एक्सप्लोरर

18 महीनों में आपकी नौकरी ले लेगा AI? Mark Zuckerberg की कोडर्स के लिए बड़ी भविष्यवाणी, जानें पूरी जानकारी

Mark Zuckerberg on AI: अगर आप एक सॉफ्टवेयर डेवलपर हैं तो आपने यह ज़रूर सुना होगा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) भविष्य में आपके काम की जगह ले सकता है.

Mark Zuckerberg on AI: अगर आप एक सॉफ्टवेयर डेवलपर हैं तो आपने यह ज़रूर सुना होगा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) भविष्य में आपके काम की जगह ले सकता है. हाल ही में, मार्क ज़ुकरबर्ग ने इस बदलाव को लेकर एक संभावित समयसीमा साझा की है. एक पॉडकास्ट बातचीत में ज़ुकरबर्ग ने कहा कि अगले 12 से 18 महीनों के भीतर, उनकी कंपनी मेटा के ‘Llama प्रोजेक्ट’ का अधिकांश कोड AI द्वारा लिखा जाएगा. उन्होंने बताया कि AI पहले ही एक कुशल डेवलपर की तरह परफॉर्म कर रहा है और अब वह कोड के हिस्सों को खुद-ब-खुद पूरा करने में सक्षम हो गया है. उनका मानना है कि जल्द ही AI सबसे बेहतरीन प्रोग्रामर से भी आगे निकल जाएगा और बिना इंसानी दखल के हाई-क्वालिटी वाला कोड लिख सकेगा, उसे टेस्ट करेगा और बग्स भी ढूंढ लेगा.

Mark Zuckerberg की भविष्यवाणी

पॉडकास्ट में ज़ुकरबर्ग ने बताया कि मेटा में कई AI आधारित कोडिंग टूल्स पर काम चल रहा है. हालांकि कंपनी का उद्देश्य इन्हें बेचने का नहीं है बल्कि यह टूल्स मेटा के अंदरूनी कामों और रिसर्च को आसान बनाने के लिए तैयार किए जा रहे हैं. इनका इस्तेमाल खासतौर पर Llama रिसर्च प्रोजेक्ट को आगे बढ़ाने के लिए किया जाएगा. उन्होंने इसे मेटा की तकनीकी रणनीति का एक अहम हिस्सा बताया.

पहले भी AI को लेकर कही थी ये बात

मार्क ज़ुकरबर्ग पहले भी यह कह चुके हैं कि आने वाले समय में ऐप्स का सारा कोड AI द्वारा लिखा जाएगा और यह मिड-लेवल सॉफ्टवेयर इंजीनियर्स को पूरी तरह से रिप्लेस कर सकता है. इसी सोच को एंथ्रोपिक के CEO डेरियो अमोडेई भी समर्थन देते हैं. उन्होंने अनुमान लगाया है कि साल 2025 के अंत तक AI द्वारा लगभग 100% कोड जनरेट किया जा सकेगा जबकि आने वाले 3 से 6 महीनों में यह आंकड़ा 90% तक पहुंच सकता है. टेक इंडस्ट्री में यह बदलाव पहले ही शुरू हो चुका है. गूगल के CEO सुंदर पिचाई के अनुसार, उनकी कंपनी में 25% कोडिंग AI से हो रही है.

यह भी पढ़ें:

भारत से खौफ खा रहे पाकिस्तानी! गूगल पर लगातार इंडिया के इस महाविनाशक हथियार के बारे में कर रहे सर्च

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Jio से टक्कर के बीच मस्क का दांव, भारत में किफायती होगा Starlink?
Jio से टक्कर के बीच मस्क का दांव, भारत में किफायती होगा Starlink?
70 पर्सेंट भारतीय Firms का AI पर फोकस, Security को लेकर बढ़ी चिंता
70 पर्सेंट भारतीय Firms का AI पर फोकस, Security को लेकर बढ़ी चिंता
WhatsApp पर अनजान कॉल का खतरा, तुरंत बदलें ये 2 Settings
WhatsApp पर अनजान कॉल का खतरा, तुरंत बदलें ये 2 Settings
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सौरव दास-आशुतोष रांका फिर थाने पहुंचे, कहा- '24 घंटे का अल्टीमेटम, उसके बाद...'
सौरव दास-आशुतोष रांका फिर थाने पहुंचे, कहा- '24 घंटे का अल्टीमेटम, उसके बाद...'
ठाकरे जूनियर्स पर FIR! मुंबई प्रोटेस्ट के बीच आदित्य और अमित पर लगे ये आरोप
ठाकरे जूनियर्स पर FIR! मुंबई प्रोटेस्ट के बीच आदित्य और अमित पर लगे ये आरोप
दिवाली पर SC नहीं लगाएगा पटाखों पर बैन, CJI सूर्यकांत बोले- 'अभी हमारे पास...'
दिवाली पर SC नहीं लगाएगा पटाखों पर बैन, CJI सूर्यकांत बोले- 'अभी हमारे पास...'
15 साल बाद आ रहा विद्या बालन की ‘द डर्टी पिक्चर’ का सीक्वल, एकता कपूर ने किया कंफर्म, कहानी का भी दिया हिंट
‘द डर्टी पिक्चर’ का आ रहा सीक्वल, एकता कपूर ने किया कंफर्म
रिंकू का शतक, शमी-जडेजा ने भी बिखेरा जलवा, रणजी ट्रॉफी में चमके टीम इंडिया के सितारे
रिंकू का शतक, शमी-जडेजा ने भी बिखेरा जलवा, रणजी ट्रॉफी में चमके टीम इंडिया के सितारे
INDIA गठबंधन के प्रदर्शन से पहले CM योगी बोले- 'जो कुछ भी बचा है...'
INDIA गठबंधन के प्रदर्शन से पहले CM योगी बोले- 'जो कुछ भी बचा है...'
CJI ने मुलाकात का प्रस्ताव ठुकराया तो राहुल गांधी बोले, 'न्याय के लिए...'
CJI ने मुलाकात का प्रस्ताव ठुकराया तो राहुल गांधी बोले, 'न्याय के लिए...'
Rice Storage Tips: बाजार से लाते हैं चावल, ऐसे जानें कितने दिन में हो जाएगा खराब?
बाजार से लाते हैं चावल, ऐसे जानें कितने दिन में हो जाएगा खराब?
Embed widget