एक्सप्लोरर

तो इसलिए AC की कैपेसिटी Ton में मापी जाती है.. जानकर आप भी कहेंगे 'यह तो सोचा ही नहीं था'

AC Fact: अगर आप भी एसी का इस्तेमाल करते हैं तो क्या आपने कभी एसी के निर्देशो को पढ़ा है? इसमें एसी की ठंडा करने की कैपेसिटी को किलोवॉट या किसी और मात्रा में नहीं, बल्कि टन में लिखा जाता है.

Air Conditioner Capacity: एयर कंडीशनर आपके घर या ऑफिस को गर्मी के महीनों में ठंडा रखने का काम करता है. इसे शॉर्ट फॉर्म में एसी कहते हैं. एसी और आपके घर में रखा रेफ्रिजरेटर (Refrigerator) दोनों एक ही फॉर्मेट पर काम करते हैं. इनमें फर्क सिर्फ इतना आता है कि रेफ्रिजरेटर एक छोटे कवर्ड स्थान को ठंडा करता है, और एसी घर या ऑफिस में आरामदायक तापमान बना देता है. एसी अपने अंदर गर्म ऊर्जा को खींचता है और इसे स्थानांतरित करता है. अगर सरल भाषा में कहा जाए तो एसी में एक Central Heating और Cooling System दिया जाता है, जो मेटल शीट डक्टवर्क के माध्यम से ठंडी हवा भेजता है. इस प्रोसेस में यह गर्म हवा को अंदर खींचता है, और फिर उसकी गर्मी को निकलकर ठंडी हवा में बदल देता है. 

AC की कैपेसिटी 

अगर आप भी एसी का इस्तेमाल करते हैं तो क्या आपने कभी एसी के निर्देशो को पढ़ा है? अगर आप पढ़ेंगे तो पाएंगे कि इसकी ठंडा करने की कैपेसिटी को किलोवॉट या किसी और मात्रा में नहीं, बल्कि टन में लिखा जाता है. एसी में टन का इस्तेमाल करना ऐसा लगता है जैसे हम किसी बहुत भारी वस्तु की बात कर रहे हो जबकि वास्तव में एसी का टन या भार से कोई लेना-देना नहीं होता है. अब इसे टन में ही क्यों मापा जाता है यहां हम आपको इसी सवाल का जवाब दे रहे हैं. 

AC की कैपेसिटी को Ton में क्यों मापा जाता है? 

एसी में टन का इस्तेमाल केवल यह बताने के लिए किया जाता है कि यह एसी 1 घंटे में, एक कमरे से कितनी गर्मी को निकाल सकता है. दरअसल, पुराने समय में किसी  कमरे को ठंडा करने के लिए प्राकृतिक बर्फ का इस्तेमाल किया जाता था. उस समय 1 टन बर्फ 24 घंटे तक कमरे को ठंडा रखता था. बस इसी मापदंड के आधार पर AC यूनिट्स को टन में मापा जाता है.

1 टन एसी 1 टन बर्फ के बराबर

जब एसी को बनाया गया तो यह पाया गया कि बर्फ के ठंडा करने की क्षमता और एसी के ठंडा करने क्षमता दोनों एक जैसी ही हैं. सरल भाषा में कहें तो 1 टन बर्फ से जो ठंडक पैदा होती है, वही 1 टन के एसी से भी पैदा होती है. ऐसे में, अगर हम एक कमरे में 1 टन बर्फ और दूसरे कमरे में 1 टन का एसी लगा दे, तो दोनों की ठंडक समान रहेगी.

यह भी पढ़ें-

आपके पास कॉल आयेगी लेकिन कोई बोलेगा नहीं, नया मिस्ड कॉल फ्रॉड ऐसे ही आपको बना देगा कंगाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

फ्रिज का यह छोटा-सा फिल्टर क्यों है खास? जानें कब और कैसे करें साफ
फ्रिज का यह छोटा-सा फिल्टर क्यों है खास? जानें कब और कैसे करें साफ
प्रदर्शन में कैसे काम करेंगे दिल्ली पुलिस के बॉडी वार्न कैमरे? जानें टेक्नोलॉजी
प्रदर्शन में कैसे काम करेंगे दिल्ली पुलिस के बॉडी वार्न कैमरे? जानें टेक्नोलॉजी
Snapdragon चिप और 8,400mAh बैटरी, iQOO 16 की भारत में एंट्री करीब?
Snapdragon चिप और 8400mAh बैटरी, iQOO 16 की भारत में एंट्री करीब?
Explained: एलन मस्क क्यों बोले- क्या अंबानी भारत के असली बॉस हैं? जियो-एयरटेल का रोड़ा बना स्टालिंक!
एलन मस्क क्यों बोले- क्या अंबानी भारत के असली बॉस हैं? जियो-एयरटेल का रोड़ा बना स्टालिंक!

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नतीजे एक बार फिर दिखाते हैं कि...', उप चुनावों में बीजेपी की जीत पर क्या बोले पीएम मोदी
'नतीजे एक बार फिर दिखाते हैं कि...', उप चुनावों में बीजेपी की जीत पर क्या बोले पीएम मोदी
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
CJP को प्रोटेस्ट के लिए जंतर-मंतर पर नहीं मिली परमिशन, क्या है दिल्ली पुलिस की दलील
CJP को प्रोटेस्ट के लिए जंतर-मंतर पर नहीं मिली परमिशन, क्या है दिल्ली पुलिस की दलील
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
नंदीग्राम जीत के बाद BJP ने 75816 वोट मार्जिन से फतह किया रेजीनगर उप-चुनाव
नंदीग्राम जीत के बाद BJP ने 75816 वोट मार्जिन से फतह किया रेजीनगर उप-चुनाव
तमिलनाडु उपचुनाव में TVK की जीत से भड़के स्टालिन, CM विजय पर निकाली भड़ास
तमिलनाडु उपचुनाव में TVK की जीत से भड़के स्टालिन, CM विजय पर निकाली भड़ास
Embed widget