एक्सप्लोरर

Tech Tips: YouTube Channel स्टार्ट करने के लिए महंगे सेटअप की जरूरत नहीं, सिर्फ स्मार्टफोन से ऐसे बन जाएगा काम

YouTube Channel: यूट्यूब चैनल और इसके लिए कंटेट बनाने के लिए महंगे सेटअप की जरूरत नहीं है. आप अपने स्मार्टफोन से ही दोनों काम कर हर महीने लाखों रुपये की कमाई कर सकते हैं.

Show Quick Read
Key points generated by AI, verified by newsroom
  • स्मार्टफोन से YouTube चैनल बनाना और वीडियो शूट करना आसान।
  • YouTube ऐप पर लॉग-इन करें, प्रोफाइल पिक्चर पर टैप करें।
  • 1000 सब्सक्राइबर व 4000 घंटे वॉच टाइम से कमाई।
  • 1 लाख व्यूज पर 5,000 से 20,000 रुपये तक कमाएं।

YouTube Channel: वीडियो प्लेटफॉर्म YouTube आज लाखों लोगों की कमाई का साधन बन गया है. यूट्यूब पर वीडियो पोस्ट कर हर महीने लाखों रुपये की कमाई की जा सकती है और बहुत-से लोग ऐसा कर भी रहे हैं. अगर आप भी कंटेट पोस्ट कर यूट्यूब से कमाई करना चाहते हैं तो इसके लिए एक चैनल की जरूरत पड़ेगी. खास बात यह है कि चैनल बनाने के लिए महंगा सेटअप होना जरूरी नहीं है. आप अपने स्मार्टफोन से ही YouTube Channel बनाने से लेकर वीडियो तक शूट कर सकते हैं. आज हम आपको फोन से ही यूट्यूब चैनल से लेकर कंटेट बनाने तक की टिप्स बताने जा रहे हैं. 

मोबाइल से कैसे बनाएं YouTube Channel?

आप यूट्यूब की मोबाइल ऐप से चैनल क्रिएट कर सकते हैं. इसके लिए सबसे पहले अपने गूगल अकाउंट से यूट्यूब ऐप पर लॉग-इन करें. अब टॉप राइट कॉर्नर पर अपनी प्रोफाइल पिक्चर पर टैप करे. यहां आपको 'क्रिएट ए चैनल' का ऑप्शन नजर आएगा. इस पर टैप करने के बाद आपको चैनल का हैंडल और नाम एंटर करना है. इसके बाद अपने फोन से पिक्चर अपलोड कर दें. चैनल क्रिएट होने के बाद आपको यूट्यूब स्टूडियो का ऑप्शन दिखेगा. इसमें जाकर अपना नंबर वेरिफाई कर लें. नंबर वेरिफाई करने से आपको लंबे वीडियो अपलोड करने और कस्टम थंबनेल जैसे कई ऑप्शन मिल जाएंगे.

YouTube Channel के लिए कंटेट कैसे शूट करें?

जितना आसान यूट्यूब चैनल क्रिएट करना है, उतना ही आसान कंटेट क्रिएट करना है. कंटेट शूट करने के लिए महंगे कैमरे होने जरूरी नहीं है. अपने फोन के ही रियर कैमरा से आप हाईएस्ट क्वालिटी सेट कर वीडियो शूट कर सकते हैं. वीडियो में लाइटिंग और साउंड का थोड़ा ध्यान रखें ताकि दर्शकों को आसानी से यह समझ आ सके कि आप क्या बताना और दिखाना चाहते हैं. वीडियो में किसी भी कॉपीराइट म्यूजिक या विजुअल्स का यूज न करें. इससे स्ट्राइक आ सकती है. 

YouTube Channel से कितनी कमाई हो सकती है?

यूट्यूब से कमाई करने के लिए क्रिएटर का यूट्यूब पार्टनर प्रोग्राम में शामिल होना जरूरी है. इसके लिए क्रिएटर के चैनल पर कम से कम 1,000 सब्सक्राइबर और 4,000 घंटे का वॉच टाइम होना चाहिए. अगर आपका चैनल इस प्रोग्राम में शामिल हो जाता है तो यूट्यूब आपको व्यूज के हिसाब से पैसे देगी. अगर आपके किसी वीडियो पर एक लाख व्यूज आए हैं तो इससे आपको 5,000-20,000 रुपये तक की कमाई हो सकती है.

ये भी पढ़ें-

Tech Tips: WhatsApp पर साइबर हमलों से बचाएगा टू-स्टेप वेरिफिकेशन, इस आसान तरीके से करें इनेबल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अमेरिकी कंपनियां ला रहीं नए सोलर पैनल, बिजली भी ज्यादा और उम्र भी लंबी
अमेरिकी कंपनियां ला रहीं नए सोलर पैनल, बिजली भी ज्यादा और उम्र भी लंबी
पुराने Phones पर WhatsApp लॉगिन हो सकता है बंद, यूजर्स जान लें क्या करें?
पुराने Phones पर WhatsApp लॉगिन हो सकता है बंद, यूजर्स जान लें क्या करें?
भारतीय कंपनियों के लिए Cyber Risk अलर्ट, 96 पर्सेंट फर्म्स पर असर
भारतीय कंपनियों के लिए Cyber Risk अलर्ट, 96 पर्सेंट फर्म्स पर असर
Facebook खोलते ही दिखेंगे फुल-स्क्रीन वीडियो, Meta बदल रहा App का अंदाज
Facebook खोलते ही दिखेंगे फुल-स्क्रीन वीडियो, Meta बदल रहा App का अंदाज

वीडियोज

Rahul And Priyanka Gandhi Detained: Vote Chori पर विपक्ष की हुंकार! | Gyanesh Kumar | Breaking
SIR Controversy | INDIA Bloc March: ज्ञानेश 'SIR' पर संग्राम..सियासत..सवाल | Gyanesh Kumar | BJP
Breaking | Rahul-Priyanka Gandhi Detained: CEC के खिलाफ विपक्ष का 'ग्राउंड अटैक'! | Congress
Sandeep Chaudhary: सवालों में ज्ञानेश कुमार...BJP -कांग्रेस में तकरार! सटीक विश्लेषण | Rahul Gandhi
India Alliance March | Congress: दिल्ली में आर-पार, निशाने पर Gyanesh Kumar! | Rahul-Priyanka | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'आज मैं जो कुछ हूं...', पीएम मोदी ने किसे दिया अपनी सफलता का क्रेडिट, जानें
'आज मैं जो कुछ हूं...', पीएम मोदी ने किसे दिया अपनी सफलता का क्रेडिट, जानें
'घर पर जैसा माहौल बनाया...', कांग्रेस के प्रदर्शन पर बोले ज्ञानेश कुमार के माता-पिता
'घर पर जैसा माहौल बनाया...', कांग्रेस के प्रदर्शन पर बोले ज्ञानेश कुमार के माता-पिता
PM मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 साल पूरे, बोले- 'जब मैंने गुजरात के CM की शपथ ली तो...'
PM मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 साल पूरे, बोले- 'मैंने कभी नहीं सोचा ये पड़ाव आएगा'
इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' अब OTT पर फ्री में होगी स्ट्रीम, जानें- कब और कहां देख सकेंगे?
'आवारापन 2' अब ओटीटी पर फ्री में होगी स्ट्रीम, जानें- कब और कहां देख सकेंगे?
'मुझे अभी से नींद आ रही है... अक्षर की आंखे लाल हो गई...' पहला मैच जीतकर बोले श्रेयस अय्यर
'मुझे अभी से नींद आ रही है... अक्षर की आंखे लाल हो गई...' पहला मैच जीतकर बोले श्रेयस अय्यर
सीतामढ़ी में 3 बदमाशों का हाफ एनकाउंटर, दिनेश यादव मर्डर केस में है नाम
सीतामढ़ी में 3 बदमाशों का हाफ एनकाउंटर, दिनेश यादव मर्डर केस में है नाम
कपिल सिब्बल को नापसंद करने वाले किरेन रिजिजू कर रहे उनकी तारीफ, बोले- 'मुझे अब वो...'
कपिल सिब्बल को नापसंद करने वाले किरेन रिजिजू कर रहे उनकी तारीफ, बोले- 'मुझे अब वो...'
Inverter Problems: कहीं खराब तो नहीं हो रहा इन्वर्टर? आवाज आते ही समझें खतरे का संकेत
कहीं खराब तो नहीं हो रहा इन्वर्टर? आवाज आते ही समझें खतरे का संकेत
Embed widget