एक्सप्लोरर

YouTube Shorts: यूट्यूब शॉर्ट्स बनाने वालों की होगी बंपर कमाई, तैयार है पूरा प्लान

YouTube ने घोषणा की है कि यूट्यूब शॉर्ट्स (YouTube Shorts) से होने वाली कमाई का 45 फीसदी हिस्सा शॉर्ट बनाने वाले क्रिएटर्स को दिया जाएगा. इसके साथ ही 55 फीसदी हिस्सा यूट्यूब अपने पास रखेगा.

YouTube Shorts Monetization: यूट्यूब (YouTube) ने हाल ही में यह घोषणा की है कि वह यूट्यूब शॉर्ट्स (YouTube Shorts) वीडियो को भी मोनेटाइज करने जा रही है. YouTube का यह फैसला आने के बाद शॉर्ट्स क्रिएटर्स काफी खुश दिखाई पड़ रहे हैं. क्रिएटर्स को कमाई का एक बड़ा मौका मिल रहा है. देखा गया है कि टिकटॉक के आने के बाद से मार्केट में शॉर्ट वीडियो की मांग में वृद्धि हुई. फिर अचानक से भारत में टिकटोक को बैन कर दिया गया.  भारत में टिकटॉक के बैन होने के साथ ही YouTube ने YouTube Shorts को शॉर्ट को लॉन्च कर डाला और इंस्टाग्राम ने रील्स (Reels) को लॉन्च किया. दोनों ही प्लेटफॉर्म की शॉर्ट वीडियो आज भारत में काफी लोकप्रिय हैं. आइए क्रिएटर्स को मिलने वाले इस फायदे के बारे में डिटेल्स में जानते हैं.

शॉर्ट क्रिएटर्स को मिलेगा 45 फीसदी हिस्सा

यूट्यूब ने घोषणा की है कि यूट्यूब शॉर्ट्स (YouTube Shorts) से होने वाली कमाई का 45 फीसदी हिस्सा शॉर्ट बनाने वाले क्रिएटर्स को दिया जाएगा. इसके साथ ही 55 फीसदी हिस्सा यूट्यूब अपने पास रखेगा. बता दें कि टिकटॉक (TikTok) एक बिलियन डॉलर (करीब 8,000 करोड़ रुपये) अपने क्रिएटर्स को देता है. टिकटोक ने मार्केट में धमाल मचाया हुआ है. आपको जानकर हैरानी होगी, लेकिन अकेले टिकटॉक से तमाम वीडियो प्लेटफॉर्म परेशान हो चुके हैं, जिसके बाद सभी प्लेटफॉर्म 15 सेकेंड के इन छोटे वीडियो की तरफ ज्यादा ध्यान दे रहे हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, गूगल (Google) ने यूट्यूब एड से इस साल की पहली छमाही में 14.2 बिलियन डॉलर (करीब 1,13,360 करोड़) की कमाई की है, जो कि पिछले साल की पहली छमाही के मुकाबले 9 फीसदी ज़्यादा है. खबर यह भी मिल रही है कि YouTube Shorts जल्द ही स्मार्ट टीवी पर भी पेश किए जाने वाले है. इसका मतलब हुआ कि आप अपने टीवी पर भी यूट्यूब शॉर्ट्स के वीडियो का लुत्फ उठा सकेंगे.

मॉनेटाइजेशन के लिए जरूरी बातें
 
यूट्यूबर्स को शॉर्ट वीडियो को मॉनेटाइज करने के लिए कम से कम 1,000 सब्सक्राइबर्स की जरूरत होगी. इसके साथ ही, पिछले 12 महीने में 4,000 घंटे का वॉच टाइम भी पूरा करना पड़ेगा. बता दें, जो यूट्यूबर्स पिछले 3 महीने में 10 मिलियन या इससे ज्यादा व्यूज हासिल कर चुके हैं, वे भी मॉनेटाइजेशन के लिए आवेदन कर सकते हैं.

iPhone 14 Pro के कैमरे में आ रही है दिक्कत, यूजर्स कर रहे हैं रिपोर्ट; जानें पूरी खबर

Amazon Deal: तेज गिरने या कार एक्सीडेंट होने पर आपको बचा सकती है Apple Watch, जानिये क्या है ये फीचर?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

AI Search और Google Search में क्या अंतर, किस सवाल के लिए कौन बेहतर?
AI Search और Google Search में क्या अंतर, किस सवाल के लिए कौन बेहतर?
Smartwatch के हेल्थ नंबर कितने सही हैं? क्या हर आंकड़ा होता है सही, जानें सच्चाई
Smartwatch के हेल्थ नंबर कितने सही हैं? क्या हर आंकड़ा होता है सही, जानें सच्चाई
Web Cookies कितने समय तक रहती हैं? जानें लॉगआउट के बाद भी क्यों बना रहता है खतरा
Web Cookies कितने समय तक रहती हैं? जानें लॉगआउट के बाद भी क्यों बना रहता है खतरा
4 साल में बदल गया टीवी देखने का तरीका, इस फॉर्मेट में बढ़े 3 गुना व्यूअर्स
4 साल में बदल गया टीवी देखने का तरीका, इस फॉर्मेट में बढ़े 3 गुना व्यूअर्स

वीडियोज

Delhi Moti Bagh Building Collapse: बंसल ब्रदर्स और 'हत्यारे' सिस्टम का खूनी गठजोड़ !।Sansani
Delhi Building Collapse: सत्य निकेतन इमारत हादसे का खौफनाक वीडियो आया सामने। Moti Bagh।Delhi News
Baba Bageshwar Statement: नवरात्र में NON-VEG पर बवाल!,बाबा धीरेंद्र शास्त्री ने उठाया मुद्दा
Bharat Ki Baat : एक इमारत गिरी... कितनी मौतें अभी बाकी हैं?। Satya Niketan। Moti Bagh। Delhi
Sandeep Chaudhary: दिल्ली में हादसा नहीं, हत्या हुई !।।Satya Niketan Building Collapse। Seedha Sawal

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Delhi Building Collapse: हरिराम गुप्ता और पत्नी को 14 दिन की जेल, बेटे को 2 की पुलिस कस्टडी
हरिराम गुप्ता और पत्नी को 14 दिन की जेल, बेटे को 2 की पुलिस कस्टडी
पहली बार बंगाल में अष्टमी के दिन बंद रहेगी शराब, शुभेंदु सरकार का ऐलान
पहली बार बंगाल में अष्टमी के दिन बंद रहेगी शराब, शुभेंदु सरकार का ऐलान
'ना ज्यादा सोचो, ना उम्मीद रखो, और...', 270 रन बनाने के बाद क्या बोले ईशान किशन?
'ना ज्यादा सोचो, ना उम्मीद रखो, और...', 270 रन बनाने के बाद क्या बोले ईशान किशन?
'बिग बॉस 20' अपडेट, तलाक पर बोलीं मैरी कॉम, कनिका मान ने इस कंटेस्टेंट से छीना 'वरदान'
'बिग बॉस 20' अपडेट, तलाक पर बोलीं मैरी कॉम, कनिका मान ने इस कंटेस्टेंट से छीना 'वरदान'
VIDEO: BRS MLC के अपमानजनक बयान से भावुक हुए स्पीकर, आंखों में भर आए आंसू
VIDEO: BRS MLC के अपमानजनक बयान से भावुक हुए स्पीकर, आंखों में भर आए आंसू
'कौन है ये मूर्ख...', बाबा बागेश्वर के 'नॉनवेज' वाले बयान पर भड़की CPM
'कौन है ये मूर्ख...', बाबा बागेश्वर के 'नॉनवेज' वाले बयान पर भड़की CPM
किसान करें इस प्रीमियम फूल की खेती, लाखों में होगा टर्नओवर
किसान करें इस प्रीमियम फूल की खेती, लाखों में होगा टर्नओवर
कांग्रेस में शामिल हुए हीरा ठाकुर, यूपी चुनाव से पहले BJP को झटका
कांग्रेस में शामिल हुए हीरा ठाकुर, यूपी चुनाव से पहले BJP को झटका
Embed widget