apple ने 15% घटाए ऑर्डर
महंगी चिप्स का iPhone 18 Pro पर असर, Apple ने 15% घटाए ऑर्डर

वीडियोज

CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, 5 की मौत; 10 घर-20 दुकानों को किया आग के हवाले
मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, 5 की मौत; 10 घर-20 दुकानों को किया आग के हवाले
जंतर-मंतर का प्रोटेस्ट सफल रहा? प्रशांत किशोर का बड़ा बयान
जंतर-मंतर का प्रोटेस्ट सफल रहा? प्रशांत किशोर का बड़ा बयान
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
CJP का चौंकाने वाला दावा, '10 घंटे हो गए, कहां हैं अभिजीत दीपके?'
CJP का चौंकाने वाला दावा, '10 घंटे हो गए, कहां हैं अभिजीत दीपके?'
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
धमाके से दहला सऊदी का रियाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट, दो दिन पहले अटैक में 3 की हुई थी मौत
धमाके से दहला सऊदी का रियाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट, दो दिन पहले अटैक में 3 की हुई थी मौत
दुनिया के टॉप 25 बिजनेस स्कूल में भारत के 4 संस्थान, इन कॉलेजों ने बनाई जगह
दुनिया के टॉप 25 बिजनेस स्कूल में भारत के 4 संस्थान, इन कॉलेजों ने बनाई जगह
Embed widget