एक्सप्लोरर

हवाई जहाज में Flight Mode पर न रखा फोन तो हो सकता है बड़ा नुकसान, पायलट ने बताई वजह

फ्लाइट मोड सेलफोन के टॉवर से कनेक्शन को बंद करता है, जिससे हवाई जहाज के रेडियो संचार में हस्तक्षेप को रोका जा सकता है. इससे पायलटों के लिए महत्वपूर्ण निर्देश सुनना आसान हो जाता है.

Flight Mode in airplane: हवाई जहाज में बैठने के बाद पैसेंजर से अपने फोन को फ्लाइट मोड पर डालने के लिए कहा जाता है. क्या आपने सोचा है कि ऐसा क्यों किया जाता है? दरअसल, हवाई जहाज के टेक-ऑफ या लैंडिंग के समय फोन को फ्लाइट मोड में रखने का एक बड़ा कारण होता है. एक पायलट ने इसके पीछे की वजह की जानकारी देते हुए बताया कि ऐसा न करने से विमान के पायलटों को निर्देश सुनने में परेशानी होती है, जिससे हवाई जहाज के साथ-साथ सवारियों की जान को भी नुकसान हो सकता है.

पायलट ने क्या वजह बताई?

टिकटॉक पर वायरल हो रहे एक वीडियो में @perchpoint हैंडल वाले एक पायलट ने बताया कि टॉवर से कनेक्ट होने की कोशिश में मोबाइल फोन पायलट के रेडियो कम्युनिकेशन में बाधा पहुंचा सकते हैं. उन्होंने आगे कहा कि अगर एक समय पर कई मोबाइल फोन टॉवर से कनेक्ट होने की कोशिश करते हैं तो इससे पायलट को अपने रेडियो सेट पर निर्देश सुनने में दिक्कत हो सकती है. ये मोबाइल फोन रेडियो वेव छोड़ते हैं, जो पायलट के हेडसेट की रेडियो वेव में घुसपैठ कर सकती है.

उन्होंने एक हालिया घटना का उदाहरण देते हुए बताया कि ऐसी ही स्थिति की वजह से उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ा था. वह अपने विमान को ले जाने के लिए लिए कंट्रोल टॉवर से रास्ता पूछ रहे थे, लेकिन मोबाइल फोन से आ रही रेडियो वेव्ज के कारण उन्हें निर्देश साफ नहीं सुनाई दिए. उन्होंने इसकी तुलना कान में मच्छर घुसने की आवाज से की थी.

भारत में विमानों में फ्लाइट मोड को लेकर क्या दिशा-निर्देश?

भारत में डायरेक्टर जनरल ऑफ सिविल एविएशन (DGCA) के निर्देशों के अनुसार, पैसेंजर को उड़ान के समय अपने फोन को फ्लाइट मोड पर रखना जरूरी है. इन दिशा-निर्देशों के मुताबिक, सवारियों को मोबाइल के साथ-साथ लैपटॉप और टैब समेत हर पोर्टेबल इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस को फ्लाइट मोड में रखना है. हालांकि, कुछ एयरलाइन अपने विमान की कैपेबिलिटी और DGCA से मंजूरी के आधार पर इन-फ्लाइट वाई-फाई सुविधा प्रदान कर सकती है.

 

ये भी पढें-
स्कैमर्स के जाल में फंसा बुजुर्ग, 7 दिन तक रखा Digital Arrest, बैंक अकाउंट से पार कर दिए 1.94 करोड़ रुपये

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

AI का ज्यादा इस्तेमाल बना देगा आपको रोबोट! स्टडी में हैरान करने वाला खुलासा
AI का ज्यादा इस्तेमाल बना देगा आपको रोबोट! स्टडी में हैरान करने वाला खुलासा
4.5mm पतला होगा Apple का पहला Foldable iPhone, Samsung को देगा टक्कर!
4.5mm पतला होगा Apple का पहला Foldable iPhone, Samsung को देगा टक्कर!
WhatsApp का नया फीचर! अब यूजर्स पहचान सकेंगे AI कंटेंट, जानें कैसे
WhatsApp का नया फीचर! अब यूजर्स पहचान सकेंगे AI कंटेंट, जानें कैसे
टेक सेक्टर में फिर छंटनी का बड़ा झटका! Oracle में 3,000 नौकरियां संकट में, जानें कारण
टेक सेक्टर में फिर छंटनी का बड़ा झटका! Oracle में 3,000 नौकरियां संकट में, जानें कारण

वीडियोज

अंकित बालियान हत्याकांड में बड़ा खुलासा !
घर का सपना होगा साकार! लखनऊ में 3600 प्लॉट की लॉटरी
SCO Summit में Shehbaz Sharif की 'नौटंकी'..'नॉनस्टॉप'
पिघलते ग्लेशियर से नेपाल में फिर जलप्रलय का खतरा?
GDP के आंकड़ों के पीछे सच क्या?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मुस्लिम धर्मगुरु पर भड़के कांग्रेस के सीएम, कहा-'महिलाएं सिर्फ...'
मुस्लिम धर्मगुरु पर भड़के कांग्रेस के सीएम, कहा-'महिलाएं सिर्फ...'
कांग्रेस के हुए आसिम वकार, खुद बताया क्यों छोड़ी ओवैसी की AIMIM
कांग्रेस के हुए आसिम वकार, खुद बताया क्यों छोड़ी ओवैसी की AIMIM
3 ताकतवर देशों की लिस्ट में भारत, अमेरिका बाहर, किसने किया ये ऐलान
3 ताकतवर देशों की लिस्ट में भारत, अमेरिका बाहर, किसने किया ये ऐलान
BCCI मीटिंग में हो सकता है बवाल, अगरकर-लक्ष्मण में हो सकता है घमासान
BCCI मीटिंग में हो सकता है बवाल, अगरकर-लक्ष्मण में हो सकता है घमासान
अनुष्का-विराट क्यों हुए लंदन शिफ्ट? माधुरी दीक्षित के पति ने बताई वजह, बोले- ‘सक्सेस एंजॉय नहीं कर सकते’
अनुष्का-विराट क्यों हुए लंदन शिफ्ट? माधुरी दीक्षित के पति ने बता दी असल वजह
'E20 पूरी तरह सेफ, नहीं मिली एक भी शिकायत', किस राज्य के CM ने दिया ये बयान
'E20 पूरी तरह सेफ, नहीं मिली एक भी शिकायत', किस राज्य के CM ने दिया ये बयान
दिशा सालियान केस: HC के आदेश पर छलके पिता के आंसू, कहा- सच्चाई की जीत हुई
दिशा सालियान केस: HC के आदेश पर छलके पिता के आंसू, कहा- सच्चाई की जीत हुई
बिहार में लाइब्रेरियन भर्ती का रास्ता साफ, 5 अक्टूबर तक करें आवेदन 
बिहार में लाइब्रेरियन भर्ती का रास्ता साफ, 5 अक्टूबर तक करें आवेदन 
Embed widget