एक्सप्लोरर

भारत में कब लॉन्च होगा Netflix का सबसे सस्ता प्लान? इन देशों में पहले से है उपलब्ध

Netflix Ad Supported Plan : कंपनी ने स्पष्ट रूप से उल्लेख नहीं किया है कि वह भारत में एड सपोर्टेड प्लान ला रही है या नहीं. हालांकि, कंपनी ने शेयरधारकों को भेजे गए एक लेटर में संकेत दिया है. डिटेल पढ़िए.

Netflix: ऐसा लग रहा है कि नेटफ्लिक्स भविष्य में भारतीय बाजार के लिए एड सपोर्टेड प्लान लॉन्च करने की प्लानिंग कर रही है. कंपनी जल्द ही एड सपोर्टेड प्लान को भारत में शुरू कर सकती है. कंपनी को कहीं न कहीं लग रहा है कि कम कीमत में एड सपोर्टेड वाला प्लान लॉन्च करने से कम्पनी के राजस्व में वृद्धि होगी. दरअसल, नेटफ्लिक्स के एड सपोर्टेड प्लान की कीमत अन्य प्लान के मुकाबले कम होगी, लेकिन इसमें यूजर्स को सीरीज या मूवी के बीच में एड देखने को मिलेंगे, जो व्यूइंग एक्सपीरियंस को खराब भी कर सकते हैं. 

क्या एड सपोर्टेड प्लान की लॉचिंग है कन्फर्म?

देखिए, कंपनी ने स्पष्ट रूप से उल्लेख नहीं किया है कि वह भारत में एड सपोर्टेड प्लान ला रही है. हालांकि, कम्पनी ने  शेयरधारकों को भेजे गए एक लेटर में संकेत दिया है कि हम भारतीय बाजार में ऐसी सब्सक्रिप्शन प्लानिंग कर सकते हैं क्योंकि कम कीमत की रणनीति अधिक ग्राहकों को नेटफ्लिक्स की तरफ आकर्षित कर सकती है. कंपनी भारत से हर साल लाखों ग्राहकों के जुड़ने की संभावना देखता है. 

नेटफ्लिक्स के लिए भारत एक प्रमुख बाजार क्यों है?

शेयरधारकों को भेजे गए लेटर में, नेटफ्लिक्स ने दावा किया है कि जब नेटफ्लिक्स ने 2021 में भारत में 60 प्रतिशत तक की सब्सक्रिप्शन प्लान को घटा दिया था, तो कंपनी ने ईयरली 30 प्रतिशत की वृद्धि देखी. इस रणनीति के साथ, कंपनी का रेवेन्यू 2022 में 19 प्रतिशत से 24 प्रतिशत हो गया था. इसलिए, कंपनी का कहना है कि उसने रेवेन्यू और यूजर बेस के मामले में बेहतर प्रतिक्रिया प्राप्त करने के लिए 116 अन्य देशों में भी यही रणनीति लागू की थी.

कितने देशों में उपलब्ध है एड सपोर्टेड प्लान?

नेटफ्लिक्स एड सपोर्टेड प्लान कई देशों में शुरू कर चुका है. अब तक, एड सपोर्टेड प्लान 12 देशों में उपलब्ध हैं. लिस्ट में ऑस्ट्रेलिया, ब्राजील, कनाडा, फ्रांस, जर्मनी, इटली, जापान, कोरिया, मैक्सिको, स्पेन, यूनाइटेड किंगडम और संयुक्त राज्य अमेरिका शामिल हैं. कंपनी का कहना है कि उसने अब तक अपने एड सपोर्टेड प्लान के लिए अच्छी प्रतिक्रिया देखी है. संभावना है कि हमें जल्द भारत में भी एड-सपोर्टेड प्लान देखने को मिल सकते हैं. 

यह भी पढ़ें - जियो की 5G सर्विस 82,500 साइट पर उपलब्ध, लेकिन एयरटेल बस इतना एरिया कर पाया कवर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वीडियो शूटिंग में चाहिए ज्यादा दम? 1 लाख के अंदर ये फोन हैं खास
वीडियो शूटिंग में चाहिए ज्यादा दम? 1 लाख के अंदर ये फोन हैं खास
ChatGPT से भूलकर भी न कराएं ये 5 काम! वरना हो सकता है बड़ा नुकसान
ChatGPT से भूलकर भी न कराएं ये 5 काम! वरना हो सकता है बड़ा नुकसान
Snapdragon 8 Elite Gen 6 से लैस होंगे ये स्मार्टफोन, देखें पूरी लिस्ट
Snapdragon 8 Elite Gen 6 से लैस होंगे ये स्मार्टफोन, देखें पूरी लिस्ट
घर या ऑफिस की कनेक्टिविटी कितनी अच्छी? TRAI का DCR बताएगा रेटिंग
घर या ऑफिस की कनेक्टिविटी कितनी अच्छी? TRAI का DCR बताएगा रेटिंग

वीडियोज

पिता की अय्याशी पर मौत का खेल
Ram Mandir Donation Scam | Breaking: 'चढ़ावा चोरी' पर चार्जशीट! | Nripendra Mishra | Champat Rai
Chitra Tripathi | Samastipur-Jamui Case: बिहार पुलिस...मनचलों के साथ या खिलाफ? | Bihar News | ABP
पहचान उजागर करने के मामले में CM Samrat पर होगी कार्रवाई?
SIR Controversy | Gyanesh Kumar: ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा विपक्ष लेकर रहेगा? | Breaking | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इमरान के समर्थन में मार्च से घबराए शहबाज! 22 हजार पुलिसकर्मी तैनात, इस्लमाबाद बंद
इमरान के समर्थन में मार्च से घबराए शहबाज! 22 हजार पुलिसकर्मी तैनात, इस्लमाबाद बंद
पंजाब कांग्रेस में एकता की कोशिश बेअसर? चन्नी के इस कदम से सियासत गर्म
पंजाब कांग्रेस में एकता की कोशिश बेअसर? चन्नी के इस कदम से सियासत गर्म
वेस्टइंडीज सीरीज में बदलेगा विराट कोहली का बैटिंग ऑर्डर? नए एक्पेरिमेंट की तैयारी
वेस्टइंडीज सीरीज में बदलेगा विराट कोहली का बैटिंग ऑर्डर? नए एक्पेरिमेंट की तैयारी
'दसारा' के बाद नानी ने श्रीकांत ओडेला संग 'द पैराडाइज' क्यों की? एक्टर बोले- 'एक बहुत ही रॉ एनर्जी...'
'एक बहुत ही अनोखी और रॉ एनर्जी...' नानी ने बताई 'द पैराडाइज' करने की वजह
‘घबराया हुआ चुनाव आयोग’... कांग्रेस का तंज, फॉर्म 6 पर क्या बोले जयराम रमेश
‘घबराया हुआ चुनाव आयोग’... कांग्रेस का तंज, फॉर्म 6 पर क्या बोले जयराम रमेश
PM मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को किया याद, तारीफ में क्या कहा?
PM मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को किया याद, तारीफ में क्या कहा?
जानवर गंदा पानी भी पचा लेते हैं इंसान क्यों नहीं, कितना अलग है सिस्टम?
जानवर गंदा पानी भी पचा लेते हैं इंसान क्यों नहीं, कितना अलग है सिस्टम?
CBSE के नए बॉस IAS मंदीप के भंडारी कौन हैं, जानें कैसा रहा सफर? 
CBSE के नए बॉस IAS मंदीप के भंडारी कौन हैं, जानें कैसा रहा सफर? 
Embed widget