एक्सप्लोरर

YouTube पर गोल्डन बटन कब मिलता है? जानिए 1 लाख व्यूज पर कितनी होती है कमाई

आज के समय में हर कोई कंटेंट क्रिएटर बनना चाहता है. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स में YouTube सबसे बड़ा और भरोसेमंद मंच माना जाता है, जहां मेहनत और क्रिएटिविटी के दम पर लोग लाखों-करोड़ों रुपये कमा रहे हैं.

YouTube Golden Button and Earnings: आज के समय में हर कोई कंटेंट क्रिएटर बनना चाहता है. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स में YouTube सबसे बड़ा और भरोसेमंद मंच माना जाता है, जहां मेहनत और क्रिएटिविटी के दम पर लोग लाखों-करोड़ों रुपये कमा रहे हैं. ऐसे में अक्सर यह सवाल उठता है कि YouTube पर गोल्डन बटन कब मिलता है और 1 लाख व्यूज पर कितनी कमाई होती है. आइए जानते हैं इसका पूरा सच.

YouTube का गोल्डन बटन क्या है?

YouTube अपने क्रिएटर्स को उनके सब्सक्राइबर माइलस्टोन पूरे करने पर अवॉर्ड्स देता है. इन्हें YouTube Creator Awards या Play Buttons कहा जाता है. सिल्वर प्ले बटन तब मिलता है जब चैनल पर 1 लाख सब्सक्राइबर पूरे हो जाते हैं.

वहीं, गोल्डन प्ले बटन तब दिया जाता है जब किसी चैनल के 10 लाख (1 मिलियन) सब्सक्राइबर हो जाएं. इसके बाद डायमंड प्ले बटन 1 करोड़ सब्सक्राइबर पर और रेड डायमंड प्ले बटन 10 करोड़ सब्सक्राइबर पर दिया जाता है. यानी अगर आप YouTube पर गोल्डन बटन चाहते हैं तो इसके लिए 10 लाख सब्सक्राइबर पूरे करना अनिवार्य है. यह किसी भी क्रिएटर के लिए बड़ी उपलब्धि मानी जाती है.

1 लाख व्यूज पर कितनी कमाई होती है?

अब बात करते हैं उस सवाल की, जिसका जवाब जानने के लिए हर नया यूट्यूबर उत्सुक रहता है. YouTube से कमाई AdSense के जरिए होती है. लेकिन यहां ध्यान देने वाली बात है कि कमाई केवल व्यूज पर निर्भर नहीं करती, बल्कि कई फैक्टर्स पर आधारित होती है. अगर आप टेक, फाइनेंस या एजुकेशन से जुड़ा कंटेंट बनाते हैं तो एड रेवेन्यू ज्यादा मिलता है जबकि एंटरटेनमेंट या व्लॉग्स पर कम.

इसके अलावा भारत जैसे देशों में CPM (प्रति हजार व्यू पर कमाई) अमेरिका या यूरोप की तुलना में काफी कम होती है. इतना ही नहीं केवल वीडियो देखना ही काफी नहीं है बल्कि विज्ञापन पर क्लिक करने और वीडियो की लंबाई देखने पर भी कमाई बढ़ती है. औसतन देखा जाए तो भारत में 1 लाख व्यूज पर 3,000 रुपये से लेकर 10,000 रुपये तक की कमाई हो सकती है. वहीं, विदेशों के दर्शकों पर यह कमाई कई गुना ज्यादा हो जाती है.

सब्सक्राइबर और व्यूज का अंतर

कई लोग मानते हैं कि सिर्फ व्यूज ज्यादा आने पर गोल्डन बटन मिल जाता है जबकि ऐसा नहीं है. YouTube अवॉर्ड्स केवल सब्सक्राइबर की संख्या पर मिलते हैं, व्यूज पर नहीं. यानी चाहे आपके वीडियो पर करोड़ों व्यूज क्यों न हों, जब तक सब्सक्राइबर 10 लाख पूरे नहीं होंगे तब तक गोल्डन बटन नहीं मिलेगा.

यह भी पढ़ें:

ये है दुनिया का सबसे अमीर YouTuber, जानिए 5 मिनट की वीडियो पर कितनी होगी है कमाई

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

HP का प्रीमियम लैपटॉप लॉन्च, 192GB मेमोरी और AI प्रोसेसिंग पर फोकस
HP का प्रीमियम लैपटॉप लॉन्च, 192GB मेमोरी और AI प्रोसेसिंग पर फोकस
सर्दियों में कितने टेंपरेचर पर चलाना चाहिए फ्रिज? बहुत से लोग नहीं जानते सही नंबर
सर्दियों में कितने टेंपरेचर पर चलाना चाहिए फ्रिज? बहुत से लोग नहीं जानते सही नंबर
दुनिया में सबसे ज्यादा कहां होता है इंटरनेट शटडाउन, भारत का क्या हाल?
दुनिया में सबसे ज्यादा कहां होता है इंटरनेट शटडाउन, भारत का क्या हाल?
सस्ते में मिल रहा सेकेंड हैंड iPhone खरीदना चाहिए या नहीं? जान लें
सस्ते में मिल रहा सेकेंड हैंड iPhone खरीदना चाहिए या नहीं? जान लें

वीडियोज

Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)
VIRAL ROBOT: नाबालिग से 'रोबोट' ने की दरिंदगी! धक्का दिया...हैरान कर देगी ये करतूत! |ABPLIVE
सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
देशद्रोही चंद पैसों के लिए बिके, भारत नहीं ‘बनाना रिपब्लिक’, BJP का पलटवार
देशद्रोही चंद पैसों के लिए बिके, भारत नहीं ‘बनाना रिपब्लिक’, BJP का पलटवार
नीला ड्रम केस: फांसी की सजा सुन साहिल-मुस्कान बेचैन! जेल में कैसी बीती पहली रात?
नीला ड्रम केस: फांसी की सजा सुन साहिल-मुस्कान बेचैन! जेल में कैसी बीती पहली रात?
अंकिता भंडारी केस: जांच पूरी होने तक दुष्यंत गौतम को न दें पदभार, राहुल की राष्ट्रपति को चिट्ठी
अंकिता भंडारी केस: जांच पूरी होने तक दुष्यंत गौतम को न दें पदभार, राहुल की राष्ट्रपति को चिट्ठी
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
टी पार्टी में राहुल गांधी का बड़ा बयान, बोले- 'डरें नहीं, अगले 10 महीने में...'
टी पार्टी में राहुल गांधी का बड़ा बयान, बोले- 'डरें नहीं, अगले 10 महीने में...'
'बंद करो, दफा हो जाओ...', प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा, नेहा बोरा का ऐलान- ये आंदोलन नहीं रुकेगा
'बंद करो, दफा हो जाओ...', प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा, नेहा बोरा का ऐलान- ये आंदोलन नहीं रुकेगा
13.38 लाख करोड़ का रिकॉर्ड डायरेक्ट टैक्स: पैसा कहां से आया, कहां गया और आम आदमी को क्या मिला?
13.38 लाख करोड़ का रिकॉर्ड डायरेक्ट टैक्स: जानिए सरकारी खजाने में पैसा कहां से आया, कहां गया
Embed widget