एक्सप्लोरर

Xiaomi 13, iQOO 11 और iQOO Neo 7 स्मार्टफोन्स की लॉन्चिंग हुई कैंसिल! आखिर क्या रही इसकी वजह

1 दिसंबर और 2 दिसंबर को Xiaomi 13, iQOO 11 और iQOO Neo 7 स्मार्टफोन्स की लॉन्चिंग होने वाली थी, जिसे अब पोस्टपोन कर दिया गया है. लॉन्चिंग को पोस्टपोन क्यों किया गया है और अब ये कब लॉन्च होंगे?

Xiaomi And IQOO Launch Cancelled: जानी मानी स्मार्टफोन दिग्गज कंपनियों Xiaomi और iQOO ने अपने यूजर्स को पोस्ट के जरिए यह जानकारी दी कि वह अपने अपकमिंग लॉन्च इवेंट पोस्टपोन कर रही हैं. Xiaomi 1 दिसंबर को अपनी नई स्मार्टफोन सीरीज Xiaomi 13 लॉन्च करने वाली थी. जबकि, IQ कंपनी का iQOO 11 सीरीज और iQOO Neo 7 फोन 2 दिसंबर को लॉन्च करने का प्लान था. दोनों कंपनियों ने चीनी माइक्रो ब्लॉगिंग साइट वीबो पर एक पोस्ट के माध्यम से लॉन्च इवेंट को पोस्टपोन करने की बात कही है. लॉन्चिंग का नया समय और तारीखें जल्द ही बताई जायेंगी.

क्यों हुए लॉन्च इवेंट पोस्टपोन 
दोनों कंपनियों ने लॉन्च इवेंट को पोस्टपोन किए जाने की खबर दी है. हालांकि, इसके पीछे की वजह खुलकर नहीं आई है, लेकिन माना जा रहा है कि चीन के पूर्व राष्ट्रपति Jiang Zemin निधन हो जाने के कारण यह निर्णय लिया गया है. चीनी न्यूज एजेंसी की मानें तो बीते बुधवार  को स्थानीय समय के दोपहर 12:13 बजे शंघाई में Jiang Zemin का निधन हो गया, उनकी आयु 96 साल थी. जिसके बाद दोनों कंपनियों ने लॉन्च इवेंट को पोस्टपोन किए जाने की खबर दी. उम्मीद है कि कंपनियां जल्द ही Xiaomi 13, iQOO 11 और iQOO Neo 7 स्मार्टफोन्स की लॉन्चिंग की नई तारीख अनाउंस करेंगी.

iQOO के फीचर्स
iQOO 11 स्मार्टफोन में 2K रेजलूशन और 144Hz रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले मिलने वाला है. बेहतर और स्मूथ फंक्शनिंग के लिए हैंडसेट को Snapdragon 8 Gen 2 से लैस किया गया है. लीक्स के मुताबिक, इस स्मार्टफोन में फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करने वाली पावरफुल बैटरी मिलने वाली है. इसके अलावा iQOO 11 स्मार्टफोन में 50MP का ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप भी मिल सकता है.

iQOO Neo 7 SE 
यह स्मार्टफोन एंड्रॉइड 13 ऑपरेटिंग सिस्टम पर रन करेगा. फोन में एचडी डिस्प्ले और ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया जा सकता है. वहीं बात अगर कैमरा की करें तो इस स्मार्टफोन में यूजर्स को 64MP कैमरा देखने को मिल सकता है. इस स्मार्टफोन में MediaTek Dimensity 8200 प्रोसेसर मिल सकता है. लीक्स के हिसाब से फोन की शुरुआती कीमत 27 हजार के आसपास हो सकती है.

Xiaomi 13 सीरीज के फीचर्स
कंपनी अपने इस सीरीज के फोन को 6.2 इंच के AMOLED डिस्प्ले के साथ मार्केट में उतार सकती है. इन फोन्स की डिस्प्ले 2K रेजलूशन को सपोर्ट करेगी जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट का सपोर्ट मिल सकता है. फोन में फोटोग्राफी के लिए 50MP का Sony IMX8 सीरीज का कैमरा सेंसर प्रोवाइड कराया जा है. ये फ्लैगशिप सीरीज 120W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट कर सकती है.

यह भी पढ़ें -

एक साथ दो स्मार्टफोन में हो सकेगा वॉट्सएप का इस्तेमाल, जानें इसकी सीक्रेट ट्रिक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत में जल्द आ रहा फोटोग्राफी का नया किंग, DSLR जैसी आएगी फोटो
भारत में जल्द आ रहा फोटोग्राफी का नया किंग, DSLR जैसी आएगी फोटो
WhatsApp अकाउंट अचानक क्यों हो सकता है बैन? समझें नियम और सिस्टम
WhatsApp अकाउंट अचानक क्यों हो सकता है बैन? समझें नियम और सिस्टम
सेकंडों में बिक गया iPhone Duo का शुरुआती स्टॉक, अब डिलीवरी की चुनौती
सेकंडों में बिक गया iPhone Duo का शुरुआती स्टॉक, अब डिलीवरी की चुनौती
रेगुलेटर घुमाते ही कैसे बदलती है पंखे की बिजली खपत? जानें टेक्नोलॉजी
रेगुलेटर घुमाते ही कैसे बदलती है पंखे की बिजली खपत? जानें टेक्नोलॉजी

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
Embed widget