एक्सप्लोरर

आपके बैग में रखे ATM से भी हो सकता है आपका पैसा चोरी, जान लें कैसे, वरना हो जाएंगे शिकार

जब आप घर से निकलें तो सिर्फ पर्स और पैसे ही न लें, थोड़ी समझदारी भी साथ ले जाएं. कहीं ऐसा न हो कि आप भीड़ में खड़े हों और कोई चुपचाप आपकी जेब से पैसे नहीं, बल्कि कार्ड का डेटा चुरा ले.

आजकल टेक्नोलॉजी जितनी तेजी से आगे बढ़ रही है, उतनी ही तेजी से धोखाधड़ी के तरीके भी बढ़ते जा रहे हैं. अगर आप सोचते हैं कि आपका डेबिट कार्ड या क्रेडिट कार्ड सिर्फ आपके वॉलेट या बैग में रखे रहने से सुरक्षित है, तो संभल जाइए! हो सकता है अगली बार जब आप मेट्रो में सफर कर रहे हों या भीड़-भाड़ वाले बाजार में जाएं, तो आपका पैसा बिना आपके पता चले ही उड़ जाए.

दरअसल, अब स्कैमर्स के पास एक खास डिवाइस होती है, जिसे कहते हैं 'RFID स्किमर'. ये एक छोटा सा गैजेट होता है जो बिल्कुल हमारे एटीएम या डेबिट कार्ड की NFC यानी ‘टैप करके पे’ टेक्नोलॉजी पर काम करता है. 

आपने देखा होगा कि आजकल ज़्यादातर कार्ड्स में ये सुविधा होती है कि बस मशीन के पास टैप करो और पेमेंट हो जाता है. बस इसी टेक्नोलॉजी का गलत फायदा उठाते हैं ये स्कैमर्स. 

अगर आपने अपना कार्ड वॉलेट में रखा है, वॉलेट बैग में रखा है और आप मेट्रो या बस में भीड़ में खड़े हैं, तो बस एक हल्का सा टच काफी है. अगर स्कैमर के पास RFID स्किमर डिवाइस है और वह आपके पास से गुजरता है, तो वो आपके कार्ड की सारी डिटेल्स मिनटों में चुरा सकता है. ये इतना तेज होता है कि आपको पता भी नहीं चलेगा कि कब आपका डेटा चोरी हो गया.

इसके बाद उस डेटा का इस्तेमाल करके क्लोन कार्ड बनाया जा सकता है और उससे ट्रांजैक्शन भी हो सकते हैं. सोचिए, आपका कार्ड आपके पास है लेकिन आपके अकाउंट से पैसे गायब हो रहे हैं, कितना खतरनाक है ये!

तो बचने का तरीका क्या है?

घबराइए नहीं, इसका हल भी है. बाजार में अब ऐसे वॉलेट आते हैं जो RFID ब्लॉकिंग तकनीक के साथ आते हैं. ये खास तरह के मटीरियल से बने होते हैं जो स्किमर डिवाइस के सिग्नल को रोकते हैं, जिससे आपका डेटा सुरक्षित रहता है.

अगर फिलहाल आप ऐसा वॉलेट नहीं खरीदना चाहते तो कोई बात नहीं, एक छोटा सा घरेलू जुगाड़ भी है. आप जिस एल्युमिनियम फॉइल में खाना पैक करते हैं, वही फॉइल अपने डेबिट या क्रेडिट कार्ड के चारों तरफ लपेट लें और फिर उसे वॉलेट में रखें. ये भी स्किमर डिवाइस के सिग्नल को ब्लॉक करने में काफी हद तक मदद करता है.

तो अगली बार जब आप घर से निकलें, तो सिर्फ पर्स और पैसे ही न लें, थोड़ी समझदारी भी साथ ले जाएं. कहीं ऐसा न हो कि आप भीड़ में खड़े हों और कोई चुपचाप आपकी जेब से पैसे नहीं, बल्कि कार्ड का डेटा चुरा ले.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PM Modi Instagram Followers: इस एक वीडियो से इंस्टाग्राम पर छाए पीएम मोदी, 12 घंटे में बढ़े 1.1 मिलियन फॉलोअर्स
इस एक वीडियो से इंस्टाग्राम पर छाए पीएम मोदी, 12 घंटे में बढ़े 1.1 मिलियन फॉलोअर्स
On-Grid Solar Inverter खरीदने से पहले पता होनी चाहिए ये बातें, वरना पैसे हो जाएंगे बर्बाद
On-Grid Solar Inverter खरीदने से पहले पता होनी चाहिए ये बातें, वरना पैसे हो जाएंगे बर्बाद
मेटा ग्लासेस से रिकॉर्ड कंटेट डालने वालों की खैर नहीं, इंस्टाग्राम लेगा यह एक्शन
मेटा ग्लासेस से रिकॉर्ड कंटेट डालने वालों की खैर नहीं, इंस्टाग्राम लेगा यह एक्शन
क्या Aadhaar से हो रही है जंतर मंतर के प्रोटेस्टर की पहचान? AI सर्विलांस पर खड़े हुए सवाल
क्या Aadhaar से हो रही है जंतर मंतर के प्रोटेस्टर की पहचान? AI सर्विलांस पर खड़े हुए सवाल

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा तो हुए ट्रोल, पत्नी गीतांजलि ने गुस्से में कहा- थोड़ी तो इंसानियत...
सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा तो हुए ट्रोल, पत्नी गीतांजलि ने गुस्से में कहा- थोड़ी तो इंसानियत...
Friday BO Collection Updates: 50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
Explained: AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे सबसे ज्यादा खतरा?
AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे ज्यादा खतरा?
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है चर्चा में आयी ये ग्रे हुडी गर्ल
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है ये ग्रे हुडी गर्ल
Embed widget