एक्सप्लोरर

ये है दुनिया का सबसे अमीर YouTuber, जानिए 5 मिनट की वीडियो पर कितनी होगी है कमाई

World’s Richest YouTuber: आज सोशल मीडिया सिर्फ मनोरंजन का जरिया नहीं, बल्कि करोड़ों कमाने का सबसे बड़ा प्लेटफॉर्म बन चुका है.

World’s Richest YouTuber: आज सोशल मीडिया सिर्फ मनोरंजन का जरिया नहीं, बल्कि करोड़ों कमाने का सबसे बड़ा प्लेटफॉर्म बन चुका है. खासकर यूट्यूब ने कई ऐसे कंटेंट क्रिएटर्स को रातों-रात स्टार बना दिया है जो कभी सिर्फ मजे के लिए वीडियो बनाते थे. लेकिन अब वही वीडियो उन्हें दुनिया का सबसे अमीर यूट्यूबर बना चुके हैं. इनमें सबसे आगे हैं MrBeast, जिनका असली नाम जिमी डोनाल्डसन है. महज 25 साल की उम्र में उन्होंने ऐसी पहचान बनाई है जिसकी चर्चा पूरी दुनिया में हो रही है.

Mr Beast की सफलता का सफर

MrBeast ने साल 2012 में अपने यूट्यूब करियर की शुरुआत की थी. शुरुआती दिनों में वे गेमिंग और छोटे-छोटे व्लॉग्स डालते थे लेकिन धीरे-धीरे उन्होंने कंटेंट में ऐसा बदलाव किया जिसने उन्हें बाकी यूट्यूबर्स से अलग बना दिया. उनके वीडियो में बड़े-बड़े चैलेंज, अनोखे स्टंट, भारी भरकम गिवअवे और लाखों डॉलर के कॉन्टेस्ट शामिल होते हैं. यही वजह है कि लोग उनके कंटेंट को देखने के लिए बेहद उत्साहित रहते हैं. आज MrBeast के यूट्यूब चैनल पर 280 मिलियन से ज्यादा सब्सक्राइबर हैं जो उन्हें दुनिया का सबसे बड़ा यूट्यूबर बना देते हैं. उनके वीडियो रिलीज होते ही कुछ ही घंटों में करोड़ों व्यूज बटोर लेते हैं.

5 मिनट की वीडियो से कितनी कमाई?

सबसे बड़ा सवाल यही है कि आखिर MrBeast एक वीडियो से कितना पैसा कमाते हैं? रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनकी हर वीडियो पर औसतन 5 से 10 करोड़ रुपये तक की कमाई हो जाती है. यह कमाई विज्ञापनों, स्पॉन्सरशिप, ब्रांड डील्स और मर्चेंडाइज सेल्स से मिलकर होती है. यूट्यूब एड रेवेन्यू ही उनकी कमाई का बड़ा हिस्सा है. अनुमान है कि सिर्फ 5 मिनट की एक वीडियो से ही MrBeast को 50 लाख से 1 करोड़ रुपये तक की आय हो जाती है. अगर वीडियो वायरल हो जाए और व्यूज अरबों में पहुंच जाएं तो यह आंकड़ा और भी ज्यादा बढ़ जाता है.

खर्च भी होता है अरबों में

हालांकि, यह भी सच है कि MrBeast सिर्फ कमाई ही नहीं करते, बल्कि अपने वीडियो पर खर्च भी जमकर करते हैं. वे अक्सर वीडियो में करोड़ों रुपये तक गिवअवे कर देते हैं, महंगी गाड़ियां बांट देते हैं या फिर लाखों डॉलर खर्च करके अनोखे सेट बनाते हैं. यही यूनिक स्टाइल उनकी पहचान है और लोगों को उनकी ओर खींचता है.

क्यों खास हैं MrBeast?

MrBeast की खासियत यह है कि वे सिर्फ मनोरंजन के लिए कंटेंट नहीं बनाते बल्कि उसमें इंसानियत और मदद का तड़का भी लगाते हैं. उन्होंने अब तक लाखों लोगों की मदद की है, जिनमें गरीब परिवारों को पैसा देना, स्कूल बनवाना, अस्पतालों में दान करना और पर्यावरण के लिए पेड़ लगाना शामिल है.

यह भी पढ़ें:

अरे गजब! 40 हजार से भी कम कीमत में मिलेगा iPhone 14, जानें कहां से उठाएं ऑफर का लाभ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अब चश्मे में मिलेगा ChatGPT? Nothing बना रहा है AI Smart Glasses!
अब चश्मे में मिलेगा ChatGPT? Nothing बना रहा है AI Smart Glasses!
ऑनलाइन विज्ञापनों से कैसे जासूसी कर रहा था इजरायल? रिसर्च में खुलासा
ऑनलाइन विज्ञापनों से कैसे जासूसी कर रहा था इजरायल? रिसर्च में खुलासा
अब ऐप डाउनलोड के साथ खरीदें फोन! Google Play Store में आया नया फीचर
अब ऐप डाउनलोड के साथ खरीदें फोन! Google Play Store में आया नया फीचर
कितने का आता है फेसियल रिकॉग्निशन कैमरा, क्या-क्या होते हैं फीचर्स?
कितने का आता है फेसियल रिकॉग्निशन कैमरा, क्या-क्या होते हैं फीचर्स?

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिजीत दीपके की हिरासत पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लेने पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
Embed widget