एक्सप्लोरर

WhatsApp में आया Voice Message Transcripts फीचर, जानें यह कैसे करेगा काम?

WhatsApp का नया Voice Message Transcription फीचर वॉयस मैसेज को टेक्स्ट में बदलने का आसान तरीका है. गोपनीयता बनाए रखते हुए यह फीचर शोरगुल या व्यस्त समय में उपयोगी साबित होता है.

WhatsApp: अगर आप व्हाट्सएप इस्तेमाल करते हैं, तो इसमें अब आपको एक नया और बेहद कमाल का फीचर मिलने वाला है. आइए हम आपको इस नए फीचर के बारे में बताते हैं और इसे अपने व्हाट्सएप में चालू करने और फिर यूज़ करने का तरीका भी बताते हैं.

WhatsApp ने हाल ही में एक नया फीचर लॉन्च किया है, जिससे वॉयस मैसेज को पढ़ना और भी आसान हो गया है. इस फीचर के तहत अब वॉयस मैसेज का टेक्स्ट ट्रांसक्रिप्शन उपलब्ध होगा, जिससे आप उसे सुनने के बजाय पढ़ सकेंगे. यह फीचर Android और iOS दोनों प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध है और खासतौर पर तब मददगार है, जब आप किसी व्यस्त माहौल में हों या शोर-शराबे वाले स्थान पर हों.

वॉयस मैसेज ट्रांसक्रिप्शन कैसे काम करता है?

WhatsApp के मुताबिक, ट्रांसक्रिप्शन ऑन-डिवाइस जनरेट किया जाता है और यह पूरी तरह से निजी है. इसका मतलब है कि मैसेज केवल आपके फोन पर प्रोसेस होता है और WhatsApp भी इसे एक्सेस नहीं कर सकता. यह फीचर WhatsApp की एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन नीति को बनाए रखता है, जिससे आपकी गोपनीयता सुरक्षित रहती है.

फीचर को कैसे इनेबल करें:

  • Settings > Chats में जाएं.
  • Voice Message Transcripts को ऑन करें और अपनी पसंदीदा भाषा चुनें.
  • वॉयस मैसेज पर टैप और होल्ड करें, फिर Transcribe विकल्प पर टैप करें.
  • ट्रांसक्रिप्शन को विस्तार से देखने के लिए मैसेज पर दिख रहे एक्सपैंड आइकन पर टैप करें.

इन भाषाओं में उपलब्ध फीचर

iOS पर यह फीचर कई भाषाओं में उपलब्ध है, जैसे अंग्रेजी, फ्रेंच, जर्मन, इटालियन, जापानी आदि. वहीं, Android यूजर्स के लिए यह अभी केवल अंग्रेजी, स्पेनिश, पुर्तगाली (ब्राजील), रूसी और हिंदी तक सीमित है. भविष्य में अन्य भाषाओं के लिए सपोर्ट जोड़े जाने की संभावना है.

Error आने पर क्या करें?

अगर Transcript unavailable का एरर दिखे तो इसके पीछे कई वजह हो सकती हैं:

  • चुनी गई भाषा का सपोर्ट न होना.
  • शब्दों का सही से पहचान न हो पाना.
  • बैकग्राउंड में ज्यादा शोर होना.
  • Voice Message की भाषा का सपोर्ट न होना.

कंपनी ने यह भी सलाह दी है कि Transcript पूरी तरह सटीक न होने की संभावना हो सकती है, इसलिए इसे सावधानी से इस्तेमाल करें. अब देखना होगा कि भारतीय यूज़र्स को व्हाट्सएप का यह नया फीचर कितना पसंद आता है.

यह भी पढ़ें:

iQOO 13 में मिलेगा 5 साल का सॉफ्टवेयर सपोर्ट, लॉन्च डेट के साथ कंफर्म हुए कई फीचर्स

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

किताबें को क्यों नष्ट कर रही हैं AI कंपनियां? सामने आ गई वजह
किताबें को क्यों नष्ट कर रही हैं AI कंपनियां? सामने आ गई वजह
मोबाइल रिचार्ज फिर हो सकता है महंगा! ये बताई जा रही वजह
मोबाइल रिचार्ज फिर हो सकता है महंगा! ये बताई जा रही वजह
Budget Friendly Laptop: कितने रुपये का आ जाता है सबसे सस्ता और अच्छा लैपटॉप
कितने रुपये का आ जाता है सबसे सस्ता और अच्छा लैपटॉप
4K या 4K Blu-Ray! कौन देता है बेहतर पिक्चर क्वालिटी? कैसे पता करें अंतर
4K या 4K Blu-Ray! कौन देता है बेहतर पिक्चर क्वालिटी? कैसे पता करें अंतर

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
किस पॉलिटिकल पार्टी के लिए काम कर रहे अभिजीत दीपके? किरेन रिजिजू का बड़ा दावा
किस पॉलिटिकल पार्टी के लिए काम कर रहे अभिजीत दीपके? किरेन रिजिजू का बड़ा दावा
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
Box Office: 6ठे दिन 8 बजे तक 104 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 8 बजे तक 104 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
छिड़ेगी यूक्रेन जैसी एक और जंग? जानें क्यों भारत के दखल की हुई मांग
छिड़ेगी यूक्रेन जैसी एक और जंग? जानें क्यों भारत के दखल की हुई मांग
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
Embed widget