एक्सप्लोरर

क्या MrBeast खरीदेंगे TikTok? कंपनी पर बैन की तारीख आई नजदीक, Elon Musk का नाम भी आगे

अमेरिका में TikTok पर बैन की तारीख नजदीक आ गई है. अगर यह बेची नहीं जाती है तो 19 जनवरी को इस पर बैन लग जाएगा. उससे पहले सामने आए संभावित खरीदारों में Elon Musk और MrBeast के नाम शामिल हैं.

TikTok Ban: अमेरिका में रविवार तक टिकटॉक पर बैन लग जाएगा. बाइटडांस के मालिकाना हक वाली कंपनी टिकटॉक को अगर यहां अपने ऑपरेशन जारी रखने हैं तो बिकना ही पड़ेगा. संभावित खरीदारों की सूची में एलन मस्क का नाम सबसे पहले आ रहा है. अब इस रेस में मिस्टर बीस्ट भी शामिल हो गए हैं. कुछ अन्य संभावित दावेदारों के साथ अब यह रेस मजेदार हो गई है. हालांकि, मस्क का नाम इसमें सबसे आगे है.

क्यों बैन होने जा रही टिकटॉक?

दरअसल, पिछले काफी समय से अमेरिका और चीन के बीच ट्रेड वॉर चल रहा है. इस दौरान अमेरिका ने कई चीनी कंपनियों को ब्लैकलिस्ट भी कर दिया है. टिकटॉक पर यह आरोप है कि वह अमेरिकी यूजर्स के डेटा को चीनी सरकार के साथ शेयर करती है. इसी आरोप के चलते टिकटॉक को बैन किया जा रहा है. पिछले सप्ताह यहां के सुप्रीम कोर्ट ने भी टिकटॉक पर लगाए गए बैन को सही ठहराया है.

टिकटॉक के पास आगे क्या रास्ता

बाइटडांस को बैन से बेचने के लिए टिकटॉक के अमेरिकी ऑपरेशन किसी और को बेचने पड़ेंगे. कुछ रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि चीनी अधिकारी अमेरिकी अरबपति एलन मस्क के इर्द-गिर्द अपनी योजना बना रहे हैं. अमेरिका के निर्वाचित राष्ट्रपति के साथ निकटता को देखते हुए वे मस्क को टिकटॉक बेच सकते हैं. हालांकि, बाइटडांस ने ऐसी खबरों का खंडन किया है. मस्क के टिकटॉक खरीदने के कयासों को कंपनी ने 'कोरी कल्पना' बताया है.

संभावित खरीदारों की सूची में ये नाम

जैसा हमने आपको पहले बताया कि खरीदारों की सूची में मस्क का नाम सबसे आगे है. कुछ रिपोर्ट्स में कहा गया है कि मस्क इस सौदे के लिए 40-50 बिलियन डॉलर की रकम चुका सकते हैं. दूसरा नाम यूट्यूबर जेम्स जिम्मी डोनाल्ड सन (MrBeast) का है. उन्होंने खुद अपना नाम आगे बढ़ाया है. अन्य संभावित खरीदारों में अरबपति फ्रैंक मैक्कोर्ट और केविल ओ'लैरी, बॉबी कोटिक, डग मैक्मिलन और माइक्रोसॉफ्ट आदि शामिल हैं.

ये भी पढ़ें-

क्या UPI पिन डालते ही उड़ जाएगा पैसा? Jumped Deposit Scam पर NPCI ने दी सफाई

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IMSI Catcher : सावधान! आपके फोन की बातें हवा में ही चुरा लेता है 'IMSI कैचर', जानें इस अदृश्य जासूस से बचने का तरीका
सावधान! आपके फोन की बातें हवा में ही चुरा लेता है 'IMSI कैचर', जानें इस अदृश्य जासूस से बचने का तरीका
फीचर्स की कमी नहीं, फिर भी iPhone 'E' मॉडल की कीमत कम क्यों होती है? खुल गया भेद
फीचर्स की कमी नहीं, फिर भी iPhone 'E' मॉडल की कीमत कम क्यों होती है? खुल गया भेद
Android यूजर्स सावधान! Google के नए नियम से मिनटों में भर सकता है आपका फ्री स्टोरेज, जानिए क्या करें
Android यूजर्स सावधान! Google के नए नियम से मिनटों में भर सकता है आपका फ्री स्टोरेज, जानिए क्या करें
Phone Security Tips : फोन चोरी होने पर सबसे पहले करें ये काम, ज्यादातर लोग यहीं कर देते हैं गलती?
फोन चोरी होने पर सबसे पहले करें ये काम, ज्यादातर लोग यहीं कर देते हैं गलती?

वीडियोज

Mumbai Rains: हर तरफ से 'कटा', मुंबई बना टापू! |ABPLIVE
Sansani: ट्रेन के आरक्षित डिब्बे में चलता-फिरता जंगल? | Nagpur
Breaking | Wayanad Landslide | Kerala: वायनाड में पहाड़ से उतरी तबाही! | Rain Alert | ABP News
Ram Mandir Chori Update | Janhit: चंपत ने बताया..चढ़ावा किसने चुराया? | UP News | Ayodhya | SIT
Rain Fury : मानसून की मार,सैलाब ही सैलाब!| Mumbai Weather Red Alert | Flood News | Delhi | China

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'भाग सकते हैं, छिप नहीं सकते', जम्मू कश्मीर के शोपियां में मारा गया लश्कर कमांडर जाकिर गनी, सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी
'भाग सकते हैं, छिप नहीं सकते', जम्मू कश्मीर के शोपियां में मारा गया लश्कर कमांडर जाकिर गनी
Gurugram Rains: भारी बारिश के बीच गुरुग्राम पानी-पानी, लोगों को WFH की सलाह, कहीं धंसी सड़कें तो कहीं फंसीं गाड़ियां
भारी बारिश के बीच गुरुग्राम पानी-पानी, लोगों को WFH की सलाह, कहीं धंसी सड़कें तो कहीं फंसीं गाड़ियां
मेलोनी पर डोनाल्ड ट्रंप के बदले सुर, तुर्किए पहुंचकर की इटली PM की तारीफ, कहा- 'वो मुझे बहुत पसंद, लेकिन...'  
मेलोनी को लेकर ट्रंप के बदले सुर, तुर्किए पहुंचकर की इटली PM की तारीफ, कहा- 'वो मुझे बहुत पसंद, लेकिन...'  
टीम इंडिया की हार के बीच छाए एमएस धोनी, मैच के बाद फैंस ने घेरा; VIDEO वायरल
टीम इंडिया की हार के बीच छाए एमएस धोनी, मैच के बाद फैंस ने घेरा; VIDEO वायरल
बंगाल में बरुईपुर रेप-हत्या का आरोपी एनकाउंटर में ढेर, पुलिस का हथियार छीनकर की थी फायरिंग 
बंगाल में बरुईपुर रेप-हत्या का आरोपी एनकाउंटर में ढेर, पुलिस का हथियार छीनकर की थी फायरिंग 
अंशुला-रोहन के वेडिंग रिसेप्शन में उमड़े बॉलीवुड सितारे, गोल्डन कलर की कांजीवरम साड़ी और मांग टीका लगाए रेखा ने लूटी महफिल
अंशुला-रोहन के वेडिंग रिसेप्शन में उमड़े बॉलीवुड सितारे, गोल्डन कलर की कांजीवरम साड़ी में रेखा ने लूटी महफिल
Explained: अब गैर-मुस्लिम से शादी के लिए वक्फ की इजाजत जरूरी! क्या बोर्ड में 2 हिंदुओं को शामिल करने की यही वजह?
गैर-मुस्लिम से शादी के लिए वक्फ की इजाजत जरूरी! क्या बोर्ड में 2 हिंदुओं को जोड़ने की यही वजह?
सरकारी स्कूलों से 86 लाख छात्रों ने छोड़ा साथ, प्राइवेट स्कूलों में बढ़ा दाखिला, शिक्षा मंत्रालय की रिपोर्ट में बड़ा खुलासा
सरकारी स्कूलों से 86 लाख छात्रों ने छोड़ा साथ, प्राइवेट स्कूलों में बढ़ा दाखिला, शिक्षा मंत्रालय की रिपोर्ट में बड़ा खुलासा
Embed widget