एक्सप्लोरर

WWDC 2025: टिम कुक खोलेंगे सरप्राइज का पिटारा, आएगा iPhone 17 Air और iOS 26 का नया जादू!

Apple WWDC 2025 में इस बार टेक की दुनिया को कुछ बड़ा मिलने वाला है. नया iOS, पहले से पतला iPhone, स्मार्ट AirPods और AI की ताकत से लैस फीचर्स.

Apple एक बार फिर अपनी सालाना वर्ल्डवाइड डेवलपर्स कॉन्फ्रेंस (WWDC 2025) के साथ तैयार है, जहां टेक की दुनिया को कुछ बड़े सरप्राइज मिल सकते हैं. यह इवेंट सोमवार, 9 जून को रात 10:30 बजे (भारतीय समय अनुसार) लाइव स्ट्रीम किया जाएगा. उम्मीद की जा रही है कि इस बार Apple का फोकस केवल सॉफ्टवेयर अपडेट पर ही नहीं, बल्कि कुछ खास हार्डवेयर डिवाइसेज़ पर भी रहेगा.

iOS 26: नया लुक और ढेरों फीचर्स

iPhone यूजर्स के लिए सबसे बड़ी खबर ये हो सकती है कि iOS 26 को पहली बार दिखाया जाएगा. इस नए ऑपरेटिंग सिस्टम में डिजाइन का जबरदस्त बदलाव देखने को मिलेगा. इसका लुक Apple Vision Pro से इंस्पायर्ड बताया जा रहा है, यानी और ज्यादा पारदर्शिता, गोल किनारे और नए आइकन्स के साथ एक मॉडर्न फील.

इसके अलावा, Messages ऐप में कुछ शानदार फीचर्स जुड़ सकते हैं, जैसे बातचीत के दौरान पोल्स बनाना या चैट बैकग्राउंड बदलना. एक नया “Games” ऐप भी सामने आ सकता है, जो गेम्स और Apple Arcade को एक ही जगह से एक्सेस करने देगा.

iPhone 17 Air: अब तक का सबसे पतला iPhone?

हालांकि iPhone 17 सीरीज़ की मेन लॉन्चिंग सितंबर में होने की उम्मीद है, लेकिन इस इवेंट में Apple iPhone 17 Air की पहली झलक दिखा सकता है. अफवाहों की मानें तो यह डिवाइस केवल 5.5mm पतला हो सकता है और वजन भी करीब 146 ग्राम के आसपास होगा.

खास बात यह है कि Apple इस बार पूरी तरह वायरलेस iPhone की ओर बढ़ सकता है, यानी शायद कोई चार्जिंग पोर्ट या फिजिकल कनेक्टर न हो. कैमरा सेटअप भी हल्का रखा गया है पीछे 48MP का एक लेंस और फ्रंट में 24MP का कैमरा हो सकता है.

AirPods में होंगे स्मार्ट अपग्रेड

Apple के वायरलेस ईयरबड्स, AirPods भी इस बार अपडेट हो सकते हैं. नई टेक्नोलॉजी के तहत, जब यूजर सो जाएगा तो म्यूजिक अपने आप रुक जाएगा. इसके अलावा, हेड मूवमेंट से म्यूजिक कंट्रोल करने जैसे फीचर्स भी जुड़ सकते हैं.

एक और दिलचस्प बात ये है कि AirPods से iPhone या iPad का कैमरा कंट्रोल करने की सुविधा मिल सकती है. इसके साथ ही, बातचीत का रियल-टाइम ट्रांसलेशन करने का फीचर भी आ सकता है जिससे भाषा की दीवार और छोटी हो जाएगी.

AI की एंट्री

Apple अब आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) को अपने सिस्टम्स में और गहराई से जोड़ने जा रहा है. iOS 26 में AI-बेस्ड बैटरी मैनेजमेंट आ सकता है, जो यूजर की आदतों के हिसाब से बैटरी का इस्तेमाल ऑप्टिमाइज़ करेगा.

इसके अलावा Health ऐप में एक वर्चुअल हेल्थ कोच जुड़ सकता है, जो यूजर को फिट रहने के लिए AI की मदद से पर्सनल गाइडेंस देगा. स्मार्ट होम डिवाइसेज़ और M5 चिप की भी हो सकती है एंट्री

कुछ रिपोर्ट्स का कहना है कि Apple iPad जैसे दिखने वाले स्मार्ट होम डिवाइस पर भी काम कर रहा है, जो इस इवेंट में सामने आ सकता है. साथ ही, अगली जनरेशन की M5 चिप भी लॉन्च की जा सकती है, जो Mac डिवाइसेज़ को और पावरफुल बना देगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Laptop चार्ज करते ज्यादातर लोग करते हैं ये 5 गलतियां! संभल जाएं नहीं तो खराब हो जाएगा आपका डिवाइस, जानिए किन चीजों से बचना है
Laptop चार्ज करते ज्यादातर लोग करते हैं ये 5 गलतियां! संभल जाएं नहीं तो खराब हो जाएगा आपका डिवाइस, जानिए किन चीजों से बचना है
मैसेजिंग ऐप्स के लिए राहत! SIM Binding को लेकर डेडलाइन बढ़ा सकती है सरकार, जानिए क्या है वजह
मैसेजिंग ऐप्स के लिए राहत! SIM Binding को लेकर डेडलाइन बढ़ा सकती है सरकार, जानिए क्या है वजह
पुराना फोन फेंक दिया? बेकार हो गए डिवाइस का कंपनी क्या करती है, जानिए पूरी सच्चाई
पुराना फोन फेंक दिया? बेकार हो गए डिवाइस का कंपनी क्या करती है, जानिए पूरी सच्चाई
IPL 2026 फ्री में देखना है? ये हैं सबसे सस्ते रिचार्ज प्लान जिनमें मुफ्त मिलता है JioHotstar का सब्सक्रिप्शन
IPL 2026 फ्री में देखना है? ये हैं सबसे सस्ते रिचार्ज प्लान जिनमें मुफ्त मिलता है JioHotstar का सब्सक्रिप्शन

वीडियोज

Sansani: ईरान का 'प्रॉक्सी WAR'...इजरायल में हाहाकार ! | Iran-israel War | Donald Trump | ABP news
Amit Shah On Naxalite: नक्सलवाद को लेकर Congress पर बरसे अमित शाह | BJP | Breaking | ABP News
Chitra Tripathi: युद्ध के बीच ईरान की कैसी है स्थिति? | Israel Iran War | Trump | Netanyahu|Breaking
Bengal Election 2026: Mamata Banerjee का 'फिश कार्ड'..बंगाल में दिलाएगा जीत? | BJP | PM Modi
Sandeep Chaudhary: 1 करोड़ भारतीयों पर तलवार...देश में सियासी आर-पार? |War Update

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US Israel Iran War: ट्रंप को किसने उकसाया, क्या बताया, कैसे होगा ईरान में ईजी ऑपरेशन, अमेरिका के पूर्व अधिकारी ने खोले डार्क सीक्रेट
ट्रंप को किसने उकसाया, क्या बताया, कैसे होगा ईरान में ईजी ऑपरेशन, अमेरिका के पूर्व अधिकारी ने खोले डार्क सीक्रेट
यूपी में आज रात 12 बजे से बदल जाएंगे ये नियम, किसानों को होगा बंपर फायदा, स्कूलों में भी बदलाव
यूपी में आज रात 12 बजे से बदल जाएंगे ये नियम, किसानों को होगा बंपर फायदा, स्कूलों में भी बदलाव
तेल संकट में श्रीलंका, मालदीव, नेपाल की मदद.... भारत की तारीफ सुन बौखलाए PAK एक्सपर्ट, शहबाज सरकार से चिढ़े- आप क्यों नहीं...
तेल संकट में श्रीलंका, मालदीव, नेपाल की मदद.... भारत की तारीफ सुन बौखलाए PAK एक्सपर्ट, शहबाज सरकार से चिढ़े- आप क्यों नहीं...
आईपीएल 2025 में पहली गेंद और 2026 में दूसरे गेंद पर जड़ा छक्का, वैभव सूर्यवंशी के अनोखे कारनामे के बारे में जानिए
आईपीएल 2025 में पहली गेंद और 2026 में दूसरे गेंद पर जड़ा छक्का, वैभव सूर्यवंशी के अनोखे कारनामे के बारे में जानिए
सिद्धार्थ मल्होत्रा नहीं साउथ के इस एक्टर के लिए धड़कता था कियारा का दिल! एक्ट्रेस ने खुद किया था खुलासा
साउथ के इस एक्टर के लिए धड़कता था कियारा का दिल! एक्ट्रेस ने खुद किया था खुलासा
अल्पसंख्यकों पर ‘डैमोक्लीज़ की तलवार’, वेणुगोपाल का FCRA बिल पर हमला, केरल के ईसाई बहुल इलाकों में राहुल गांधी का प्रचार 
अल्पसंख्यकों पर ‘डैमोक्लीज़ की तलवार’, वेणुगोपाल का FCRA बिल पर हमला, केरल के ईसाई बहुल इलाकों में राहुल गांधी का प्रचार 
Protein Condom Truth: अब मार्केट में आ गया प्रोटीन कंडोम, क्या इससे सच में बढ़ जाती है परफॉर्मेंस?
अब मार्केट में आ गया प्रोटीन कंडोम, क्या इससे सच में बढ़ जाती है परफॉर्मेंस?
Punjab School SMS alert System: बच्चा या टीचर गैरहाजिर तो पैरेंट्स को जाएगा SMS, पंजाब के स्कूलों में 1 अप्रैल से नई व्यवस्था
बच्चा या टीचर गैरहाजिर तो पैरेंट्स को जाएगा SMS, पंजाब के स्कूलों में 1 अप्रैल से नई व्यवस्था
Embed widget