एक्सप्लोरर

क्या UPI पिन डालते ही उड़ जाएगा पैसा? Jumped Deposit Scam पर NPCI ने दी सफाई

हालिया दिनों में Jumped Deposit Scam सुर्खियों में बना हुआ है. तमिलनाडु पुलिस ने भी इसे लेकर अलर्ट जारी किया था. अब UPI ऑपरेट करने वाली NPCI ने इस स्कैम को लेकर सफाई दी है.

Jumped Deposit Scam: पिछले कुछ दिनों से जंप्ड डिपॉजिट स्कैम (Jumped Deposit Scam) सुर्खियों में बना हुआ है. अब UPI डेवलप करने वाले नेशनल पेमेंट्स कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) ने इसे लेकर सफाई दी है. NPCI की तरफ से कहा गया है कि अभी तक UPI प्लेटफॉर्म पर ऐसी कोई धोखाधड़ी वाली घटना सामने नहीं आई है. NPCI ने कहा है कि UPI एक डिवाइस बेस्ड पेमेंट सिस्टम है, जो यूजर्स के बैंक अकाउंट को व्यक्ति के रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर और डिवाइस से कनेक्ट करता है. यह पूरी तरह सेफ है.

क्या है Jumped Deposit Scam?

कुछ दिन पहले तमिलनाडु पुलिस ने इसे लेकर अलर्ट जारी किया था. इस स्कैम में साइबर ठग पहले व्यक्ति के खाते में कुछ पैसे भेजते हैं. इसके बाद वो तुरंत उस व्यक्ति के खाते से विड्रॉल की रिक्वेस्ट डाल देते हैं. पैसे आने के बाद आमतौर पर लोग बैंक अकाउंट देखने के लिए UPI ऐप खोलते हैं. इसके लिए जैसे ही वे अपना पिन डालेंगे, ठगों की तरफ से डाली गई विड्रॉल की रिक्वेस्ट अप्रूव हो जाती है और खाते से पैसे उड़ जाते हैं.

NPCI ने क्या कहा है?

NPCI ने अपने बयान में कहा है कि UPI प्लेटफॉर्म पर ऐसी कोई घटना नहीं हुई है. मीडिया रिपोर्ट्स में बताई गई बातों में कुछ तकनीकी गड़बड़ियां हैं, जिस वजह से लोगों के बीच UPI प्लेटफॉर्म को लेकर भ्रम और डर फैल गया है. इसमें आगे कहा गया है कि UPI ऐप और या कोई बैंक ऐप खोलने मात्र से कोई ट्रांजेक्शन अप्रूव नहीं होती. अगर यूजर अपना UPI पिन नहीं डालेंगे तो कोई भी ट्रांजेक्शन पूरी नहीं हो सकती.

खुद यूजर ही कर सकता है ट्रांजेक्शन- NPCI

NPCI ने कहा है कि कोई भी एक्सटर्नल पार्टी किसी यूजर के अकाउंट से विड्रॉल की रिक्वेस्ट नहीं लगा सकती. केवल और केवल यूजर की कोई ट्रांजेक्शन या विड्रॉल की प्रक्रिया शुरू कर सकता है. सिर्फ पिन नंबर इंटर करने से कोई भी विड्रॉल या पेमेंट रिक्वेस्ट अप्रूव नहीं होती.

ये भी पढ़ें-

लॉटरी के लालच में दी जरूरी डिटेल, शाम होते-होते लग गया लाखों का चूना, नई तरह के Scam से ऐसे बचें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PlayStation Portal में बड़ा अपग्रेड! नए मॉडल में मिल सकती है OLED स्क्रीन
PlayStation Portal में बड़ा अपग्रेड! नए मॉडल में मिल सकती है OLED स्क्रीन
Amazon Sale कल से शुरू, जानें किन प्रीमियम फोन्स पर मिलेगा बड़ा ऑफर?
Amazon Sale कल से शुरू, जानें किन प्रीमियम फोन्स पर मिलेगा बड़ा ऑफर?
अब Chrome पर सिर्फ सर्च नहीं, Gemini खुद करेगा वेब पर काम ; जानें कैसे
अब Chrome पर सिर्फ सर्च नहीं, Gemini खुद करेगा वेब पर काम ; जानें कैसे
Google आपकी पुरानी Activity खुद हटाएगा, Account में ऑन करें ये फीचर
Google आपकी पुरानी Activity खुद हटाएगा, Account में ऑन करें ये फीचर

वीडियोज

बीवी की बेवफाई....पति का गुस्सा !
Rahul Gandhi पर पुलिस का एक्शन! हिरासत में लेकर बस में बैठाया
प्रेमानंद महाराज के यहां जाने पर मिले 5 करोड़?
विपक्ष का प्रदर्शन...कांग्रेस ने किया 'हाइजैक' ?
त्योहारों से पहले RBI का बड़ा झटका! महंगा हुआ Loan, बढ़ी Repo Rate

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से छूटने के बाद राहुल गांधी की पहली प्रतिक्रिया, 'संसद, सड़क और जंतर-मंतर...'
हिरासत से छूटने के बाद राहुल गांधी की पहली प्रतिक्रिया, 'संसद, सड़क और जंतर-मंतर...'
झारखंड के CM हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का निधन
झारखंड के CM हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का निधन
आडवाणी से मिले PM मोदी, जनसेवा के 25 साल पूरे होने पर की मुलाकात
आडवाणी से मिले PM मोदी, जनसेवा के 25 साल पूरे होने पर की मुलाकात
भारतीय गेंदबाज ने टेस्ट में 14 विकेट लेकर रचा इतिहास, बन गया नया 'वर्ल्ड रिकॉर्ड'
भारतीय गेंदबाज ने टेस्ट में 14 विकेट लेकर रचा इतिहास, बन गया नया 'वर्ल्ड रिकॉर्ड'
'प्रियंका और राहुल गांधी को जान का खतरा', पप्पू यादव बोले- 'दिल्ली पुलिस…'
'प्रियंका और राहुल गांधी को जान का खतरा', पप्पू यादव बोले- 'दिल्ली पुलिस…'
अपने फार्म हाउस पर कैसे उगाएं जापान का कामो बैंगन, कितना होगा मुनाफा?
अपने फार्म हाउस पर कैसे उगाएं जापान का कामो बैंगन, कितना होगा मुनाफा?
तुम मुझे पाकिस्तान भेजना चाहते हो...सचिन पर बरसीं सीमा हैदर
तुम मुझे पाकिस्तान भेजना चाहते हो...सचिन पर बरसीं सीमा हैदर
Old Photo Album: एलबम से चिपक गई हैं पुरानी तस्वीरें? बिना फाड़े ऐसे निकालें
एलबम से चिपक गई हैं पुरानी तस्वीरें? बिना फाड़े ऐसे निकालें
Embed widget