एक्सप्लोरर

अपनी फेवरेट चैट को रखें सबसे ऊपर, जानिए क्या है WhatsApp का पिन फीचर?

व्हाट्सऐप पर सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाली चैट को स्क्रॉल करके सर्च करना नहीं पड़ेगा. व्हाट्सऐप के पिन फीचर की मदद से ऐप अपने फेवरेट चैट कॉन्टेक्ट को सबसे ऊपर ला सकते हैं. जानिए क्या है ट्रिक.

व्हाट्सऐप अपने यूजर्स के लिए समय-समय पर नए फीचर्स लेकर आता है. ऐसा ही काम का फीचर है व्हाट्सऐप पिन. कई बार जब हम बहुत सारे लोगों को कोई मैसेज भेजते हैं तो हमारे इंपॉर्टेंट कॉन्टेक्ट नीचे चले जाते हैं. जिनसे हम रोज बात करते हैं उन नंबर्स को सर्च करने के लिए हमे काफी स्क्रॉल करना पड़ता है. लेकिन व्हाट्सऐप के पिन फीचर की मदद से आप अपने बेस्ट फ्रेंड या फैमिली मेंबर्स के कॉन्टेक्ट को पिन कर सकते हैं. इससे आपको अपनी ज्यादा यूज होने वाली खास चैट खोजने में वक्त नहीं लगेगा. आप चाहें तो तीन ग्रुप या इंडिविजुअल चैट्स को पिन कर सकते हैं इससे वो सबसे ऊपर रहेंगे.

ऐसे करें चैट को पिन पिन फीचर का यूज करने के बाद आपको अपने फेवरेट कॉन्टेक्ट की चैट को ढूंढने के लिए पूरी चैट्स को स्क्रॉल नहीं करना पड़ेगा. इसमें तीन जरूरी कॉन्टेक्ट्स की चैट को आप पिन कर सकते हैं. किसी भी कॉन्टेक्ट को पिन करने के लिए आपको चैट पर टैप करके होल्ड करना है. इसके बाद सबसे ऊपर दिखने वाले पिन आइकॉन को सलेक्ट करें. आप चाहें तो चैट को अनपिन भी कर सकते हैं इसके लिए उस चैट पर टैप एंड होल्ड करके पिन बटन को डिसेबल कर सकते हैं.

तीन चैट्स कर सकते हैं पिन पिन फीचर में आप केवल तीन चैट्स या ग्रुप को ही पिन कर सकते हैं. तीन चैट से ज्यादा को पिन करने पर मैसेज आता है कि आप सिर्फ 3 चैट्स ही पिन कर सकते हैं. चैट को टैप ऐंड होल्ड करने पर पिन के अलावा डिलीट, म्यूट और आर्काइव जैसे ऑप्शन भी आते हैं.

क्या है इस फीचर का फायदा? पिन फीचर का फायदा ये है कि इससे आपको उन कॉन्टैक्स्ट से होने वाली चैट को ढूंढने के लिए पूरी चैट लिस्ट नहीं देखनी होगी. अभी यह होता है कि जिससे आपने हाल ही में चैट की होती है, वह कॉन्टैक्स आपको चैट लिस्ट में सबसे ऊपर दिखता है. फ्रेश चैट्स ऊपर आती चलती हैं और पुरानी चैट्स नीचे चली जाती हैं. मगर पसंद की चैट को पिन करने पर वह सबसे ऊपर ही दिखेगी.

आपको बता दें कि फेसबुक और ट्विटर में भी ऐसा फीचर है. आप पिन के जरिए फेसबुक पर किसी के पेज या पोस्ट को सबसे ऊपर देख सकते हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जापान ने लॉन्च किया 18 ग्राम का कैमरा, पेंडेंट की तरह हो सकता है इस्तेमाल
जापान ने लॉन्च किया 18 ग्राम का कैमरा, पेंडेंट की तरह हो सकता है इस्तेमाल
OnePlus Nord CE 6 या Poco X8 Pro, किसमें बेहतर टेक्नोलॉजी पैकेज?
OnePlus Nord CE 6 या Poco X8 Pro, किसमें बेहतर टेक्नोलॉजी पैकेज?
1 जनवरी से बदल जाएगा WhatsApp चलाने का तरीका, फोन में सिम नहीं तो ऐप नहीं चलेगा
1 जनवरी से बदल जाएगा WhatsApp चलाने का तरीका, फोन में सिम नहीं तो ऐप नहीं चलेगा
आपकी फोटो, आपके नाम से फेक अकाउंट! Instagram पर ऐसे करें पहचान
आपकी फोटो, आपके नाम से फेक अकाउंट! Instagram पर ऐसे करें पहचान

वीडियोज

Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!
आजम परिवार से अखिलेश यादव क्या हुई बात ?
वोट का गड़बड़झाला और विदेशी टूलकिट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
रेहान वाड्रा के साथ क्या हुआ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'भाई, हमारी चिंता छोड़ो, टोकरा उठाओ और...', कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने PM मोदी से क्या कहा?
'भाई, हमारी चिंता छोड़ो, टोकरा उठाओ और...', कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने PM मोदी से क्या कहा?
'वो औलाद की तरह...', अखिलेश से मुलाकात के बाद बोलीं आजम खान की पत्नी
'वो औलाद की तरह...', अखिलेश से मुलाकात के बाद बोलीं आजम खान की पत्नी
पाकिस्तान, चीन और अफगानिस्तान में सुबह-सुबह कांपी धरती, तिब्बत में देर रात भूकंप से 16 की मौत
पाकिस्तान, चीन और अफगानिस्तान में सुबह-सुबह कांपी धरती, तिब्बत में देर रात भूकंप से 16 की मौत
ईरान का राष्ट्रगान बजने से विवाद...एशियन पैरा गेम्स अधिकारी ने मांगी माफी
ईरान का राष्ट्रगान बजने से विवाद...एशियन पैरा गेम्स अधिकारी ने मांगी माफी
The Vvaan Box Office: 'द वन' बन पाई तमन्ना भाटिया की सबसे बड़ी बॉलीवुड फिल्म? जानें- 28 दिनों का कलेक्शन
'द वन' बन पाई तमन्ना की सबसे बड़ी बॉलीवुड फिल्म? जानें- 28 दिनों का कलेक्शन
आंध्र प्रदेश में बवाल! निकाय चुनाव नामांकन के दौरान हिंसा, YSR कांग्रेस का TDP पर आरोप
आंध्र प्रदेश में बवाल! निकाय चुनाव नामांकन के दौरान हिंसा, YSR कांग्रेस का TDP पर आरोप
दिल्ली-NCR में AQI पहुंचा 200 पार, बारिश के भी आसार, मिलेगी दमघोंटू हवा से राहत?
दिल्ली-NCR में AQI पहुंचा 200 पार, बारिश के भी आसार, मिलेगी दमघोंटू हवा से राहत?
पति ने जीता तलाक केस, फिर भी देने होगी 36.25 लाख एलिमनी, पटना HC ने इस कानून का किया जिक्र
पति ने जीता तलाक केस, फिर भी देने होगी 36.25 लाख एलिमनी, पटना HC ने इस कानून का किया जिक्र
Embed widget