एक्सप्लोरर

WhatsApp पर चैट को लेकर आ गया बड़ा अपडेट! कब से होगा नया सिस्टम लागू, जानिए सबकुछ

अब तक व्हाट्सऐप पर कोई भी अगर आपसे जुड़ता था, तो उसका पहला रास्ता आपका फोन नंबर होता था, लेकिन इस फीचर के आने के बाद आप अपने यूजरनेम के ज़रिए लोगों से कनेक्ट हो पाएंगे.

अब व्हाट्सऐप इस्तेमाल करने वालों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है. जल्द ही ऐसा वक्त आ सकता है जब आपको किसी से चैट करने के लिए अपना मोबाइल नंबर शेयर करने की जरूरत नहीं होगी. यानी न मोबाइल नंबर दिखेगा, न ही उसकी टेंशन होगी.

 क्या है नया बदलाव?

व्हाट्सऐप एक नया फीचर टेस्ट कर रहा है, जिसमें यूजर्स अब अपना एक यूजरनेम बना सकेंगे. इस यूजरनेम के ज़रिए लोग आपसे संपर्क कर पाएंगे, बिना आपका मोबाइल नंबर देखे, इससे आपकी प्राइवेसी और भी मज़बूत हो जाएगी.

कैसे करेगा काम?

इस नए सिस्टम में हर यूजर को एक यूनिक यूजरनेम सेट करना होगा। ये कुछ इस तरह होगा जैसे सोशल मीडिया पर होता है — जैसे कि @yourname.

  • यूजरनेम बनाने के कुछ नियम भी होंगे:
  • कम से कम एक अक्षर होना ज़रूरी होगा
  • यूजरनेम “www” से शुरू नहीं हो सकता
  • सिर्फ छोटे अक्षर (lowercase letters), नंबर, अंडरस्कोर (_) और डॉट (.) इस्तेमाल करने की इजाजत होगी

प्राइवेसी का मिलेगा एक्स्ट्रा कवर

इस यूजरनेम फीचर के साथ एक और सेफ्टी लेयर दी जाएगी. आप चाहें तो अपने यूजरनेम पर सिक्योरिटी कोड भी सेट कर सकते हैं. इसका मतलब ये है कि कोई भी व्यक्ति सीधे आपको मैसेज नहीं कर पाएगा, जब तक कि वह कोड न डाले. इससे अनचाहे मैसेज और फेक अकाउंट्स से बचाव होगा.

नंबर शेयर करने का झंझट खत्म

अब तक व्हाट्सऐप पर कोई भी अगर आपसे जुड़ता था, तो उसका पहला रास्ता आपका फोन नंबर होता था, लेकिन इस फीचर के आने के बाद आप अपने यूजरनेम के ज़रिए लोगों से कनेक्ट हो पाएंगे, वो भी बिना नंबर शेयर किए.

कब मिलेगा ये नया फीचर?

फिलहाल ये सुविधा टेस्टिंग स्टेज में है. उम्मीद की जा रही है कि आने वाले हफ्तों में इसे सभी यूजर्स के लिए जारी कर दिया जाएगा. जैसे ही यह सभी के लिए उपलब्ध होगा, व्हाट्सऐप पर बातचीत करने का तरीका पूरी तरह बदल जाएगा.

व्हाट्सऐप का ये नया यूजरनेम फीचर न केवल आपकी पहचान को सुरक्षित रखेगा, बल्कि बातचीत को भी ज्यादा प्राइवेट बना देगा. आने वाले वक्त में मोबाइल नंबर के बिना भी मैसेजिंग का मजा लिया जा सकेगा। अब देखना ये है कि ये फीचर कब तक सबके पास पहुंचता है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

फोन में FM रेडियो वाला फीचर कंपनियों ने आखिर क्यों बंद किया? ये है वजह
फोन में FM रेडियो वाला फीचर कंपनियों ने आखिर क्यों बंद किया? ये है वजह
25 घंटे की बैटरी और Galaxy AI, Samsung का नया लैपटॉप लॉन्च
25 घंटे की बैटरी और Galaxy AI, Samsung का नया लैपटॉप लॉन्च
बारिश की बूंदों से कैसे बन सकती है बिजली? जानें नई तकनीक का दावा
बारिश की बूंदों से कैसे बन सकती है बिजली? जानें नई तकनीक का दावा
Apple से IFA तक बड़े लॉन्च और AI इवेंट्स, जानें सितंबर में क्या-क्या होगा खास?
Apple से IFA तक बड़े लॉन्च और AI इवेंट्स, जानें सितंबर में क्या-क्या होगा खास?

वीडियोज

अंकित बालियान हत्याकांड में बड़ा खुलासा !
घर का सपना होगा साकार! लखनऊ में 3600 प्लॉट की लॉटरी
SCO Summit में Shehbaz Sharif की 'नौटंकी'..'नॉनस्टॉप'
पिघलते ग्लेशियर से नेपाल में फिर जलप्रलय का खतरा?
GDP के आंकड़ों के पीछे सच क्या?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली में आज झमाझम बारिश के आसार, बदलेगा मौसम का मिजाज, रहें सतर्क
दिल्ली में आज झमाझम बारिश के आसार, बदलेगा मौसम का मिजाज, रहें सतर्क
'बड़ा अटैक अभी बाकी है', ईरान पर ताबड़तोड़ हमले के बाद बोले ट्रंप
'बड़ा अटैक अभी बाकी है', ईरान पर ताबड़तोड़ हमले के बाद बोले ट्रंप
वैभव सूर्यवंशी के 6 ऐतिहासिक रिकॉर्ड, इनका टूटना है असंभव
वैभव सूर्यवंशी के 6 ऐतिहासिक रिकॉर्ड, इनका टूटना है असंभव
नेपाल को सुनीता आहूजा ने कहा मातृभूमि, बोलीं- बाढ़ देखकर दिल रो रहा
नेपाल को सुनीता आहूजा ने कहा मातृभूमि, बोलीं- बाढ़ देखकर दिल रो रहा
शहबाज शरीफ का यूटर्न, पहले फोटो से पीएम मोदी को किया गायब और फिर...
शहबाज शरीफ का यूटर्न, पहले फोटो से पीएम मोदी को किया गायब और फिर...
सोन नदी का रौद्र रूप! सभी 69 गेट खोले गए, 5.16 लाख क्यूसेक पानी से हड़कंप
सोन नदी का रौद्र रूप! सभी 69 गेट खोले गए, 5.16 लाख क्यूसेक पानी से हड़कंप
रील्स से गोरखपुर यूनिवर्सिटी प्रशासन परेशान क्यों, 24 घंटे में क्यों बदला फैसला?
रील्स से गोरखपुर यूनिवर्सिटी प्रशासन परेशान क्यों, 24 घंटे में क्यों बदला फैसला?
Tesla के साइबर ट्रक को बना दिया बारात की गाड़ी, यूजर्स ने पकड़ा सिर
Tesla के साइबर ट्रक को बना दिया बारात की गाड़ी, यूजर्स ने पकड़ा सिर
Embed widget