एक्सप्लोरर

नए साल से पहले YouTube ने दिया बड़ा झटका! TV सब्सक्राइबर्स के लिए बढ़ा दी इस प्लान की कीमत

YouTube TV के स्ट्रीमिंग सर्विस के बेस प्लान को 10 डॉलर (लगभग 850 रुपये) महंगा कर दिया गया है. अब इसकी कीमत $82.99 (लगभग 7,042 रुपये) हो जाएगी. यह बदलाव जनवरी से लागू होगा.

YouTube TV Plan Price Hiked: अगर आप YouTube Tv के सब्सक्राइबर हैं तो आपको जेब ढ़ीली करनी पड़ेगी. दरअसल, कंपनी ने स्ट्रीमिंग सर्विस को महंगा करने का फैसला लिया है, जिससे आपका महीने का बिल बढ़ जाएगा. गुरुवार को यूट्यूब ने बताया कि वह अपनी स्ट्रीमिंग सर्विस के बेस प्लान को 10 डॉलर (लगभग 850 रुपये) करने जा रही है. कंपनी ने इसके पीछे कंटेट की बढ़ती लागत और दूसरे निवेश को कारण बताया है. इसके बाद कंपनी के प्लान महंगे हो जाएंगे. अगले महीने यानी जनवरी से कंपनी के प्लान की कीमत $82.99 (लगभग 7,042 रुपये) हो जाएगी. यह मौजूदा सब्सक्राइबर्स के साथ-साथ नए साइन-अप करने वाले कस्टमर्स पर भी लागू होगी. हालांकि, इसका असर उन सब्सक्राइबर्स पर नहीं पड़ेगा, जो किसी विशेष प्रमोशनल प्लान पर यूट्यूब टीवी देख रहे हैं.

कंपनी ने अपने बयान में क्या कहा?

कंपनी ने कहा कि उसने सोच-समझकर यह फैसला लिया है और उसे पता है कि इसका असर उसके ग्राहकों पर पड़ेगा. बता दें कि कंपनी पिछले सालों में कई बार अपने इस प्लान की कीमत बढ़ा चुकी है. 2017 में इसे 35 डॉलर (2,970 रुपये) प्रति महीने की दर से शुरू किया गया था. 2019 में इसकी कीमत बढ़कर 50 डॉलर (4,242 रुपये) हो गई. उसके बाद से लगातार इसकी कीमत में बढ़ोतरी जारी है. पिछले साल मार्च में भी गूगल ने इसकी कीमत बढ़ाई थी और तब इसे 72.99 डॉलर (6,194 रुपये) प्रति महीने कर दिया गया था.

बढ़ती ऑपरेशनल कॉस्ट बनी वजह

कुछ साल पहले तक प्लान की कीमत में बढ़ोतरी के साथ यूट्यूब अपने सब्सक्राइबर्स के लिए नए चैनल जोड़ रही थी, लेकिन पिछले साल की तरह इस बार भी ऐसा कुछ नहीं किया गया है. कंपनी लाइसेंस को लेकर कई विवादों से जूझ रही है, जिससे उस पर दबाव बढ़ा है. इसलिए इस बार की बढ़ोतरी के पीछे ऑपरेशनल कॉस्ट में इजाफे को वजह बताया गया है.

अन्य स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म की सर्विसेस भी हुईं महंगी

पिछले कुछ समय में न सिर्फ यूट्यूब बल्कि नेटफ्लिक्स, ऐपल टीवी और डिज्नी आदि स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म ने भी अपने प्लान के प्राइस बढ़ाए हैं और अपने यूजर-बेस को बढ़ाने के लिए पासवर्ड लिमिट जैसी कई नई चीजें जोड़ी हैं.

ये भी पढ़ें- 

Google Pixel 9 से कितना अलग होगा Google Pixel 9a? लॉन्च से पहले लीक हुए स्पेसिफेकशन और फीचर्स

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

किस तरह के ऐप्स ज्यादा डाउनलोड कर रहे लोग? चौंका देंगी ये डिटेल्स
किस तरह के ऐप्स ज्यादा डाउनलोड कर रहे लोग? चौंका देंगी ये डिटेल्स
केबल लगाने से कहीं ज्यादा काम करता है Type-C पोर्ट, जानें कैसे
केबल लगाने से कहीं ज्यादा काम करता है Type-C पोर्ट, जानें कैसे
दुनिया के साथ 6G की रेस में भारत, Jio ने जताई शुरुआती रोलआउट की उम्मीद
दुनिया के साथ 6G की रेस में भारत, Jio ने जताई शुरुआती रोलआउट की उम्मीद
महंगी चिप्स का iPhone 18 Pro पर असर, Apple ने 15% घटाए ऑर्डर
महंगी चिप्स का iPhone 18 Pro पर असर, Apple ने 15% घटाए ऑर्डर

वीडियोज

CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, 5 की मौत; 10 घर-20 दुकानों को किया आग के हवाले
मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, 5 की मौत; 10 घर-20 दुकानों को किया आग के हवाले
जंतर-मंतर का प्रोटेस्ट सफल रहा? प्रशांत किशोर का बड़ा बयान
जंतर-मंतर का प्रोटेस्ट सफल रहा? प्रशांत किशोर का बड़ा बयान
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
CJP का चौंकाने वाला दावा, '10 घंटे हो गए, कहां हैं अभिजीत दीपके?'
CJP का चौंकाने वाला दावा, '10 घंटे हो गए, कहां हैं अभिजीत दीपके?'
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
धमाके से दहला सऊदी का रियाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट, दो दिन पहले अटैक में 3 की हुई थी मौत
धमाके से दहला सऊदी का रियाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट, दो दिन पहले अटैक में 3 की हुई थी मौत
दुनिया के टॉप 25 बिजनेस स्कूल में भारत के 4 संस्थान, इन कॉलेजों ने बनाई जगह
दुनिया के टॉप 25 बिजनेस स्कूल में भारत के 4 संस्थान, इन कॉलेजों ने बनाई जगह
Embed widget